NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
भारतीय वामपंथियों ने क्यूबा के क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो की 5वीं पुण्यतिथि पर उनके जीवन को याद किया
अमेरिका के 11 राष्ट्रपतियों का सामना करने वाले फिदेल कास्त्रो दुनिया भर में अमेरिकी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के प्रतीक थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Nov 2021
भारतीय वामपंथियों ने क्यूबा के क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो की 5वीं पुण्यतिथि पर उनके जीवन को याद किया

नई दिल्ली: अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ क्यूबा के कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो की लड़ाई और एक न्यायसंगत दुनिया के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए उनकी 5वीं पुण्यतिथि के मौके पर वाम दलों ने मंगलवार को यहां एक मेमोरियल मीटिंग का आयोजन किया। उनका निधन 25 नवंबर 2016 को 90 वर्ष की आयु में हो गया था।

इस बैठक को संबोधित करने वाले अधिकांश वक्ता फिदेल कास्त्रो से मिल चुके थें। इनमें सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा, जामिया में स्पेनिश पढ़ाने वाली सोनिया गुप्ता और दिल्ली स्थित क्यूबा के दूतावास के जुआन कार्लोस शामिल हैं। इन वक्ताओं ने क्यूबा के क्रांतिकारी की याद को साझा किया और राजनीतिक उथल-पुथल के मौजूदा माहौल में क्यूबा के साथ एकजुटता के साथ खड़े होने के महत्व पर प्रकाश डाला जब अमेरिकी साम्राज्यवादी शक्तियां उस देश की समाजवादी भावना पर लगातार हमला करने की कोशिश कर रही हैं।

इस बैठक का आयोजन नेशनल कमिटी फॉर सॉलिडरिटी विथ क्यूबा और ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडरिटी ऑर्गनाइजेशन (एआईपीएसओ) द्वारा किया गया था।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा, "अमेरिकी साम्राज्यवादी शक्तियों द्वारा क्यूबा पर लगातार हमला किया गया है। कल भी, क्यूबा के लोगों की भावना और दृढ़ संकल्प के चलते उन्होंने क्यूबा में एक राष्ट्रव्यापी विरोध शुरू करने की कोशिश की और बुरी तरह विफल रहे।"

उन्होंने उस समय के घटनाओं को साझा किया जब उन्होंने फिदेल को देखा था, उन्हें सुना था और उनके भाषण की असाधारण शक्ति के बारे में बात की थी और कैसे फिदेल के भाषणों ने उन्हें उनकी युवावस्था में और दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित किया था।

क्यूबा के दूतावास के जुआन कार्लोस ने दोनों देशों के बीच हमेशा मौजूद रहने वाले एकजुटता के बारे में चर्चा की और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता हरकिशन सिंह सुरजीत क्यूबा में उस विशेष अवधि के दौरान राशन की एक खेप के साथ क्यूबा गए थे। भारतीय वामपंथियों ने बड़े आर्थिक संकट के दौरान क्यूबा की मदद के लिए राशन एकत्र किया था।

कार्लोस ने लोगों के लिए फिदेल के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि क्यूबाई कभी नहीं कहते कि फिदेल की मृत्यु हो गई, "केवल यह कि वह शारीरिक रूप से गायब हो गए। क्यूबाई लोगों का मानना है कि फिदेल अभी भी उनके बीच आत्मा के रूप में मौजूद हैं।"

अधिकांश वक्ताओं ने भारत में वर्तमान सरकार और क्यूबा में फिदेल के नेतृत्व में शासन के बीच स्पष्ट अंतर को भी उजागर किया।

एआइपीएसओ के अरुण कुमार ने कहा, "हमारे लिए यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि यदि एक छोटा देश क्यूबा अमेरिकी साम्राज्यवादी शक्तियों के खिलाफ अपनी लड़ाई को इतने लंबे समय तक जारी रख सकता है तो हम उन लोगों के खिलाफ भी अपनी आवाज उठा सकते हैं जो हमारे देश में सत्ता में हैं।"

सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सभा को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत घटनाएं साझा की। उन्होंने कला के प्रति फिदेल के प्रेम के बारे में और उनके कौशल के बारे में चर्चा की जिसे उन्होंने तब देखा था जब उन्होंने दिवंगत माकपा नेता ज्योति बसु के साथ फिदेल से मुलाकात की थी।

एक सांस्कृतिक संगठन दस्तक जिसमें दिल्ली भर के छात्र शामिल थे उन्होंने इस बैठक के बाद गीत प्रस्तुत किए और फिदेल कास्त्रो पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।

 

Fidel Castro
cuba
USA
left
India
CPIM
CPI
Life
Anniversary
Struggle
Fights

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

UN में भारत: देश में 30 करोड़ लोग आजीविका के लिए जंगलों पर निर्भर, सरकार उनके अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध

वर्ष 2030 तक हार्ट अटैक से सबसे ज़्यादा मौत भारत में होगी

लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

वित्त मंत्री जी आप बिल्कुल गलत हैं! महंगाई की मार ग़रीबों पर पड़ती है, अमीरों पर नहीं


बाकी खबरें

  • Hijab controversy
    भाषा
    हिजाब विवाद: बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा
    24 Feb 2022
    सूत्रों के अनुसार, लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं हटायेगी और वे कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय और सरकार के आदेश में सिख पगड़ी का उल्लेख नहीं है।
  • up elections
    असद रिज़वी
    लखनऊ में रोज़गार, महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन रहे मतदाताओं के लिए बड़े मुद्दे
    24 Feb 2022
    लखनऊ में मतदाओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट डाले। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। वहीं कोविड-19 प्रबंधन, कोविड-19 मुफ्त टीका,  मुफ्त अनाज वितरण पर लोगों की अलग-अलग…
  • M.G. Devasahayam
    सतीश भारतीय
    लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजाकर करती एम.जी देवसहायम की किताब ‘‘चुनावी लोकतंत्र‘‘
    24 Feb 2022
    ‘‘चुनावी लोकतंत्र?‘‘ किताब बताती है कि कैसे चुनावी प्रक्रियाओं की सत्यता को नष्ट करने के व्यवस्थित प्रयासों में तेजी आयी है और कैसे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • Salempur
    विजय विनीत
    यूपी इलेक्शनः सलेमपुर में इस बार नहीं है मोदी लहर, मुकाबला मंडल-कमंडल के बीच होगा 
    24 Feb 2022
    देवरिया जिले की सलेमपुर सीट पर शहर और गावों के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के दौर में योगी सरकार के दावे अपनी जगह है, लेकिन लोगों को याद है कि ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में न जाने कितनों…
  • Inequality
    प्रभात पटनायक
    आर्थिक असमानता: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
    24 Feb 2022
    पूंजीवादी उत्पादन पद्धति के चलते पैदा हुई असमानता मानव इतिहास में अब तक पैदा हुई किसी भी असमानता के मुकाबले सबसे अधिक गहरी असमानता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License