NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लाल सागर में ईरान के जलयान पर हमला
हालांकि इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर ईरान और इज़रायल दोनों एक दूसरे पर इस तरह के हमलों का पहले आरोप लगाया है।
पीपल्स डिस्पैच
07 Apr 2021
लाल सागर

ईरान के तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार मंगलवार 6 अप्रैल को लाल सागर में ईरानी पोत पर लिम्पेट माइन्स द्वारा हमला किया गया। एजेंसी के अनुसार इस हमले के कारण जहाज का कुछ हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह हमला उसी दिन हुआ जब अमेरिका को 2015 के परमाणु समझौते में फिर से शामिल होने के लिए मार्ग प्रशस्त करने को लेकर ज्वाइंट कम्प्रीहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जेसीपीओए) की बैठक वियना में चल रही थी।

तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार इस क्षेत्र में हमले से बचने के लिए ईरान की व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान करते हुए इस क्षेत्र में तैनात ईरानी कमांडर को लॉजिस्टिकल मदद पहुंचाते हुए कुछ वर्षों से सैवीज का लाल सागर में संचालन होता रहा है।

हालांकि न तो ईरान और न ही इजरायल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। इस क्षेत्र में ईरानी जहाजों के खिलाफ इजरायल की आक्रामकता को हर कोई जानता है।

वाशिंगटन पोस्ट ने पिछले महीने रिपोर्ट प्रकाशित की कि इजरायल ने इस क्षेत्र में कम से कम एक दर्जन वाहनों पर हमला किया है। इजरायल अपनी आक्रामकता के मुख्य कारण के रूप में सीरिया को ईरान द्वारा तेल आपूर्ति मानता है।

मंगलवार को हुआ हमला इस क्षेत्र में एक महीने से भी कम समय में दूसरा ऐसा हमला था। 12 मार्च को एक ईरानी कंटेनर जहाज शहरे कोर्ड को भूमध्य सागर में एक विस्फोट में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। ईरानी जांचकर्ताओं ने बाद में दावा किया था कि इस हमले के पीछे इज़रायल की बहुत अधिक संभावना थी।

ईरान को इज़रायल इस क्षेत्र में अपने सैन्य प्रभुत्व के मुख्य प्रतियोगी के रूप में भी देखता है और विशेष रूप से सीरिया और यमन में ईरान के प्रभाव को बढ़ने से रोकना चाहता है। इसने जेसीपीओए पर हस्ताक्षर करने को लेकर यूएस का विरोध किया और इस समझौते से डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी का समर्थन और बाद में ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन किया।

इजरायल कभी भी अपने हमलों की जिम्मेदारी नहीं लेता है। हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अक्सर ईरान के प्रति इजरायल के आक्रामक रुख को जाहिर किया है। परमाणु समझौते में फिर से शामिल होने को लेकर जो बाइडन प्रशासन के प्रयासों के बाद इसने अपना विरोध तेज कर दिया है।

अल-जजीरा के अनुसार हमले की खबर से ठीक पहले नेतन्याहू ने कहा था कि "खतरनाक" परमाणु समझौते में वापसी नहीं होनी चाहिए और "हमें अपने क्षेत्र में ईरान की युद्ध स्थिति से बचाव जारी रखना चाहिए।"

IRAN
Israel
iranian vessel
iran and israel
Red Sea

Related Stories

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान पर विएना वार्ता गंभीर मोड़ पर 


बाकी खबरें

  • JANAZA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    हरदोई: क़ब्रिस्तान को भगवान ट्रस्ट की जमीन बता नहीं दफ़नाने दिया शव, 26 घंटे बाद दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक़!
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के हरदोई बीजेपी से जुड़े एक शख़्स ने शव को दफ़्न करने से रोक दिया, और क़ब्रिस्तान की ज़मीन पर अपना दावा ठोक दिया, हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन भी उनकी ताल में…
  • अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    एजाज़ अशरफ़
    अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    08 Jan 2022
    यह समझना महत्वपूर्ण होगा कि आखिर क्यों रक्षा कर्मी हिंदुत्व के समर्थन में हैं और पर्यावरण का मुद्दा इस पहाड़ी राज्य के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है।
  • ECI
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    5 राज्यों में चुनाव तारीख़ों की घोषणा, यूपी में 7 चरणों में चुनाव, 10 मार्च को मतगणना
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में और मणिपुर में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ 15 जनवरी तक रैली,…
  • रवि कौशल
    राजस्थान: REET अभ्यर्थियों को जयपुर में किया गया गिरफ़्तार, बड़े पैमाने पर हुए विरोध के बाद छोड़ा
    08 Jan 2022
    दरअसल यह लोग राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के तहत अगले चरण में पदों को बढ़वाने के लिए 70 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सीटों की संख्या को बढ़ाकर 50,000 किया जाए।
  • सोनिया यादव
    यूपी: देश के सबसे बड़े राज्य के ‘स्मार्ट युवा’ सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
    08 Jan 2022
    एक ओर रैलियों में बीजेपी की योगी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश के युवाओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License