NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
फिलिस्तीन
इज़रायल का गाज़ा के वीकेंड प्रदर्शन पर हवाई हमले सहित हिंसक कार्रवाई, 30 लोग घायल
गाज़ा पर 14 साल से चली आ रही इज़रायली नाकेबंदी को हटाने और वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रतिबंधों में ढील देने की मांग को लेकर गाजा में फिलिस्तीनी पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
30 Aug 2021
इज़रायल का गाज़ा के वीकेंड प्रदर्शन पर हवाई हमले सहित हिंसक कार्रवाई, 30 लोग घायल

रविवार 29 अगस्त को एक बार फिर इजरायली सेना ने कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर हवाई हमले किए। इसने दावा किया कि फिलिस्तीनियों ने इजरायल में आग लगाने वाले गुब्बारे और विस्फोटक दागे थे और इसके हवाई हमलों ने एक सुरंग के साथ-साथ प्रशिक्षण और हथियार निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले हमास के सैन्य क्षेत्र को निशाना बनाया था।

फिलिस्तीनी समाचार स्रोतों के अनुसार मध्य गाजा में एक स्थान पर पांच मिसाइल हमले हुए इनमें से चार गाजा शहर के दक्षिण में शुहादा सड़क के साथ ही उत्तरी गाजा में बेत हनौन शहर के पास एक खाली कृषि भूमि पर कई हवाई हमले हुए। ये हवाई हमले तब हुए जब गाजा में फिलिस्तीनियों ने 2006 से इजरायल द्वारा लगाए गए भूमि, हवाई और समुद्री नाकाबंदी को हटाने की मांग के लिए सीमा पर इजरायल-विरोधी नाकाबंदी प्रदर्शन जारी रखा। इसके हवाई हमले के परिणामस्वरूप किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

वीकेंड में सैकड़ों फिलिस्तीनियों ने सीमा पर झंडे लहराते हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए और कब्जे के विरोध में नारे लगाए और नाकाबंदी को हटाने के साथ-साथ गाजा में इजरायल को मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण सामग्री की आपूर्ति के लिए अनुमति देने के लिए दबाव डालने की मांग की। इजरायली क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने इस प्रदर्शऩ को कुचलने के लिए फिलिस्तीनियों पर आंसू गैस गोले दागे, स्टन ग्रैनेड और रबर-कोटेज गोलिया दागी। बाद में, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार को करीब 30 फिलीस्तीनी घायल हो गए। इनमें से ज्यादातर सांस के जरिए आंसू गैस के अंदर चले जाने के कारण अचेत हो गए और वहीं करीब चार लोग गोलियों के लगने से जख्मी हो गए।

फिलिस्तीनियों ने इस महीने की शुरुआत में वीकेंड प्रदर्शन शुरू किया था और आने वाले हफ्तों में उस समय तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया जब तक कि गाजा में फिलिस्तीनियों पर नाकेबंदी और अन्य प्रतिबंधों को हटाने की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। पिछले दो हफ्तों में इजरायली हमलों में कम से कम एक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं।

Israel
Gaza
Palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन
    07 May 2022
    हफ़्ते की बात के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं प्रशांत किशोर की राजनीतिक सियासत की।
  • रवि शंकर दुबे
    तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!
    07 May 2022
    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की तीन सीटों पर विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चंपावत सीट को माना जा रहा है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
  • पीपुल्स डिस्पैच
    पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
    07 May 2022
    राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के परिसर से दिन दहाड़े एक बलूच छात्र बेबाग इमदाद को उठाए जाने के बाद कई छात्र समूहों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
  • राहुल कुमार गौरव
    पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो
    07 May 2022
    पीड़ित बेटी ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़िता को अपने…
  • सुबोध वर्मा
    ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
    07 May 2022
    शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 8 कॉलेजों में 62 फैकल्टी हैं, जिनमें से सिर्फ 20 रेगुलेटरी बॉडी की योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License