NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
भारत वैश्विक भूख सूचकांक में शामिल 116 देशों के बीच 101 वें पायदान पर
केवल 15 देश भारत से बुरे हाल में हैं जिनमें अफगानिस्तान, नाइजीरिया, मोजांबिक, सोमालिया जैसे देश शामिल हैं। 
अजय कुमार
16 Oct 2021
hunger
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: सोशल मीडिया

भूख की मार झेल रहे 116 देशों के बीच विश्व गुरु का डंका पीटने वाले भारत शुरू के 100 देशों में भी शामिल नहीं है। साल 2021 के लिए प्रकाशित ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत को 101 वें पायदान पर रखा गया है। भारत का हाल पाकिस्तान से भी बुरा है। उसी पाकिस्तान से जिसका नाम लेकर भारत में सबसे कड़वी राजनीति की जाती है। भारत का हाल अपने पड़ोसी मुल्कों नेपाल बांग्लादेश, श्रीलंका से कहीं ज्यादा बुरा है। यह सब देश अपने लोगों की भूख मिटाने में भारत से बेहतर साबित हुए हैं।

अमेरिका और यूरोप के कई विकसित देश पहले ही इस रिपोर्ट से बाहर हैं। भूख की वजह से वहां की परेशानियां इतनी गहरी नहीं कि उन्हें इस रिपोर्ट में शामिल किया जाए। इस तरह से इस रिपोर्ट में सबसे पहले नंबर बेलारूस है और सबसे अंतिम नंबर पर यानी 116 वें पायदान पर सोमालिया है। तुलना करने पर भारत के राष्ट्र सम्मान पर बट्टा लगाने वाली बात यह है कि केवल 15 देश भारत से बुरे हाल में है। जिनमें अफगानिस्तान, नाइजीरिया, मोजांबिक, सोमालिया जैसे देश शामिल है। जहां अंतहीन लड़ाइयां कई सालों से जारी हैं। राज्य और सरकार जैसा कोई अस्तित्व नहीं है।

4 तरह के पैमानों के जरिए ग्लोबल हंगर इंडेक्स को मापा जाता है। पहला पैमाना यह कि आबादी में कितना बड़ा हिस्सा अल्प पोषण का शिकार है। यानी कुल आबादी में कितने लोग जरूरी कैलोरी से कम कैलोरी लेकर जीवन जी रहे है।

दूसरा पैमाना चाइल्ड वेस्टिंग से जुड़ा होता है। इसका मतलब है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों में कितने बच्चे ऐसे हैं जिनका वजन उनकी लंबाई के हिसाब से कम है। तीसरा पैमाना चाइल्ड स्टांटिंग से जुड़ा होता है। इसका मतलब यह कि 5 साल के उम्र से कम उम्र के बच्चों में कितने बच्चे ऐसे हैं जिनकी लंबाई उनके वजन के मुताबिक नहीं है। सबसे अंतिम पैमाना चाइल्ड मोर्टालिटी से जुड़ा होता है। इसका मतलब यह कि 5 साल से कम उम्र के कितने बच्चे 5 साल पूरा करने से पहले ही मर जा रहे है।

इसे भी पढ़े : विश्वगुरु बनने की चाह रखने वाला भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 107 देशों में 94वें पायदान पर

इन चार पैमानों के आधार पर ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 0 से लेकर 100 तक के स्केल के बीच स्कोर दिया जाता है। इस तरह से ग्लोबल हंगर इंडेक्स में जीरो का मतलब भूख की कोई परेशानी का ना होना है और 100 के स्कोर का मतलब सबसे बुरे स्तर की भुखमरी का होना है। 0 से 100 के स्कोर के बीच भूख की हालत को बताने के लिए लो, सीरियस, अलार्मिंग और एक्सट्रीमली अलार्मिंग जैसी कैटेगरी बनाई गई है।

भारत को 27.5 का स्कोर मिला है। भूख से बेहाल देशों के बीच भारत को ' सीरियस ' कैटेगरी में रखा गया है।

लंबाई के हिसाब से वजन की कमी यानी चाइल्ड वेस्टिंग के मामले में भारत का हाल दुनिया में सबसे बुरा है। भारत की बदहाली इस मामले में सोमालिया, जिबूती,यमन जैसे देशों की बदहाली से भी ज्यादा गहरी और बड़ी है। साल 2016 से लेकर 2020 के बीच 5 साल से कम उम्र के 17.3 फ़ीसदी बच्चे भारत में चाइल्ड वेस्टिंग का शिकार है। साल 2014 के बाद चाइल्ड वेस्टिंग के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़े : भूखे पेट ‘विश्वगुरु’ भारत, शर्म नहीं कर रहे दौलतवाले! 

वजन के हिसाब से लंबाई की कमी यानी चाइल्ड स्टंटिंग के मामले 2016 से लेकर 2020 के बीच 5 साल से कम उम्र के 34.7 बच्चें हैं। यह बहुत खराब हाल है। इस ओर इशारा है कि आने वाली पीढ़ी पहले की पीढ़ी के मुकाबले कम लंबी होगी। भारत की कुल आबादी का तकरीबन 15.3 फ़ीसदी हिस्सा अल्प पोषण (undernourishment) का शिकार है।

हम बात-बात में चीन से तुलना करते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन में महज 2.5 फ़ीसदी से कम लोग अल्प पोषण का शिकार। महज 1.9 फ़ीसदी बच्चें चाइल्ड वेस्टिंग जूझ रहे हैं तो महज 4.8 फ़ीसदी बच्चे बौनेपन का शिकार है।

सरकार कह रही है कि इस रिपोर्ट के गणना करने के तरीके में कई तरह की खामियां हैं। वह इसे स्वीकार नहीं करती। लेकिन सरकार के कामकाज पर गौर करने वाले सभी जानते हैं कि यही रिपोर्ट अगर भारत की बदहाली बताने के बजाय भारत की मीडिया की तरह भारत की बदहाली को छिपाकर पेश करती तो इसे पूरे धूमधाम के साथ स्वीकार कर लिया जाता है।

भारत में सबसे अमीर 1 फ़ीसदी लोगों के पास भारत की आधी से ज्यादा संपत्ति है। ऐसे देश में एक बार पूरे भारत के चक्कर लगा लिया जाए तो हर सौ कदम के बाद भारत के हर इलाके में गरीबी की मार झेलता समूह देखा जा सकता है। उसे देखने पर भूख को मापने वाले अल्प पोषण के पैमाने सोचने पर शायद उससे भी भयावह महसूस हो जिसकी बात इस रिपोर्ट में की जा रही है।

इसे भी पढ़े : भुखमरी से मुकाबला करने में हमारी नाकामयाबी की वजह क्या है?

पूरी दुनिया के संदर्भ में देखा जाए तो इस रिपोर्ट का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से होने वाले नुकसान कोरोना की महामारी और दुनिया भर में चल रहे अंतहीन हिंसक संघर्षों की वजह से भूख की परेशानी के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई रास्ते से भटक गई है। ऐसा लग रहा है जैसे भूख की परेशानी कम होने की वजह और अधिक बढ़ ना जाए।प

पूरी दुनिया ने मिलकर तय किया था कि साल 2030 तक दुनिया से भूख की परेशानी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। उसके बाद कोई भी इंसान दुनिया के किसी भी इलाके में भूख की परेशानी का शिकार नहीं होगा। लेकिन इस साल की रिपोर्ट क कहना है कि दुनिया जितने लचर तरीके से भूख की परेशानी का सामना कर रही है उससे अब लग रहा है कि साल 2030 तक भूख की परेशानी का सफाया नामुमकिन लगने लगा है। पूरी दुनिया और दुनिया के तकरीबन 47 देश साल 2030 तक भुखमरी से छुटकारा नहीं हासिल कर पाएंगे। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम चेतावनी दे रहा है कि पूरी दुनिया में तकरीबन 4.1 करोड़ लोग अकाल के मुहाने पर खड़े हैं।

इस रिपोर्ट के आंकड़ें बता रहे हैं कि पूरी दुनिया में भूख की परेशानी कम हुई है लेकिन भूख की परेशानी कम होने की दर पहले से भी कम हो गई है। इसमें सबसे बड़ी वजह अल्प पोषण है। जितना पोषण होना चाहिए उतना पोषण नहीं हो पा रहा है। बच्चों में अल्प पोषण की दर सबसे अधिक है। पूरी दुनिया में भूख की सबसे अधिक मार अफ्रीका और सहारा मरुस्थल का दक्षिणी इलाका झेल रहा है। उसके बाद दक्षिण एशिया का नंबर आता है जिसमें भारत पाकिस्तान अफगानिस्तान जैसे देश शामिल है। यूरोप और मध्य एशिया के इलाकों की हालत इस मामले में सबसे बेहतर है।

Global Hunger Index
Child Stunting
Child wasting
इंडिया रैंक इन ग्लोबल हंगर इंडेक्स
India rank in global hunger index
Hunger
What is hunger
Method of calculation of hunger
Hunger and war
Hunger in world

Related Stories

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

विकास की वर्तमान स्थिति, स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव और आम आदमी की पीड़ा

चिंता: ग्लोबल हंगर इंडेक्स को लेकर भी असहिष्णु सरकार

वैश्विक भुखमरी इंडेक्स में भारत की ‘तरक़्क़ी’: थैंक्यू मोदी जी!

केरल में जनता रेस्तरां भूखों का पेट भरने के लिए आगे आये 

सिंघू बार्डर हत्याकांड, भारत की भूख और राहुल शरणम् कांग्रेस

भारत में भूख की अंतहीन छाया

केरल की वाम सरकार ने महामारी के दौरान ग़रीबों के हित में सही फ़ैसला लिया

बंपर उत्पादन के बावजूद भुखमरी- आज़ादी के 75 साल बाद भी त्रासदी जारी

केरल में पूर्ण ग़रीबी उन्मूलन की प्रस्तावित योजना लागू होना तय


बाकी खबरें

  • bihar school
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग में भाकपा-माले विधायकों का प्रदर्शन
    08 Mar 2022
    “2.75 लाख शिक्षक के पद नीचले स्तर पर खाली हैं और कॉलेज लेवल पर अभी भी करीब 70 प्रतिशत शिक्षक के पद खाली हैं। पढ़ने-लिखने वाले गरीब के बच्चे शिक्षा महंगी होने के चलते वे इससे दूर हो रहे हैं।"
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर जवाबी कार्रवाई की
    08 Mar 2022
    ईरान के साथ परमाणु समझौते और मॉस्को-तेहरान के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में रूस अमेरिका से “बेहद साफ़ शब्दों” में जवाब चाहता है।
  • womens day
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है
    08 Mar 2022
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 भारतीय महिलाओं के लिए मजबूत प्रासंगिकता के साथ राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं की एक श्रृंखला के बीच आता है। महिलाएं अपने अधिकारों को लागू करने और सार्वजनिक मंचों पर अपनी…
  • EXITPOLL
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    EXIT POLL: बिग मीडिया से उलट तस्वीर दिखा रहे हैं स्मॉल मीडिया-सोशल मीडिया
    08 Mar 2022
    पिछले डेढ़-दो महीने से जारी चुनाव खत्म हो चुके हैं अब नतीजों का इंतज़ार है, हालांकि उससे पहले जारी एग्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार दिखाई जा रही है।
  • Ukrainian
    मोहम्मद शबीर
    यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने युवा कम्युनिस्ट नेताओं को गिरफ्तार किया 
    08 Mar 2022
    वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ और अन्य प्रगतिशील संगठनों ने यूक्रेन के लेनिनवादी कम्युनिस्ट यूथ यूनियन के नेताओं अलेक्सांद्र कोनोनोविच और मिखाइल कोनोनोविच की गिरफ्तारी की निंदा की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License