NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूएस की समझौते में वापसी के बाद प्रतिबंधों के कारण हुए नुकसान की भरपाई की मांंग करेगा ईरान
रविवार को आईएईए ने घोषणा की कि उसने ईरान के साथ एक समझौता किया है जो इसे तीन महीने तक ईरान की परमाणु गतिविधियों की निगरानी और जांच जारी रखने की अनुमति दे सकता है।
पीपल्स डिस्पैच
22 Feb 2021
यूएस की समझौते में वापसी के बाद प्रतिबंधों के कारण हुए नुकसान की भरपाई की मांंग करेगा ईरान

रविवार 21 फरवरी को प्रेसटीवी से बात करते हुए ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि साल 2018 में परमाणु समझौते से एकतरफा तरीके से हटने के बाद से अमेरिका द्वारा लगाए गए 1600 से अधिक प्रतिबंधों के कारण ईरान को 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जब भी दोनों देशों के बीच चर्चा होती है कि ईरान इस मुद्दे को उठाएगा और मुआवजे की मांग करेगा।

हालांकि जरीफ ने यह स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच वार्ता तभी हो सकती है जब अमेरिका अपनी तरफ से लगाए गए अपने सभी प्रतिबंधों को वापस ले और ज्वाइंट कम्प्रीहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जेसीपीओए) या ईरान परमाणु समझौते में शामिल हो।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि जो बाइडन और ट्रम्प प्रशासन के बीच शायद ही कोई मूलभूत अंतर है। जरीफ ने इस समझौते के तहत अपनी भूमिका निभाने और अमेरिका द्वारा अपनाई गई नीतियों से इसे बचाने के लिए उपाय करने के लिए जेसीपीओए के यूरोपीय हस्ताक्षरकर्ताओं ई-3 अर्थात यूके, फ्रांस और जर्मनी की विफलता की आलोचना की। जरीफ ने कहा कि ऐसा लगता है कि यूरोप, "अमेरिका के इशारे पर चलता है और उसकी दया पर निर्भर है।" उन्होंने कहा कि ईरान इन देशों से उम्मीद करता है कि वह कम से कम अब अमेरिका को जेसीपीओए में शामिल होने के लिए राजी कराए और अपनी गरिमा को बचाए।

इस बीच, ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने रविवार को एक अस्थायी समझौता किया है जो आईएईए निरीक्षकों को अगले तीन महीनों तक ईरान की परमाणु गतिविधियों के "आवश्यक" जांच पड़ताल करने और निगरानी जारी रखने की अनुमति देगा। ईरान से लौटने के बाद वियना में आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा कि इसने तनावपूर्ण स्थिति को शांत किया।

ईरान ने घोषणा की थी कि जेसीपीओए में यूएस की वापसी न होने पर और अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों को वापस न लेने पर वह 21 फरवरी से 2015 के परमाणु समझौते के एक हिस्से आईएईए के अतिरिक्त प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन को निलंबित कर देगा और अपने परमाणु स्थलों तक आईएईए निरीक्षकों आने की मंजूरी नहीं देगा।

रविवार को घोषित समझौते के अनुसार यदि अमेरिका ने मंगलवार 23 फरवरी तक अपने प्रतिबंधों को समाप्त नहीं किया तो आईएईए निरीक्षकों को ईरानी परमाणु स्थलों का दौरा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, ईरान अगले तीन महीनों तक इन साइटों में गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करेगा जिसे अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों को वापस लेने और समझौते में शामिल होने के बाद आईएईए को सौंपा जा सकता है।

IRAN
US
Iran-US
Joint Comprehensive Plan of Action
JCPOA

Related Stories

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई


बाकी खबरें

  • CM YOGI
    श्याम मीरा सिंह
    मथुरा में डेंगू से मरती जनता, और बांसुरी बजाते योगी!
    04 Sep 2021
    मथुरा के हर गांव की हालत ऐसी है कि प्रत्येक गांव में डेंगू के मरीज निकल आएंगे, मथुरा के फरह ब्लॉक में स्थित कोह गांव में अभी तक 11 लोगों ने डेंगू और वायरल फीवर से अपनी जान गंवा दी। इसी तरह गोवर्धन…
  • गुजरात के एक जिले में गन्ना मज़दूर कर्ज़ के भंवर में बुरी तरह फंसे
    दमयन्ती धर
    गुजरात के एक जिले में गन्ना मज़दूर कर्ज़ के भंवर में बुरी तरह फंसे
    04 Sep 2021
    डांग जिले के गन्ना कटाई के काम से जुड़े श्रमिकों को न तो मिल-मालिकों द्वारा ही श्रमिकों के तौर पर मान्यता प्रदान की गई है और न ही उन्हें खेतिहर मजदूर के बतौर मान्यता दी गई है।
  • क्या अफ़गानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता देना भारत के हित में है? 
    एम. के. भद्रकुमार
    क्या अफ़गानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता देना भारत के हित में है? 
    04 Sep 2021
    इस बात की संभावना जताई जा रही है कि तालिबान के नेतृत्व में बनने वाली सरकार एक समावेशी गठबंधन की सरकार होगी। अब तक की मिली रिपोर्टों के अनुसार इस संबंध में शुक्रवार को काबुल में घोषणा होने की उम्मीद…
  • दिल्ली दंगे: गिरफ़्तारी से लेकर जांच तक दिल्ली पुलिस लगातार कठघरे में
    मुकुंद झा
    दिल्ली दंगे: गिरफ़्तारी से लेकर जांच तक दिल्ली पुलिस लगातार कठघरे में
    04 Sep 2021
    यह कोई पहली बार नहीं है जब पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
  • किसान महापंचायत के लिए एकजुटता। 5 सितंबर की महापंचायत के लिए किसान-मज़दूर पिछले काफी दिनों से लगातार छोटी-छोटी पंचायतें कर रहे हैं। मुज़फ़्फ़रनगर के सरनावली गांव में 23 अगस्त को हुई पंचायत का दृश्य। 
    लाल बहादुर सिंह
    मुज़फ़्फ़रनगर महापंचायत : जनउभार और राजनैतिक हस्तक्षेप की दिशा में किसान आंदोलन की लम्बी छलांग
    04 Sep 2021
    किसान आंदोलन देश में नीतिगत बदलाव की लड़ाई के लिए एक बड़ी राष्ट्रीय संस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License