NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
राज्य के सांसद लूटने के बजाय एमपी-लैड की राशि स्वास्थ्य संरचना पर खर्च करें :तेजस्वी यादव
"महामारी के एक वर्ष बाद कथित तौर पर हज़ारों करोड़ खर्च करने के बावजूद भी बिहार सरकार राज्यवासियों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवा और इलाज उपलब्ध नहीं करा पाई है। मुख्यमंत्री बताइए, आख़िर हज़ारों करोड़ जा कहाँ रहे हैं?"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 May 2021
तेजस्वी यादव
Image courtesy : NDTV

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि राज्य के सभी सांसदों को मिलने वाली सांसद निधि का उपयोग प्रदेश की स्वास्थ्य संरचना पर खर्च करने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करें।

राज्य सरकार द्वारा सभी विधायकों को मिलने वाली राशि का उपयोग स्वास्थ्य के क्षेत्र में करने का फैसला लिए जाने के बाद तेजस्वी ने पत्र में कहा है, ‘‘सरकार के इस निर्णय से पहले ही हम लोगों ने स्वेच्छा से अपनी अनुमान्य राशि से अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित पीएचसी एवं एपीएचसी में कोविड-19 मरीजों के समुचित इलाज के लिए विभिन्न प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं तथा आवश्यक मेडिकल उपकरण इत्यादि की खरीद के वास्ते अपनी अनुसंशा भेज चुके हैं।’’

राजद नेता ने कहा, ‘‘हमने अपने पार्टी कार्यालय एवं आवास को पृथक-वास केन्द्र बनाने की भी पेशकश की है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड-19 की पहली लहर के दौरान 2020 में भी बिहार विधानमंडल के सभी सदस्यों के मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास मद से सैकड़ों करोड़ रुपये की राशि सरकार द्वारा ली गई थी लेकिन उसका सदुपयोग नहीं हुआ, लेकिन हम चाहते हैं कि इस बार धन का उचित उपयोग हो।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि "महामारी में ज़रूरतमंदो की सहायता करने की बजाय नीतीश सरकार का ध्यान संसाधनों की संपूर्ण लूट पर केंद्रित है। विगत वर्ष भी विधान पार्षद व विधायकों की आवंटित राशि से सैंकड़ों करोड़ निकाल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए। आज तक सरकार ने नहीं बताया उस धनराशि का कहाँ सकारात्मक उपयोग किया गया? सर्वविदित है विगत वर्ष बिहार में कोरोना जांच किट, आइसोलेशन और क्वारेंटाइन सेंटर के नाम पर कैसे खुली लूट हुई। जनता का पैसा सरकार के संगठित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। "

उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा 'महामारी के एक वर्ष बाद कथित तौर पर हज़ारों करोड़ खर्च करने के बावजूद भी बिहार सरकार राज्यवासियों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवा और ईलाज उपलब्ध नहीं करा पाई है। मुख्यमंत्री बताए, आख़िर हज़ारों करोड़ जा कहाँ रहे है?"

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Bihar
COVID-19
MP-LAD amount
Tejashwi Yadav
Nitish Kumar
Nitish Kumar Government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • NAND KISHOR GURJER
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव आते ही बीजेपी वालों को लोगों के खाने से क्या दिक्कत हो जाती है?
    28 Dec 2021
    ग़ाज़ियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर का तानाशाही रवैया एक बार फिर देखने को मिला, जब उन्होंने अपने इलाके की सभी मीट की दुकानें बंद करवा दीं।
  • Azadi Ka Amrit Mahotsav
    डॉ. अमिताभ शुक्ल
    विकास की वर्तमान स्थिति, स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव और आम आदमी की पीड़ा
    28 Dec 2021
    आय की असमानता, भ्रष्टाचार, भीषण ग़रीबी, भुखमरी, कुपोषण के मामले में निरंतर वृद्धि हो रही है ऐसे में दुर्दशा की स्थिति में पहुंचे करोड़ों बदक़िस्मत लोगों के लिए स्वतंत्रता और आज़ादी के अमृत महोत्सव के…
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : नागरिक समाज ने उठाई  ‘मॉबलिंचिंग विरोधी क़ानून’ की नियमावली जल्द बनाने की मांग
    28 Dec 2021
    26 दिसंबर को रांची के डोरंडा के रिसालदार बाबा सभागार में सर्वधर्म संगठनों, नागरिक समाज, एआईपीएफ़ और अवामी इंसाफ़ मंच समेत कई सामाजिक संगठनों ने ‘मॉबलिंचिंग क़ानून और हमारा नज़रिया’ विषय पर नागरिक विमर्श-…
  • west up
    असद शेख़
    विधानसभा चुनाव 2022: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के अहम मुद्दे
    28 Dec 2021
    7 करोड़ की आबादी के आंकड़े को पार कर चुका उत्तर प्रदेश का ये पश्चिमी क्षेत्र देश, राज्य की राजनीति से हट कर अपने अलग मुद्दों और समस्याओं को समझता और जानता है जिसमें महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों…
  • Doctors’ Protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान
    28 Dec 2021
    फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बर्बरता का दावा करते हुए इसे चिकित्सा बिरादरी के इतिहास में काला दिन कहा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License