NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईरान ने परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की धमकी दी
यह घोषणा यूके, फ्रांस और जर्मनी द्वारा यूएनएससी में विवाद के निपटान तंत्र के आह्वान का प्रस्ताव करने के बाद किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
21 Jan 2020
Iran

ईरान ने चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ज्वाइंट कम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जेसीपीओए) के तहत विवाद समाधान तंत्र को लागू करने के लिए यूरोपीय देशों द्वारा अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने की स्थिति में वह परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) छोड़ सकता है। ईरान द्वारा यह घोषणा 20 जनवरी को की गई जब उसने इस कदम के पीछे अमेरिकी हाथ होने का आरोप लगाया।

6 जनवरी को ईरान की घोषणा के बाद जेसीपीओए विवाद निपटान तंत्र ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी द्वारा इस महीने की शुरुआत में आरंभ कर दिया गया था कि यह इसके परमाणु कार्यक्रम पर सभी सीमाओं को समाप्त कर देगा। यदि इस विवाद को सुरक्षा परिषद में ले जाया जाता है तो यह ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को फिर से लागू कर सकता है जो 2015 में परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद हटाए गए थे।

ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने राष्ट्रपति हसन रूहानी द्वारा मई 2018 में अमेरिका द्वारा एकतरफा वापसी की घोषणा के बाद इस समझौते के सभी हस्ताक्षरकर्ताओं को भेजे गए एक पत्र में पहले की गई बात को दोहराई। उनके अनुसार, पिछले एक साल में ईरान द्वारा बार-बार भेजे गए रिमाइंडर के बावजूद यूरोपीय हस्ताक्षरकर्ता इस समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहे हैं। ज़रीफ़ ने कहा कि तीन यूरोपीय शक्तियों द्वारा हाल ही में उठाया गया क़दम "कानूनी रूप से अविभाज्य" है और ईरान पर अमेरिका की राग अलापना है।

एकतरफा वापसी के बाद अमेरिका द्वारा लगाए गए अवैध प्रतिबंधों से निपटने में मदद करने के तरीके विकसित करने के लिए ईरान इन देशों से कहता रहा है। हालांकि, ये यूरोपीय देश मदद के लिए आगे आने में विफल होने के बाद ईरान ने इस समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को नज़रअंदाज़ करना शुरू कर दिया।

ईरान इस बात पर ज़ोर देता है कि जेसीपीओए के अनुच्छेद 26 और 36 के अनुसार उसे अपनी प्रतिबद्धताओं में कमी करने का अधिकार है और इस समझौते से अपनी ज़िम्मेदारी पूरा करने में विफल रहने पर समझौते से हट भी सकता है।

ईरान 1968 के एनपीटी की हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक है जो कुछ परमाणु तकनीकी लाभ और सहयोग के बदले में परमाणु हथियारों के विकास पर रोक लगाता है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

IRAN
Nuclear Policy
unsc
France
germany
UK
NPT
America

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

यूक्रेन की स्थिति पर भारत, जर्मनी ने बनाया तालमेल

फ्रांस में मैक्राँ की जीत से दुनियाभर में राहत की सांस

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई


बाकी खबरें

  • JANAZA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    हरदोई: क़ब्रिस्तान को भगवान ट्रस्ट की जमीन बता नहीं दफ़नाने दिया शव, 26 घंटे बाद दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक़!
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के हरदोई बीजेपी से जुड़े एक शख़्स ने शव को दफ़्न करने से रोक दिया, और क़ब्रिस्तान की ज़मीन पर अपना दावा ठोक दिया, हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन भी उनकी ताल में…
  • अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    एजाज़ अशरफ़
    अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    08 Jan 2022
    यह समझना महत्वपूर्ण होगा कि आखिर क्यों रक्षा कर्मी हिंदुत्व के समर्थन में हैं और पर्यावरण का मुद्दा इस पहाड़ी राज्य के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है।
  • ECI
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    5 राज्यों में चुनाव तारीख़ों की घोषणा, यूपी में 7 चरणों में चुनाव, 10 मार्च को मतगणना
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में और मणिपुर में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ 15 जनवरी तक रैली,…
  • रवि कौशल
    राजस्थान: REET अभ्यर्थियों को जयपुर में किया गया गिरफ़्तार, बड़े पैमाने पर हुए विरोध के बाद छोड़ा
    08 Jan 2022
    दरअसल यह लोग राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के तहत अगले चरण में पदों को बढ़वाने के लिए 70 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सीटों की संख्या को बढ़ाकर 50,000 किया जाए।
  • सोनिया यादव
    यूपी: देश के सबसे बड़े राज्य के ‘स्मार्ट युवा’ सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
    08 Jan 2022
    एक ओर रैलियों में बीजेपी की योगी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश के युवाओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License