NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमले में शामिल होने के इज़रायली आरोपों से ईरान का इनकार
इज़रायल, अमेरिका और यूके ने कोई सबूत दिए बिना ईरान पर पिछले हफ्ते ओमानी तट के पास इज़रायल के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के लिए आरोप लगाया था जिसमें चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी।
पीपल्स डिस्पैच
02 Aug 2021
ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमले में शामिल होने के इज़रायली आरोपों से ईरान का इनकार

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने रविवार 1 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को ओमान तट के पास एक जहाज पर हमले में ईरान के शामिल होने के इजरायल के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे ईरान को बदनाम करने के लिए जियोनिस्ट सरकार की शैली है।

यूके के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इजरायल के स्वामित्व वाले और लाइबेरिया के झंडे वाले व्यापारी जहाज मर्सर स्ट्रीट पर गुरुवार 29 जुलाई को मसीराह के ओमानी द्वीप के पास एक ड्रोन द्वारा हमला किया गया था। इस हमले में चालक दल के दो सदस्य, एक रोमानियाई और एक ब्रिटेन के नागरिक मारे गए थे। जहाज का संचालन लंदन स्थित कंपनी जोडियाक मैरीटाइम द्वारा किया जाता था जिसका स्वामित्व एक इजरायली व्यवसायी के पास है।

रविवार को इजरायल, अमेरिका और ब्रिटेन ने अलग-अलग बयानों में ईरान पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि, उनमें से किसी ने भी इसके लिए कोई सबूत नहीं दिया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा कि अपनी संलिप्तता से इनकार करके ईरान "इस घटना की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है"।

रविवार को ईरानी मीडिया से बात करते हुए खतीबजादेह ने कहा कि, “गैरकानूनी ज़ियोनिस्ट सत्ता को ईरान के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाना बंद कर देना चाहिए। यह कोई पहली बार नहीं है जब यह सरकार इस तरह के आरोप लगा रहा है।" उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जहां भी इजरायली शासन ने पैर रखा है, वह असुरक्षा, हिंसा, आतंक और युद्ध के अलावा कुछ भी नहीं लाया है और जिन्होंने इस क्षेत्र में तेल अवीव की उपस्थिति के लिए आधार तैयार किया है उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।" ये रिपोर्ट ईरान की प्रेस टीवी ने प्रकाशित किया।

कई मौकों पर ईरानियों ने इजरायल पर इस क्षेत्र में अपने जहाजों पर इसी तरह के हमलों के लिए आरोप लगाया है। मार्च में एक ईरानी जहाज शहर-ए-कोर्ड एक विस्फोटक हमले में क्षतिग्रस्त हो गया था और एक अन्य ईरानी जहाज साविज पर लाल सागर में हमला किया गया था। इज़रायल ने ईरान पर भी उस समय आरोप लगाया है जब उसके जहाजों पर लेबनान के तट के पास और हिंद महासागर में इस साल की शुरुआत में बिना कोई सबूत दिए हमला किया गया था।

Israel
America
UK

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई


बाकी खबरें

  • Stan Swamy
    पार्थ एमएन
    स्टेन स्वामी की मौत एक संस्थानिक हत्या थी’: सह-कैदियों ने उद्धव ठाकरे को अपने पत्र में लिखा था
    07 Oct 2021
    पत्र में तलोजा जेल के अधीक्षक कौस्तुभ कुर्लेकर को स्वामी की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है और उन पर जान-बूझकर स्वामी के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को अशक्त बनाने का आरोप लगाया गया है।
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    डेल्टा वेरिएंट के ट्रांसमिशन को टीके कब तक रोक सकते हैं? नए अध्ययन मिले-जुले परिणाम दिखाते हैं
    07 Oct 2021
    इस अध्ययन में कहा गया है कि टीका ले चुके लोग यदि डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होते हैं तो उनके करीबी संपर्कों में वायरस फैलने की संभावना कम है। हालांकि, यह सुरक्षात्मक प्रभाव दूसरी खुराक लेने के तीन…
  • Lakhimpur Kheri
    अनिल अंशुमन
    लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के ख़िलाफ़ झारखंड में भी प्रदर्शन 
    07 Oct 2021
    झारखंड की राजधानी रांची तथा राज्य के कई इलाकों में सड़कों पर प्रतिवाद मार्च निकालकर किसानों की मौत के जिम्मेवार केंद्रीय राज्य मंत्री, उनके बेटे व मोदी सरकार के पुतले जलाए गए। प्रतिवाद का यह सिलसिला…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एसकेएम का सरकार को अल्टीमेटम: मांगें पूरी नहीं की तो शहीदों के 'अंतिम अरदास' दिवस पर बड़े कार्यक्रम का किया जाएगा एलान
    07 Oct 2021
    रिपोर्टों से मालूम होता है कि केंद्रीय राज्य ग्रह मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और मंत्री वास्तव में जमानत पर बाहर हैं। एसकेएम ने मोदी सरकार को मंत्री के…
  • ‘An Ugly Truth’ Lays Bare Facebook’s Murky Business Practices
    सौरभ शर्मा
    'एक घिनौने सच' ने फ़ेसबुक के संदिग्ध व्यावसाय का किया पर्दाफ़ाश 
    07 Oct 2021
    दो खोजी पत्रकार अपने द्वार लिखी एक किताब में फ़ेसबुक की व्यावसायिक प्रथाओं पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में फ़ेसबुक की एक पूर्व-कर्मचारी व्हिसल-ब्लोअर ने भी कंपनी द्वारा 'जनता के हितों के ख़िलाफ़ काम करने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License