NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इराक़ : विरोध स्थलों पर लिंग विभाजन के ख़िलाफ़ हज़ारों महिलाओं का मार्च
महिलाओं ने यह प्रदर्शन तब किया जब इराक़ी धर्मगुरु मुक्तदा अल सद्र ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में लिंग अलगाव की पहल की।
पीपल्स डिस्पैच
14 Feb 2020
इराक़

सुरक्षा बलों और सशस्त्र मिलिट्री द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ की गई हिंसा और हत्याओं के विरोध में देश भर की सैकड़ों इराक़ी महिलाओं ने प्रदर्शनों में भाग लिया। हिंसा के विरोध के अलावा, इराक़ी महिलाओं ने समानता की भी मांग की और इराक़ी मर्दों के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के अपने अधिकार पर भी ज़ोर दिया। वे इराक़ी शिया धर्मगुरू मुक़तदा अल-सदर द्वारा दिये गए एक बेतुके बयान  के बाद सड़कों पर उतरीं, जिसमें सद्र ने कहा था कि विरोध प्रदर्शनों में महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग रहना चाहिए।

सद्र का यह दक़ियानूसी निर्देश उनके ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया गया था। इसमें प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल पर बने टेंट में ना मिलने और साथ ना बैठने के लिए आगाह किया गया था। प्रदर्शन शुरू होने से ठीक पहले सद्र ने ट्विटर के माध्यम से प्रदर्शनकारियों पर फिर निशाना साधा और उन पर "नग्नता व्याप्त, संकीर्ण, शराबी, अभद्रता, ऐय्याशी" करने जैसे इल्ज़ाम लगाए, साथ ही उन्हें काफ़िर भी कहा। सद्र ने यह भी कहा कि "ईरान शिकागो बनता जा रहा है", शिकागो के बारे में सद्र का कहना है कि अमेरिका के इस शहर में होमोसेक्सुयलिटि जैसा नैतिक ढीलापन है। इराक़ी जनता ने सोशल मीडिया पर दक़ियानूसी धर्मगुरु के बयानों की आलोचना की। कुछ ने व्यंग्यात्मक तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिसमें मर्द और औरत एक दूसरे के कपड़े पहने हुए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं के समर्थन में #SheIsTheRevolution और #DaughtersOfTheNation जैसे हैशटैग भी चलाये।

यह प्रदर्शन इराक़ के मुख्य शहरों जैसे बग़दाद, बसरा, नसीरियाह, नजफ़ और कर्बला और अन्य शहरों में हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में महिलाओं ने अंग्रेज़ी और अरबी में पोस्टर बनाए थे, जिन पर "मर्द-औरत को अलग करने से अच्छा है, कि धर्म और सरकार को अलग किया जाए" , "रोको, विद्रोह करो, और मुस्कुराओ क्योंकि तुम राष्ट्र हो, क्रांति तुमसे ही आएगी" जैसी बातें लिखी थीं। उन्होंने "महिलाओं के ख़िलाफ़ भेदभाव बंद करो" , "लैंगिक भेदभाव बंद करो" जैसे नारे भी लगाए। प्रदर्शन में आए मर्दों ने भी महिलाओं के समर्थन में हाथ पकड़ कर उनके दोनों तरफ़ बैरियर बनाए।

सरकारी हिंसा, अक्षमता, बेरोज़गारी, ग़रीबी और बुनियादी सेवाओं की कमी के ख़िलाफ़ पिछले साल 1 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 200 से अधिक लोगों के घायल होने के साथ, सरकारी हिंसा में 600 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

 

iraqi women
iraq protests
gender discrimination
iraqi sadr
conservative sadr

Related Stories

बीएचयू: लाइब्रेरी के लिए छात्राओं का संघर्ष तेज़, ‘कर्फ्यू टाइमिंग’ हटाने की मांग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के संघर्ष और बेहतर कल की उम्मीद

बढ़ती लैंगिक असमानता के बीच एक और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

रश्मि रॉकेट : महिला खिलाड़ियों के साथ होने वाले अपमानजनक जेंडर टेस्ट का खुलासा

प्रेरक पहलः बीएचयू में दलित महिला प्रोफेसर ने हटवाया लैंगिक नाइंसाफ़ी का ठप्पा

छत्तीसगढ़ की वीडियो की सच्चाई और पितृसत्ता की अश्लील हंसी

जेंडर के मुद्दे पर न्यायपालिका को संवेदनशील होने की ज़रूरत है!

कोरोना और कॉलेज छात्राओं की घर वापसी

क्या दहेज प्रथा कभी खत्म हो पाएगी?

बोलती लड़कियां, अपने अधिकारों के लिए लड़ती औरतें पितृसत्ता वाली सोच के लोगों को क्यों चुभती हैं?


बाकी खबरें

  • ambedkar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जनतंत्र पर हिन्दुत्व का बुल्डोजर और अंबेडकर की भविष्यवाणी
    13 Apr 2022
    देश में संसद है, संविधान है, न्यायालय और मीडिया है। लेकिन लोगों पर सत्ता का बुल्डोजर बेधड़क चल रहा है। हिन्दुत्व की राजनीति और सत्ता ने राष्ट्र और संविधान के समक्ष अभूतपूर्व संकट पैदा कर दिया है।…
  • THAKRE
    रवि शंकर दुबे
    अब राज ठाकरे के जरिये ‘लाउडस्पीकर’ की राजनीति
    13 Apr 2022
    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर ईद से पहले लाउडस्पीकर नहीं हटे तो तेज़ आवाज़ में हनुमान चालीसा बजाएंगे।
  • inflation
    अजय कुमार
    महंगाई 17 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर, लगातार तीसरे महीने पार हुई RBI की ऊपरी सीमा
    13 Apr 2022
    सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि खुदरा महंगाई दर पिछले 17 महीने के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। पिछले तीन महीने से महंगाई की दर लगातार 6 फीसदी से ऊपर रही है। मार्च महीने में बढ़कर 6.95 प्रतिशत पर…
  • akhilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?
    13 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात करेंगे अखिलेश यादव के सामने आने वाली गंभीर राजनीतिक चुनौती एवं भाजपा कर्नाटक के मंत्री, के एस ईश्वरप्पा की जिनपर एक कांट्रेक्टर की…
  • स्मार्ट सिटी मिशनः प्रोजेक्ट कैटेगरी में चयनित 34 शहरों में बिहार के एक भी शहर नहीं
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    स्मार्ट सिटी मिशनः प्रोजेक्ट कैटेगरी में चयनित 34 शहरों में बिहार के एक भी शहर नहीं
    13 Apr 2022
    पिछले दो साल के दौरान प्रोजेक्ट कैटेगरी में चयनित हुए 34 शहरों में राज्य की राजधानी पटना के साथ-साथ राज्य के अन्य तीन शहर भागलपुर, मुज़फ़्फ़रपुर और बिहारशरीफ़ का नाम नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License