NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इराक़ : एक्टिविस्टों की हत्या के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों पर कार्रवाई में प्रदर्शनकारी की मौत, 13 घायल
एक इराकी मानवाधिकार समूह के अनुसार अक्टूबर 2019 में सरकार विरोधी विरोध आंदोलन शुरू होने के बाद से देश में लक्षित हत्याओं में 35 कार्यकर्ता मारे गए हैं।
पीपल्स डिस्पैच
26 May 2021
iraq protest

राजधानी बगदाद में मंगलवार 25 मई को प्रदर्शनों में भाग लेने वाले हजारों इराकियों पर सुरक्षा बलों द्वारा हिंसक कार्रवाई में एक इराकी प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हो गई और लगभग तेरह लोग घायल हो गए। ये विरोध प्रदर्शन एक्टिविस्ट और अन्य लोगों को निशाना बनाने और मारने के खिलाफ आयोजित किए गए थे।

ये प्रदर्शन बगदाद के केंद्र में स्थित तहरीर चौक के साथ-साथ अल-निसूर चौक पर हुए। इस प्रदर्शन को लेकर भारी संख्या में इराकी सुरक्षा बल तैनात किए गए। प्रदर्शनकारी कई एक्टिविस्टों की तस्वीर वाले पोस्टर लिए हुए थें जो इन लक्षित हत्याओं में मारे गए हैं साथ ही उन प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें भी थी जो इराकी सुरक्षा बलों द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनों की शुरुआत से मारे गए हैं। प्रदर्शनकारी इराकी राष्ट्रीय झंडे भी लहरा रहे थें।

इराकी इंडिपेंडेंट कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार अक्टूबर 2019 से इराक में 35 एक्टिविस्ट मारे गए हैं और इसी अवधि में करीब 81 एक्टिविस्ट की हत्या का प्रयास किया गया। सुरक्षा बलों ने भी प्रदर्शनों पर कार्रवाई के दौरान करीब 600 प्रदर्शनकारियों को मार दिया है।

प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के नेतृत्व वाली सरकार का दावा है कि उसने कई जांच शुरू की हैं और अभी तक कोई सजा नहीं दी गई है। यह 2019 के बाद से कम से कम 600 निहत्थे प्रदर्शनकारियों को गोली मारने के लिए जिम्मेदार सुरक्षा कर्मियों को दंडित करने में भी विफल रही है।

9 मई को पवित्र शहर कर्बला में प्रमुख सरकार विरोधी कार्यकर्ता इहाब अल-वाज़नी की हत्या के दोषी को पकड़ने के लिए दो सप्ताह की समय सीमा समाप्त होने के बाद कल के विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

कई अन्य समूहों के साथ इराकी कम्युनिस्ट पार्टी ने अक्टूबर के चुनावों में उस वक्त तक भाग नहीं लेने का फैसला किया है जब तक कि एक्टिविस्ट के हत्यारों को दंडित नहीं किया जाता है। पार्टी ने रविवार 23 मई को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में सभी मारे गए एक्टिविस्टों और प्रदर्शनकारियों को शहीद बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के साथ-साथ सरकार विरोधी विरोध आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त की।

Iraq
Iraq Protest

Related Stories

'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी

साल के अंत तक इराक़ छोड़ देंगे सभी अमेरिकी सैनिक

इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की

सीरिया और इराक़ में अमेरिकी हवाई हमले में एक बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल

इराक़ ने अमेरिका से देश से अपने सैनिकों की वापसी में तेज़ी लाने के लिए कहा

बढ़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ इराक़ में विरोध प्रदर्शन, प्रमुख तेल रिफ़ाइनरी बंद

इराक़ के लोगों ने सरकार की 2021 की रोजगार नीति का विरोध किया, सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियों की मांग की

इराक़ी अदालत ने अबू महदी की हत्या मामले में ट्रम्प के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया

इराक़ : जनता ने सुलेमानी और अल-मुहंदिस हत्या की बरसी पर अमेरिकी सैनिकों की वापसी की मांग की

इराकी नागरिकों की हत्या करने के दोषी गार्ड्स को ट्रम्प की माफी की दुनिया भर में निंदा


बाकी खबरें

  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: भाजपा के साथ-साथ महंगाई-बेरोज़गारी भी रच रही है इतिहास
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ के शपथ के लिए लखनऊ में भव्य तैयारियां की गई हैं, कुछ वैसी ही भव्यता पेट्रोल टंकियों के मीटर में भी दिखाई पड़ रही हैं, जहां एक बार फिर नंबर बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी…
  • अभिवाद
    केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली
    25 Mar 2022
    रैली को संबोधित करते हुए डीवाईएफ़आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एए रहीम ने कहा कि एचएलएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण से युवाओं को रोजगार की संभावनाओं में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा और यह…
  • भाषा
    इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
    25 Mar 2022
    इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।
  • भाषा
    योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा…
  • विजय विनीत
    यूपी के एमएलसी चुनाव में खुलेआम मारपीट और गुंडई, भाजपा ने खेला बाहुबलियों पर दांव !
    25 Mar 2022
    भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बाहुबलियों से अपने रिश्ते को उजागर किया है। इसके नेता एक तरफ अपराधियों के खिलाफ बुल्डोजर वाली सरकार होने का दावा करते हैं तो दूसरी ओर घोषित अपराधियों को अपनी पार्टी का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License