NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पुस्तकें
भारत
“रेत समाधि/ Tomb of sand एक शोकगीत है, उस दुनिया का जिसमें हम रहते हैं”
‘रेत समाधि’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी उपन्यास है। इस पर गीतांजलि श्री ने कहा कि हिंदी भाषा के किसी उपन्यास को पहला अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार दिलाने का जरिया बनकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 May 2022
Geetanjali Shree

भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री के हिंदी उपन्यास ‘रेत समाधि’ को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया है। इसी के साथ गीतांजलि श्री हिंदी भाषा के किसी उपन्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार हासिल करने वाली पहली भारतीय लेखिका बन गई हैं।

रेत समाधि का Tomb of sand नाम से अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। यह अनुवाद डेजी रॉकवेल ने किया है।

image

यह उपन्यास उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की कहानी बयां करता है। यह महिला पाकिस्तान जाती है और विभाजन के वक्त की अपनी पीड़ाओं का हल तलाशने की कोशिश करती है। वह इस बात का मूल्यांकन करती है कि एक मां, बेटी, महिला और नारीवादी होने के क्या मायने हैं। 

लंदन में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में गीतांजलि श्री ने कहा कि वह इस पल के लिए तैयार नहीं थीं और पुरस्कार पाकर पूरी तरह से अभिभूत हैं। लेखिका को पुरस्कार के तौर पर 50,000 पाउंड दिए गए, जिसे उन्होंने रॉकवेल के साथ साझा किया।

Take a look at the moment Geetanjali Shree and @shreedaisy found out that they had won the #2022InternationalBooker Prize! Find out more about ‘Tomb of Sand’ here: https://t.co/VBBrTmfNIH@TiltedAxisPress #TranslatedFiction pic.twitter.com/YGJDgMLD6G

— The Booker Prizes (@TheBookerPrizes) May 26, 2022

बुकर पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अपने संक्षिप्त भाषण में गीतांजलि श्री ने कहा, “मुझे कहा गया था कि यह लंदन है, आप हर तरह से तैयार होकर आईयेगा। यहाँ बारिश भी हो सकती है, बर्फ़ भी गिर सकते हैं, धूप भी खिल सकती है। बुकर भी मिल सकता है। मैं तैयार होकर आयी थी, लेकिन शायद में तैयार होकर नहीं आयी थी। मैं अभिभूत हूँ। मैंने कभी भी बुकर का सपना नहीं देखा था, मुझे नहीं लगता था कि मैं यह हासिल सकती हूँ। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, मैं चकित हूँ, प्रसन्न हूँ, सम्मानित हूँ, विनम्र हूँ। 

हिंदी-अंग्रेजी और फ्रेंच प्रकाशकों सहित मैं अपनी फ्रेंच अनुवादक एनीमांतो की आभारी हूँ जिसकी सबसे पहले इस पुस्तक पर नज़र पड़ी। मैं यहाँ तक पहुँची हूँ इसके पीछे हिंदी और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य भाषाओं की वृहद् साहित्यिक परंपरा है। हम सब यहाँ कहाँ होते अगर डेजी रॉकवेल ना होती तो, जिन्होंने रेत समाधि को उसका अंग्रेजी स्वरूप दिया है”। 

उन्होंने कहा, ‘‘रेत समाधि/टॉम्ब ऑफ सैंड एक शोकगीत है, उस दुनिया का जिसमें हम रहते हैं। यह एक ऐसी ऊर्जा है, जो आशंकाओं के बीच उम्मीद की किरण जगाती है। बुकर पुरस्कार मिलने से यह पुस्तक अब और ज्यादा लोगों के बीच पहुंचेगी।’’

‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी उपन्यास है। इस पर गीतांजलि श्री ने कहा कि हिंदी भाषा के किसी उपन्यास को पहला अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार दिलाने का जरिया बनकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे इस उपन्यास के अलावा हिंदी और अन्य दक्षिण एशियाई भाषाओं में बहुद समृद्ध साहित्य मौजूद है। इन भाषाओं के कुछ बेहतरीन लेखकों के बारे में जानकर वैश्विक साहित्य और समृद्ध हो जाएगा। इस प्रकार के मेलजोल से जीवन के आयाम बढ़ेंगे।’’

बुकर पुरस्कार के निर्णायक दल ने ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’(Tomb of sand) को एक ‘मधुर कोलाहल’ और ‘बेहतरीन उपन्यास’ करार किया।

पुरस्कार समारोह में रॉकवेल भी मौजूद थीं। उन्होंने इस उपन्यास को ‘हिंदी भाषा के लिए प्रेम पत्र’ बताया। रॉकवेल जानी-मानी चित्रकार, लेखक और अनुवादक हैं। वह अमेरिका के वेरमोंट में रहती हैं।

निर्णायक दल के अध्यक्ष फ्रैंक वायने ने कहा, ‘‘हम गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ की मार्मिकता, जीवंतता और शक्ति से अभिभूत हैं। डेजी रॉकवेल ने इसका बेहतरीन अनुवाद किया है।’’

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जन्मी और दिल्ली में रहने वाली गीतांजलि श्री ने तीन उपन्यास व कई कहानियां लिखी हैं। उनकी किताबों का अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, सर्बियाई और कोरियाई भाषा में अनुवाद हुआ है।

गीतांजलि श्री ने अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की दौड़ में शामिल पांच अन्य उपन्यासों (कर्स्ड बनी, अ न्यू नेम : सेप्टोलॉजी VI-VII, हेवन, एलिना नोज और द बुक्स ऑफ जैकब) को पछाड़कर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। इस पुरस्कार के लिए 135 कृतियों को चुना (शॉर्ट लिस्ट) गया था और 2022 में पहली बार इन सभी कृतियों के लेखकों व अनुवादकों को 2,500 पाउंड दिए जाएंगे। पहले यह राशि एक हजार पाउंड थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Geetanjali Shree
Ret Samadhi
Tomb of sand

Related Stories


बाकी खबरें

  • नाइश हसन
    मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
    21 Mar 2022
    भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
  • भाषा
    भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल
    21 Mar 2022
    घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    21 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 106 हो गयी है।
  • प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?
    21 Mar 2022
    इतना तो तय है कि दुनिया एक दोराहे पर है। इस सब के चलते या तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, या फिर इससे एक नयी विश्व आर्थिक व्यवस्था बनेगी, जिसके आसार पहले से बन रहे थे और जिसमें सैन्य…
  • सबरंग इंडिया
    फादर स्टेन स्वामी की हिरासत में मौत 'हमेशा के लिए दाग': संयुक्त राष्ट्र समूह
    21 Mar 2022
    संयुक्त राष्ट्र वर्किंग ग्रुप ने मनमानी हिरासत पर भारत सरकार से उन परिस्थितियों की प्रभावी जांच करने को कहा जिनके कारण फादर स्टेन स्वामी की मृत्यु हुई थी
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License