NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायली सेटलर को फ़िलिस्तीनी परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में जेल की सज़ा
दोषी का संबंध इज़रायल में "हिलटॉप यूथ" समूह से है जो ऐतिहासिक फ़िलिस्तीन से ग़ैर-यहूदी का नस्लीय सफाया करना चाहता है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Sep 2020
इज़रायली सेटलर को फ़िलिस्तीनी परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में जेल की सज़ा
हमले के बाद दवाबशेह परिवार का घर 

साल 2015 में इज़रायल के चरमपंथी सेटलर ने फिलिस्तीनी दवाबशेह परिवार के कई सदस्यों को नबलूस के निकट क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के गांव डूबा में स्थित उनके घर में मार दिया था। इस सेटलर को लेकर सोमवार 14 सितंबर को अदालत द्वारा तीन लाइफ सेंटेंस की सजा सुनाई गई थी। अमीराम बेन- उलियेल ने 31 जुलाई 2015 को मोलोतोव कॉकटेल के ज़रिए एक घर में आग लगा दी थी जिससे घर जल कर खाक हो गया और एक 18 महीने के शिशु अली दवाबशेह सहित दवाबशेह परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी थी। अली के माता-पिता, रिहम और साद ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस आतंकवादी हमले का एकमात्र जीवित बच्चा चार वर्षीय अहमद था जो बमुश्किल गंभीर रूप से जले हुए घाव से बचने में कामयाब रहा।

25 वर्षीय अमीराम बेन-उलीयेल को इस साल मई महीने में हत्या के तीन मामलों और हत्या के प्रयास के दो मामलों में दोषी ठहराया गया था। तीन लाइफ सेंटेंस के अलावा उसे अन्य आपराधिक आरोपों के लिए और 40 साल की जेल की सजा मिली थी जिसके लिए उसे दोषी ठहराया गया था। इस सजा में घृणित अपराध करने की साजिश भी शामिल थी। जिन आरोपों से उसे बरी किया गया था उनमें से एक 'आतंकवादी संगठन से संबंधित' होने का मामला था हालांकि वह 'हिलटॉप यूथ' समूह का सदस्य हो जो एक कट्टरपंथी समूह जिसमें कट्टरपंथी, अतिराष्ट्रवादी यहूदी सेटलर शामिल हैं जो दावा करते हैं कि उन्हें फिलिस्तीन से सभी गैर- यहूदी को निकालने का अधिकार है। इस समूह के सदस्य फिलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ कई हिंसक कृत्यों में शामिल रहे हैं।

अमीराम का एक साथी जो इस हमले के समय नाबालिग था उसको एक आतंकवादी संगठन का सदस्य होने के साथ-साथ आगजनी की घटना को अंजाम देने की साजिश का दोषी ठहराया गया था। इसने अभियोजकों के साथ समझौता किया है और बुधवार को सजा सुनाए जाने की उम्मीद है। इस समझौते के अनुसार, अभियोजक उसके लिए सजा के तौर पर साढ़े 5 साल से अधिक जेल की सजा नहीं मांगेंगे।

अपने फैसले में अदालत ने कहा कि आतंकवादी की "ये कार्रवाई पूरी तरीके से योजनाबद्ध थी और कट्टरपंथी विचारधारा से उपजी थी और नस्लवादी थी।"

हालांकि, इज़रायल की एजेंसियों ने "यहूदी आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। अहमद के दादा हुसैन दवाबशेह ने इस फैसले के बाद संवाददाताओं से कहा कि, "इससे उन्हें कुछ भी वापस नहीं मिलेगा"।

दोषसिद्धी और सज़ा देना भी अपवाद है क्योंकि अधिकतर मामलों में जिसमें फिलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इज़रायली आतंकवादी हमले और घृणित अपराध शामिल हैं उनमें दोषी की या तो दोषसिद्धी नहीं होती या तो मामूली सजा के तौर पर सामाजिक सेवा या कुछ महीनों के लिए जेल की सजा दी जाती है जो न्याय का पूरा मज़ाक है।

Israel
Israeli Settler
Palestine
murder case
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License