NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल का क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने का सिलसिला बढ़ाः यूएन
इज़रायल अवैध बस्तियों और चौकी के निर्माण के लिए परमिट की कमी का हवाला देते हुए दशकों से कब्जे वाले क्षेत्रों के एरिया सी में फ़िलिस्तीनियों के घरों और उनकी ज़मीनों को ज़ब्त करना जारी रखे हुए है।
पीपल्स डिस्पैच
17 Mar 2021
इज़रायल

संयुक्त राष्ट्र की मंगलवार 16 मार्च को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल के अधिकारियों द्वारा फिलिस्तीनी घरों को ध्वस्त करने की दर पिछले साल की तुलना में वर्ष 2021 में महीने-दर-महीने के आधार पर 65% बढ़ी है। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 के पहले दो महीनों में इस तरह के सबसे अधिक विध्वंस हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2009 से फिलिस्तीनियों के घरों के विध्वंस करने का रिकॉर्ड रखना शुरू किया था।

यूएन ऑफिस फॉर द कोऔर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनिटेरियन अफेयर इन द पैलिस्टिनियन टेरिटरीज (ओसीएचए) द्वारा तैयार किए गए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल फरवरी महीने में इजरायली अधिकारियों द्वारा 172 बच्चों सहित कम से कम 305 फिलिस्तीनियों ने अपने घरों को गंवा दिया और इनके घरों को ध्वस्त करने के कारण वे विस्थापित हो गए। इस रिपोर्ट के अनुसार तोड़ फोड़ और विस्थापन के कारण 435 से अधिक लोगों ने भी अपनी आजीविका को गंवा दिया है।

वर्ष 1967 में इन जमीनों पर कब्जे के बाद से इजरायल वेस्ट बैंक और पूर्वी येरुशेलम में फिलिस्तीनी घरों और अन्य ढ़ांचो को ध्वस्त कर रहा है। 1993-95 के ओस्लो समझौते के अनुसार इजरायल का एरिया सी नामक वेस्ट बैंक के 60% से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण है। यह इस तोड़ फोड़ के लिए अक्सर नियमों के उल्लंघन या परमिट की कमी का हवाला देता है। हालांकि, फिलिस्तीनियों और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इजरायल के अधिकारी फिलिस्तीनियों को ये परमिट जारी करने में भेदभाव करते है। इनमें से कुछ लोगों को अपने घर बनाने से पहले वर्षों तक इंतजार करने के लिए मजबूर किया जाता है।

वेस्ट बैंक के इज़रायल नियंत्रित एरिया सी में 300,000 से अधिक फिलिस्तीनी रहते हैं। इजरायली अधिकारी 90% से अधिक मामलों में बिना किसी पूर्व चेतावनी या नोटिस के फिलिस्तीनी घरों और जमीनों को जब्त कर लेते हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार इजरायली अधिकारी मानवीय संगठनों द्वारा फिलिस्तीनियों को दान में दिए गए घरों को भी निशाना बनाते हैं। इस साल के पहले दो महीनों में इस तरह के हमले बहुत बढ़ गए हैं। इजरायल ने पिछले साल ध्वस्त किए गए 157 घरों की तुलना में इस साल पहले ही 93 घरों को ध्वस्त कर दिया है।

इज़रायली अधिकारियों द्वारा किए गए इस विध्वंस को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के पूरी तरह उल्लंघन के तौर पर देखा जाता है। अधिकारी अवैध बस्तियों और चौकी के निर्माण के लिए फिलिस्तीनी भूमि पर कब्जा करते हैं।

Israel
Palestine
united nation
israel and palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

रूस द्वारा डोनबास के दो गणराज्यों को मान्यता देने के मसले पर भारत की दुविधा

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License