NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस दुनिया भर में मनाया गया
COVID-19 को लेकर बढ़े जोख़िम के चलते अंतर्राष्ट्रीय अपील के बावजूद भीड़भाड़ वाली इज़रायल की जेलों और हिरासत केंद्रों में 430 से अधिक प्रशासनिक बंदियों सहित 5,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी अभी भी क़ैद हैं।
पीपल्स डिस्पैच
17 Apr 2020
फ़िलिस्तीन

हर साल 17 अप्रैल को फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन इज़रायल की जेलों और हिरासत केंद्रों व पूछताछ केंद्रों में क़ैद हज़ारों फ़िलीस्तीनी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ एकजुटता व्यक्त किया जाता और उन्हें याद किया जाता है।

अधिकांश फ़िलिस्तीनी क़ैदियों और बंदियों को इज़़रायल ने उनके अपराध को लेकर नहीं बल्कि क्रूर इज़़रायली क़ब्ज़े का विरोध करने को लेकर उनको क़ैद किया है। अहिंसक, शांतिपूर्ण आंदोलन और विरोधों के बावजूद फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध को इज़रायल के अधिकारियों द्वारा दबा दिया गया है। फ़िलिस्तीन के मामलों और क्रूर इज़रायल के क़ब्ज़े में मुसीबत झेलने वालों के बारे में जागरूकता फैलाने में लगे लोगों को भी दंडित किया गया है और उन्हें अक्सर गिरफ़्तारी का सामना करना पड़ा है।

इस साल ये तारीख़ और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि घातक कोरोनोवायरस महामारी के चलते पूरे विश्व में उथल पुथल, चिंता और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

फ़िलिस्तीनी क़ैदी जो पहले से ही क़ब्ज़े के चलते गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और बेहद अमानवीय और ख़तरनाक परिस्थितियों में रह रहे हैं, अब ज़िंदगी ख़त्म करने वाले वायरस के प्रकोप से जूझना पड़ रहा है ऐसे में इज़़रायल की जेल के अधिकारियों की तरफ से उन्हें इज़़रायल की उदासीनता, चिकित्सा की उपेक्षा और सख्त तिरस्कार का सामना करने की आशंका है।

आख़िरी बार सामने आए आंकड़ों के मुताबिक़ लगभग 5500 से अधिक फ़िलिस्तीनी क़ैदी हैं जिनमें राजनीतिक क़ैदी और प्रशासनिक बंदी शामिल हैं और ये वर्तमान में इज़रायल की जेलों और हिरासत केंद्रों में रखे गए हैं। इज़रायल की हिरासत में 432 प्रशासनिक बंदी, 41 महिलाएं, 183 बच्चे, 700 गंभीर रूप से अस्वस्थ क़ैदी हैं जिनमें से 200 को पुरानी या जानलेवा बीमारियां हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क़ानून और मानवाधिकार समझौते के तहत कब्जा करने के चलते इजरायल अपने नियंत्रण में रखने वाले लोगों की देखरेख करने के लिए बाध्य है जिसमें कैदी भी शामिल हैं। अपने दायित्वों को पूरा न करना भी इजरायल द्वारा अपने कानूनों का उल्लंघन है।

कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के बाद से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों, क़ैदियों का समर्थन करने वाले समूहों द्वारा इज़़रायल के अधिकारियों से अपील की गई है कि जेल में बंद क़ैदियों के बीच इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल सभी फ़िलिस्तीनी कैदियों को बिना शर्त रिहा करे। लेकिन इस मानवतापूर्ण अपील को भी नज़रअंदाज़ कर दिया गया है, क्योंकि इज़रायल न केवल क़ैदियों को अपनी हिरासत में पहले से ही रखे हुए है बल्कि फ़िलिस्तीनी घरों, गांवों और क़स्बों पर छापा मार कर अपने दमनात्मक और आपराधिक नीतियों को जारी रखे हुए है। साथ ही इज़रायल सैंकड़ों हजारों फ़िलीस्तीनियों को पकड़ने का सिलसिला जारी रखे हुए।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Coronavirus
COVID-19
Coronavirus Epidemic
Palestine
Israel
Social Distancing
Palestinian prisoners

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License