NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप की 'धमकी' के बाद भारत ने मलेरिया दवाइयों के निर्यात से प्रतिबंध हटाया
4 अप्रैल को भारत ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन, जो कोरोना वायरस के इलाज में मददगार साबित हो रही है, सहित कई दवाइयों के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।
पीपल्स डिस्पैच
07 Apr 2020
भारत ने मलेरिया दवाइयों के निर्यात से प्रतिबंध हटाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार 6 अप्रैल को भारत को मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन से अपना प्रतिबंध हटाने का अल्टिमेटम दिया था।

6 अप्रैल सोमवार को हुई दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 अप्रैल को बात की थी। ट्रंप के मुताबिक़ मोदी ने इस मसले को हल करने का आश्वासन दिया था, और कहा था कि अमेरिका तक पर्याप्त दवाइयाँ पहुँचाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, ट्रंप ने भारत के ऐसा ना करने पर 'बुरे परिणामों; की बात भी कही थी।

हालांकि ख़ुद ट्रंप प्रशासन पर अपने दीर्घकालिक सहयोगी कनाडा और कुछ लैटिन अमेरिकी देशों सहित अन्य देशों को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति के निर्यात पर ऐसा ही प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि, चिकित्सा उपकरणों के निर्यात को रोकने की अमेरिका की यह नीति कोई नई नहीं है और यह डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन को बाध्य नहीं करता है। 2009 में एच1एन1 के प्रकोप के दौरान बराक ओबामा के प्रशासन ने इसी तरह की नीति को अपनाया था।

अमेरिका में कोरोना के अब दुनिया में सबसे ज़्यादा 3,60,000 मरीज़ हो गए हैं, जबकि 11,000 की मौत हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने दवाइयों का ऑर्डर मार्च में दिया था। भारत ने 4 अप्रैल को  हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन, जो कोरोना वायरस के इलाज में मददगार साबित हो रही है, सहित कई दवाइयों के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। भारत इस दवाई का सबसे बड़ा उत्पादक है।

भारत में 6 अप्रैल तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4500 हो गई है जबकि 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार 7 अप्रैल को घोषणा की है कि भारत paracetamol और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन पड़ोसी देशों और जिन देशों को इसकी ज़रूरत है, उन तक पहुंचाएगा। एमईए प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि भारत "यह दवाइयाँ उन देशों तक भी पहुंचाएगा जिन पर इस महामारी का बेहद ख़राब असर हुआ है। हम चाहते हैं कि इस मामले पर कोई राजनीति न की जाए।

साभार :पीपल्स डिस्पैच

Coronavirus
COVID-19
Export of malaria medicines
Donand Trump
Narendra modi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License