NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईरान और आईएईए ने ईरान परमाणु कार्यक्रम के निगरानी उपकरणों की मरम्मत को लेकर समझौता किया
ये समझौता वियना में आईएईए के आगामी आम सम्मेलन को देखते हुए हुआ है।
पीपल्स डिस्पैच
14 Sep 2021
ईरान और आईएईए ने ईरान परमाणु कार्यक्रम के निगरानी उपकरणों की मरम्मत को लेकर समझौता किया

ईरान अंतर्राष्ट्रीय परमाणु निगरानी संस्था आईएईए (अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) को ईरानी परमाणु स्थलों पर अपने निगरानी उपकरणों तक जाने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गया। रविवार 12 सितंबर को हुई बातचीत में दोनों पक्षों ने आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक से कुछ दिन पहले बैठक की जिसमें परमाणु समझौते के तहत दायित्वों को पूरा नहीं करने के लिए ईरान के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है।

आईएईएके महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने रविवार को हुई बैठक को "कूटनीति के लिए जगह देने" के साधन के रूप में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ये समझौता "कुछ दिनों के भीतर" लागू होना शुरू हो जाएगा। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के नवनियुक्त प्रमुख मोहम्मद एस्लामी ने प्रेस को बताया कि दोनों पक्ष आईएईए के निगरानी कैमरों के मेमोरी कार्ड को बदलने पर सहमत हुए हैं।

एक संयुक्त बयान में दोनों परमाणु एजेंसियों ने कहा कि "आईएईए के निरीक्षकों को पहचाने गए उपकरणों की मरम्मत करने और उनके स्टोरेज मीडिया को बदलने की अनुमति दी गई है, जिसे इस्लामी रिपब्लिक ऑफ ईरान में संयुक्त आईएईए और एईओआई मुहरों के साथ रखा जाएगा।" अन्य मुद्दे जो आईएईए ने ईरान के साथ उठाए हैं, जैसे कि निगरानी उपकरण तक पहुंचने की अनुमति प्राप्त करना ताकि ये एजेंसी परमाणु समझौते के अनुसार ईरान की परमाणु गतिविधियों पर नज़र रखना जारी रख सके जो अभी तक हल नहीं हुए हैं।

हाल की दो रिपोर्टों में आईएईए ने निगरानी उपकरणों से संबंधित कार्यों के लिए ईरान की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों ने सत्यापन और निगरानी गतिविधियों को नजरअंदाज कर दिया और ईरान की यूरेनियम-संवर्धन क्षमताओं पर चिंता व्यक्त की।

ईरान के पास वर्तमान में उसके परमाणु स्थलों की सभी रिकॉर्डिंग का संरक्षण है। इसने कहा है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों को हटाने के बदले में केवल उन टेपों को आईएईए को सौंपेगा। जेसीपीओए समझौते के रूप में भी जाने जाने वाले परमाणु समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं सहित इन संबंधित पक्षों को अंततः परमाणु समझौते को पूरी तरह से बहाल करने के लिए एक ठोस प्रयास के रुप में वियना के आम सम्मेलन में मिलने की उम्मीद है। अब तक संबंधित पक्षों के बीच 20 जुलाई तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इस परमाणु समझौते को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

IRAN
IAEA
nuclear
Nuclear program

Related Stories

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान पर विएना वार्ता गंभीर मोड़ पर 

ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका

'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी

ईरान की एससीओ सदस्यता एक बेहद बड़ी बात है

फ़ारस की खाड़ी में बाइडेन की नीति


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License