NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • मांस की बिक्री पर नियमन: व्यापर या राजनीति?
    न्यूज़क्लिक टीम
    मांस की बिक्री पर नियमन: व्यापर या राजनीति?
    28 Mar 2021
    हाल ही में गुरुग्राम नगर निगम ने एक दिशानिर्देश जारी किया कि सब मांस बेचने वाली दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगीI दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी एक दिशानिर्देश देकर दुकानों को कहा कि वे साफ़ बताएं कि हलाल…
  • Qazi Nazrul Islam
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    काज़ी नज़रूल इस्लाम: ...अगर तुम राधा होते श्याम
    28 Mar 2021
    होली के रंग फ़ज़ाओं में हैं। और बंगाल में चुनाव की जंग भी जारी है। इस सबके बीच याद रहे हैं नज़रूल इस्लाम। आइए ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते हैं नज़रूल की अलग-अलग रंग की कविताएं।
  • प्रश्न प्रदेश: योगी सरकार का चार साल का जश्न और गन्ना किसानों की परेशानी
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रश्न प्रदेश: योगी सरकार का चार साल का जश्न और गन्ना किसानों की परेशानी
    28 Mar 2021
    किसान कहते हैं पैदावार की लागत बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है लेकिन गन्ने का भाव नहीं बढ़ रहा। पेराई सत्र भी समाप्त हो गया,  लेकिन कोई राहत मिलती नहीं दिख रही।
  • तिरछी नज़र: ...गर पुलिस भी प्राइवेट हो जाये
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ...गर पुलिस भी प्राइवेट हो जाये
    28 Mar 2021
    आज-कल देश में इतनी ईमानदार सरकार है पर उसे अपने खर्च तक चलाने के लिए देश बेचना पड़ रहा है। सच ही है कि ईश्वर की लीला अपरम्पार है। भ्रष्ट सरकारें देश बना रही थीं और महा ईमानदार, देश की रखवाले चौकीदार…
  • मोदी जी और सत्याग्रह: या-रब न वो समझे हैं न समझेंगे होली का त्योहार!
    राजेंद्र शर्मा
    मोदी जी और सत्याग्रह: या-रब न वो समझे हैं न समझेंगे होली का त्योहार!
    28 Mar 2021
    मोदी जी ने ज़रा सा बांग्लादेश की आज़ादी की पचासवीं सालगिरह के ईवेंट में तरंग में आकर, बांग्लादेश की आज़ादी की लड़ाई में अपने सत्याग्रह और जेल यात्रा का किस्सा क्या सुना दिया, भाई लोग ले उड़े…।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License