NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इराक़ : राजनीतिक उठापटक के बीच नई सरकार बनाने के लिए तीसरे प्रधानमंत्री की नियुक्ति
पिछले सप्ताह सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटा पाने में विफल होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अदनान अल ज़ुर्फ़ी ने अपना नाम वापस ले लिया था। ज़ुर्फ़ी द्वारा नाम वापस लेने के बाद कदीमी के नाम की घोषणा की गई थी।
पीपल्स डिस्पैच
13 Apr 2020
इराक़

इराक के राष्ट्रपति बरहम सलेह ने खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल-कदीमी को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया है। पिछले कुछ महीनों के भीतर इराक में तीसरे प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई है। गत गुरुवार की घोषणा के बाद कदीमी ने कुर्दिश नेताओं से मुलाकात की और रिपोर्टों के अनुसार रविवार 12 अप्रैल को उनका समर्थन मिला।

पिछले सप्ताह सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटा पाने में विफल होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अदनान अल जुर्फी ने अपना नाम वापस ले लिया था। जुर्फी द्वारा नाम वापस लेने के बाद कदीमी के नाम की घोषणा की गई थी।

जुर्फी की अमेरिका समर्थक वाली छवि होने के चलते इराक की संसद में राजनीतिक दलों के प्रभावशाली शिया ब्लॉक्स की तरफ से बढ़ते विरोध का उन्हें सामना करना पड़ रहा था।

पिछले साल नवंबर महीने में आदिल अब्दुल महदी द्वारा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया गया था जिसके बाद से वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद से चार महीना गुजर जाने पर इराक में अब तक पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं बन पाई है। राजनीतिक और व्यावसायिक विशिष्ट वर्ग, व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, कुशासन और पर्याप्त सार्वजनिक सेवाओं की कमी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन और अपनी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

ये विरोध प्रदर्शन 1 अक्टूबर 2019 से शुरू हुआ था। इन प्रदर्शनों में राजनीतिक और प्रशासनिक सुधार की मांग की गई और साथ ही भ्रष्ट राजनेताओं और व्यापारियों के नियंत्रण की खतरनाक सांठ गांठ को समाप्त करने और राष्ट्रीय राजनीति पर इनके प्रभाव को रोकने तथा देश के मामलों में बाहरी प्रभाव व हस्तक्षेप को रोकने की मांग की गई।

इन विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप इराकी सुरक्षा बलों के हाथों 500 से अधिक इराकी नागरिक मारे गए, वहीं 15,000 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले सामने आए हैं।

उनकी नियुक्ति के बाद, कदीमी के ट्विटर अकाउंट के हवाले से लिखा गया, “इराकी सरकार की अगुवाई करने के लिए अपने मनोनयन के साथ, मैं अपने आदरणीय जनता से काम करने की प्रतिज्ञा करता हूं। ये सरकार इराकियों की आकांक्षाओं और मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। मैं एक कार्यक्रम और एक कैबिनेट के साथ इराकियों को सौगात देने का अथक प्रयास करूंगा जो उन्हें सेवा देने,उनके अधिकारों की रक्षा करने और एक समृद्ध भविष्य की ओर इराक को ले जाने के लिए काम करेगा।”

Covid-19 महामारी के समय राजनीतिक अनिश्चितता इराक को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। 12 अप्रैल तक इससे प्रभावित 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं वहीं इसके चलते 76 लोगों की मौत हो गई है।

अब सरकार बनाने और संसद में बहुमत हासिल करने के लिए कदीमी के पास 30 दिन का समय है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Iraq
Barham Salih
Adnan al-zurfi
COVID-19
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License