NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़़रायल के हवाई हमले में दमिश्क के पास तीन सीरियाई नागरिकों की मौत
सीरियाई सरकार की समाचार एजेंसी एसएएनए के अनुसार सोमवार 27 अप्रैल को तड़के लेबनान की सीमा से इज़रायल द्वारा किए गए मिसाइल हमले में तीन सीरियाई नागरिकों की मौत हो गई।
पीपल्स डिस्पैच
28 Apr 2020
तीन सीरियाई नागरिकों की मौत

सोमवार 27 अप्रैल को तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास एक इज़रायली मिसाइल हमले में तीन नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। सीरियाई अरब न्यूज़ एजेंसी (एसएएनए) ने बताया कि इन मिसाइलों को दक्षिणी लेबनान सीमा की तरफ से इज़़रायली वायु सेना द्वारा दागा गया था।

इज़रायली अख़बार हरेटज़ और टाइम्स ऑफ़ इज़रायल के अनुसार इस हमले में सात लोग मारे गए।

घायलों में एक बच्चा शामिल है। इस हमले में अल-हुजैरा और अदलिया शहर में लोगों की घरों को काफी नुकसान पहुंचाया जो सीरियाई वायु सेना के अड्डे के नज़दीक है।

एसएएनए के अनुसार, सीरियाई वायु सेना ने बड़ी संख्या में मिसाइलों को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया।

COVID-19 महामारी के बावजूद इज़रायल ने अपनी आक्रामक क्षेत्रीय नीति को जारी रखा है। इज़रायल में बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने न केवल क़ब्ज़े वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में अपने हमले को जारी रखा है, बल्कि वेस्ट बैंक के हिस्से को शामिल करने का भी इरादा जताया है। सीरियाई आक्रमण देश के भीतर विद्रोही समूह को मज़बूत करने की इसकी योजनाओं का एक हिस्सा है। सोमवार को हुए हमले पिछले दस दिनों में ऐसा तीसरा हमला था। पिछले हफ्ते, इज़रायल ने हामान के पास के एक इलाके में हमला किया था।

27 अप्रैल सीरिया में COVID-19 के 43 मामले सामने आए हैं, वहीं तीन लोगों की मौत हो गई है।

हालांकि, इज़़रायल ने इन हमलों का दावा नहीं किया है, लेकिन रक्षा मंत्री नफ़्तेली बेनेट ने रविवार को एक रेडियो प्रसारण में कहा कि इज़़रायल सीरिया से "बाहर करने के लिए ईरान को घेरने की नीति" पर कायम है।

इज़़रायल का दावा है कि ईरानी सेना सीरियाई क्षेत्र का उपयोग इज़़रायल पर हमला करने के लिए कर रही है। सीरिया और ईरान ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है और इसके बजाय दावा किया है कि सीरिया विरोधी ताक़तों को सुरक्षा देने के लिए इज़़रायली हमले किए जाते हैं। सीरिया विरोधी ताक़ते देश में युद्ध को जारी रखे हुए है।

इज़रायली अधिकारियों ने 2011 से सीरिया में ऐसे हज़ारों मिसाइल हमलों को अंजाम देने की बात पहले स्वीकार कर चुकी है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

वर्ष 2011 में शुरू हुआ सीरिया का युद्ध नौवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। विदेशी समर्थित विद्रोहियों और सीरियाई सरकारी बलों के बीच की लड़ाई ने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली है और मानव इतिहास में सबसे बड़े विस्थापन का कारण बना। इसकी लगभग आधी आबादी दुनिया भर में शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर है। लगभग 3.75 मिलियन सीरियाई शरणार्थी तुर्की में हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Syria
Israel
Israel Army
COVID-19
International news

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की


बाकी खबरें

  • privatization
    अजय कुमार
    प्राइवेटाइजेशन की नीति से भारत को फ़ायदा या नुक़सान? चीन ने कैसे पछाड़ा अमेरिका को!
    26 Sep 2021
    फॉर्चून मैगजीन ने दुनिया की 500 सबसे बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की लिस्ट दी है। इस लिस्ट के मुताबिक चीन की बड़ी कंपनियों ने अमेरिका की कई कंपनियों को अधिग्रहित कर लिया है। 500 कंपनियों की इस लिस्ट में …
  • Kamla Bhasin
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हवाओं सी बन रही हैं लड़कियां… उन्हें मंज़ूर नहीं बेवजह रोका जाना
    26 Sep 2021
    इतवार की कविता: अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस...कमला भसीन और उमड़ती लड़कियां।
  • Hafte ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जनगणना-विवाद, बेहाल असम और पीएम मोदी का यूएस दौरा
    25 Sep 2021
    हफ़्ते की तीन बड़ी खबरों की व्याख्या सहित चर्चा: 1. सन् 2011 से पहले कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने संसद और संसद के बाहर वादा किया था कि 2011 की जनगणना में SC/ST की तरह OBC की भी गणना कराई…
  • germany election polls
    उपेंद्र स्वामी
    दुनियाभर की: संसदीय चुनावों में वामपंथी धड़े की जीत की संभावना से जर्मनी के धनकुबेर परेशान
    25 Sep 2021
    जर्मनी के ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 16 साल बाद चांसलर एंजेला मर्केल अपने पद से हट रही हैं।
  • CAA
    असद रिज़वी
    CAA विरोधी आंंदोलन: कोर्ट का योगी सरकार को झटका, प्रदर्शनकारियों की ज़मानत रद्द करने से किया इंकार
    25 Sep 2021
    यूपी सरकार ने ज़िला अदालत में अर्ज़ी देकर कहा था कि तीन प्रदर्शनकारियों (कांग्रेस नेता सदफ़ जाफ़र, रंगकर्मी दीपक मिश्रा “कबीर” और अधिवक्ता मोहम्मद शोएब ) द्वारा ज़मानत की शर्तों का उल्लंघन किया गया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License