NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल : नेतन्याहू के ख़िलाफ़ लोगों का प्रदर्शन, कोविड-19 को लेकर लोकतंत्र-विरोधी उपायों की निंदा
कोरोना वायरस को लेकर नेतन्याहू की सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों और प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर ब्लैक फ्लैग आंदोलन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए।
पीपल्स डिस्पैच
20 Apr 2020
इज़रायल
रविवार को तेल अवीव में ब्लैक फ्लैग प्रदर्शन के दौरान इज़रायल के लोगों ने एक दूसरे से दूरी बनाकर विरोध किया।(एएफपी) 

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार द्वारा लागू किए गए लोकतंत्र विरोधी, गोपनीयता नीति और नियम विरोधी उपायों के ख़िलाफ़ बड़ी संख्या में इज़रायल के लोग राजधानी तेल अवीव के रबिन स्क्वायर पर रविवार 19 अप्रैल को 'ब्लैक फ्लैग' विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के प्रधानमंत्री के तौर पर सत्तासीन रहने और उनके अगले संभावित कार्यकाल के ख़िलाफ़ भी प्रदर्शन किया।

यूनिटी गवर्नमेंट बनाने के लिए नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और उनके मुख्य विपक्षी प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज़ की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के बीच बातचीत अटकी हुई है और अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

ज़्यादातर प्रदर्शनकारी काले कपड़े और मास्क पहने हुए थे और इज़रायल के झंडे के साथ काले झंडे लिए हुए थे। कई प्रदर्शनाकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थी जिन पर लिखा था "लेट डेमोक्रेसी विन", "सेव द डेमोक्रेसी" और "क्राइम मिनिस्टर"। ये नेतन्याहू के दूसरे कार्यकाल को लोकतंत्र के ख़तरे की ओर इशारा कर रहा था और साथ ही कई भ्रष्टाचार के मामले की ओर संकेत दे रहा था जिसके लिए प्रधानमंत्री जल्द ही ट्रायल का सामना कर सकते हैं।

कोरोना वायरस महामारी को लेकर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए प्रदर्शनकारी एक-दूसरे से दो मीटर की दूरी पर खड़े थे और साथ ही 10 प्रदर्शनकारियों के प्रत्येक समूह के बीच 10 मीटर की दूरी बना रखी थी। विरोध प्रदर्शन के आयोजकों को उन स्थानों को चिह्नित करना भी ज़रुरी था जहां प्रदर्शनकारी खड़ा होना था, और इस विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं को प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा पर ध्यान देने और एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए याद दिलाने के लिए घोषणाएं करनी होती थी।

आयोजकों के अनुसार, क़रीब 5000 से अधिक इजरायली नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। फेसबुक लाइव और ज़ूम ऑनलाइन मंचों पर हज़ारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों पर नज़र रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर इजरायली पुलिस की बड़ी टुकड़ी भी मौजूद थी।

ब्लैक फ्लैग आंदोलन मार्च महीने में कोरोनावायरस के ख़िलाफ़ सरकार की नीतियों को लेकर शुरू हुआ था। इन नीतियों में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को इजरायली नागरिकों के मोबाइल फोन को ट्रैक करने का अधिकार दिया गया था।

इज़़रायल सरकार की कोरोनावायरस को लेकर नियंत्रण करने वाले उपायों में लोगों को घरों में रहने, सभी दुकानों और और वाणिज्यिक व्यवसाय को बंद करना शामिल है। इसके कारण बड़े पैमाने पर वित्तीय नुकसान हुआ है जिसके परिणामस्वरुप देश में बेरोज़गारी दर 26 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

कार्यवाहक इज़रायली कैबिनेट ने कुछ दुकानों को खोलने, विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए कुछ स्कूलों को खोलने और रविवार को छोटी प्रार्थना सभाओं के आयोजन की अनुमति देने वाले निर्णय को मंज़ूरी दी थी। इज़़रायल में COVID-19 से अब तक 172 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 13,000 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

साभार :पीपल्स डिस्पैच

Israel
Demonstrations against Netanyahu
Benjamin Netanyahu
Coronavirus
COVID-19
Coronavirus Epidemic

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    भारत के लगभग आधे शहर वायु प्रदूषण की चपेट में, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल सिटी: रिपोर्ट
    23 Mar 2022
    देश के 48 फीसदी शहरों में डब्लूएचओ द्वारा तय मानकों से 10 गुना ज्यादा वायु प्रदूषण का स्तर पाया गया। वहीं दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित स्थानों की सूची में 63 भारतीय शहर शामिल रहे।
  • journalist
    कुमुदिनी पति
    रूस और यूक्रेन: हर मोर्चे पर डटीं महिलाएं युद्ध के विरोध में
    23 Mar 2022
    युद्ध हर देश के लिए बुरा है। इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन और रूस की महिलाओं को क्या कुछ झेलना पड़ रहा है और युद्ध लम्बा खिंचा तो उनपर और उनके बच्चों पर क्या…
  • china
    कैथरीन शायर
    सऊदी अरब और चीन: अब सबसे अच्छे नए दोस्त?
    23 Mar 2022
    मध्य पूर्व का यह देश चीन की तरफ झुक रहा है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उसके लंबे समय से चले रहे मजबूत संबंधों को खत्म करने की एक धमकी है। अब देखना है कि दोनों के बीच यह अनबन कितनी गंभीर है?
  • agriculture
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु राज्य और कृषि का बजट ‘संतोषजनक नहीं’ है
    23 Mar 2022
    राज्य एवं कृषि दोनों ही बजट में कई चुनावी वादे अछूते ही बने रहे। इसके अलावा, मुद्रास्फीति और महंगाई को देखते हुए वित्तीय आवंटन कम था।
  • Fire
    भाषा
    हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत
    23 Mar 2022
    दमकल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी। हालांकि एक व्यक्ति कमरे से कूदकर बचने में सफल रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License