NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल ने जॉर्डन से होने वाले फ़िलिस्तीनी निर्यात को रोका
इज़रायल ने दावा किया है कि चूंकि फ़िलिस्तीन ने इज़रायली मवेशी और अन्य उत्पादों का निर्यात फ़िलिस्तीनी बाज़ार में प्रतिबंधित कर दिया था, इसीलिए यह क़दम उठाया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
10 Feb 2020
Israel

9 फ़रवरी, रविवार को, इज़राइल ने जॉर्डन और फिलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) द्वारा शासित अधिकृत वेस्ट बैंक के बीच की सीमा पर क्रॉसिंग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में फ़िलिस्तीनी सामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। सत्ता पर क़ब्ज़ा करके फिलिस्तीनी सीमाओं पर अपने नियंत्रण के इस मनमाने दुरुपयोग के साथ, इज़रायल ने फ़िलिस्तीनी लोगों पर एक और कठोर प्रहार किया है, जिससे उनकी पीड़ा और तकलीफ़ बढ़ रही है।

क्षेत्र में सरकारी गतिविधियों के समन्वयक (COGAT), जो इज़रायली सैन्य निकाय है, के मेजर जनरल कामिल, जो फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर क़ब्ज़े से संबंधित सभी मुद्दों के लिए ज़िम्मेदार थे, ने घोषणा की कि “जैसे ही फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण इज़रायल के साथ मवेशी व्यापार को नुकसान पहुंचाने के अपने फ़ैसले को रद्द करता है, हम भी अपने आदेश को रद्द कार देंगे।"

इज़रायल के रक्षा मंत्री नफ़तली बेनेट ने COGAT को यह आदेश, फ़िलिस्तीन के उस फ़ैसले के जवाब में दिया है जिसमें फ़िलिस्तीन ने इज़रायल से मवेशी आयात करना प्रतिबंधित कर दिया था। पिछले साल सितंबर में फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) ने इज़रायल से मवेशी आयात करना बंद किया था। पिछले हफ़्ते पीए ने यह भी ऐलान किया था कि वो अन्य इज़रायली उत्पादों का आयात भी जल्द ही प्रतिबंधित कर देगा।

पीए की प्रतिक्रियाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित की गई मनमानी और अवास्तविक मध्य पूर्व शांति योजना के विरोध में हैं जो पूरी तरह से इज़रायल के पक्ष में हैं।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के फ़िलिस्तीनी मंत्री, ख़ालिद ओसेई ने रविवार को कहा कि फ़िलिस्तीनी सरकार जॉर्डन के माध्यम से फ़िलिस्तीनी उत्पादों के निर्यात को रोकने के लिए इज़रायल के फ़ैसले के ख़िलाफ़ राजनीतिक, क़ानूनी और राजनयिक उपायों पर भी विचार कर रही है।

अधिकृत वेस्ट बैंक के रामल्लाह में फ़िलिस्तीनी निर्यात परिषद की एक आपात बैठक में मंत्री ने कहा कि फ़िलिस्तीनी उत्पादों का इज़रायल प्रतिबंध "विश्व व्यापार संगठन के नियमों का प्रमुख उल्लंघन है, जिसका सदस्य इज़रायल भी है; साथ ही यह अन्य प्रासंगिक समझौतों और संधियों का भी उल्लंघन है।”

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Israel
Palestine
Palestine and Israel trade
COGAT
Palestinian Authority
America
Donald Trump

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया


बाकी खबरें

  • mayawati
    कृष्ण सिंह
    मुद्दा: सवाल बसपा की प्रासंगिकता का नहीं, दलित राजनीति की दशा-दिशा का है
    26 Feb 2022
    जहां तक बसपा की राजनीतिक प्रासंगिकता का प्रश्न है, तो दो या तीन चुनाव हारने से किसी भी पार्टी की प्रासंगिकता खत्म नहीं होती है। लेकिन असल प्रश्न यह है कि पार्टी की राजनीतिक दशा और दिशा क्या है? साथ…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    काश! अब तक सारे भारतीय छात्र सुरक्षित लौट आते
    26 Feb 2022
    बहुत सारे काश हैं, लेकिन क्या कीजिए...युद्धग्रस्त यूक्रेन में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। भारत सरकार ने अब उनकी वापसी के प्रयास शुरू किए हैं। एयर इंडिया का विमान…
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव, पांचवा चरण : ख़त्म हो सकती है भाजपा की चुनौती
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के मतदान के साथ यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की चुनौती खत्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद पूर्वांचल के आखिरी दो चरणों में बदले सामाजिक समीकरणों के चलते भाजपा की संभावनाएं  क्षीण हो चुकी हैं।
  • Russia
    पीपल्स डिस्पैच
    हम यूक्रेन की निष्पक्षता पर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने को तैयार- रूस
    26 Feb 2022
    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों के आसपास लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था के मुताबिक़, इस युद्ध की वज़ह से फिलहाल 1 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
  • tomb
    तारिक़ अनवर
    अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें
    26 Feb 2022
    यह शहर सिर्फ़ मंदिरों ही नहीं मकबरों और स्मारकों से भी भरा हुआ है जो देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब या हिंदू और मुस्लिम संस्कृतियों के आपसी मेल का प्रतीक है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License