NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
गाज़ा पर 2 हफ़्ते से इज़रायली हवाई हमले जारी, मृतकों की संख्या 200 के क़रीब पहुंची
युद्धस्थिति को समाप्त करने के लिए बढ़ते अंतरराष्ट्रीय आह्वानों के बावजूद इज़रायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि ये क्रूर आक्रमण "पूरी ताक़त" के साथ जारी रहेगा।
पीपल्स डिस्पैच
17 May 2021
गाज़ा पर 2 हफ़्ते से इज़रायली हवाई हमले जारी, मृतकों की संख्या 200 के क़रीब पहुंची

कब्जे वाले फिलीस्तीनी क्षेत्र गाजा पर इजरायल का हवाई हमला सोमवार 17 मई को ताजे हमलों के साथ जारी है। रविवार को करीब 42 लोग मारे गए जिससे मरने वाले कुल फिलिस्तीनियों की संख्या 192 हो गई जिसमें 58 बच्चे शामिल हैं। करीब 1,200 अन्य लोग इन हमलों में घायल हुए हैं।

अल-जज़ीरा के अनुसार इजरायली वायु सेना ने सोमवार को तड़के कुछ घंटों में गाजा के भीतर कम से कम 55 हवाई हमले किए जो अल अक्सा मस्जिद परिसर के भीतर इजरायली सेना के घुसने के बाद गत सोमवार 10 मई को इजरायल में हमास के रॉकेट हमले के बाद शुरू हुए हमले के बाद से सबसे बड़ा हमला है। अल अक्सा मस्जिद में इजरायली सैनिकों के हमले में सैकड़ों फिलिस्तीनी नमाजी घायल हो गए।

रिहायसी क्षेत्रों में इजरायल के हवाई हमले से संपत्ति और बुनियादी ढांचे का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और साथ ही बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए जो अपने घरों से बाहर निकलने और खुले क्षेत्रों में रहने के लिए मजबूर हैं। इजरायली हवाई हमलों ने गाजा पट्टी के अंदर उन इमारतों को निशाना बनाया जिसमें मीडिया संगठनों और अन्य सिविलियन कार्यालय थे। शनिवार को इसने गाजा के भीतर एक बहुमंजिला इमारत को निशाना बनाया जिसमें अल-जज़ीरा और एसोसिएटेड प्रेस जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के कार्यालय थे।

अपने पद को बचाने के लिए भी संघर्ष कर रहे इज़रायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि गाजा में हमले पूरी ताकत से जारी रहेंगे और "हम हमास से बहुत भारी कीमत वसूल रहे हैं।" गाजा पट्टी पर हमास का नियंत्रण है।

इस बीच, हमास ने कहा है कि उसने रविवार को इजरायल के शहर अशकेलन और बीरशबा पर रॉकेट दागे हैं। इजरायल की आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार 10 मई से हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

गाजा पट्टी घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां करीब 2 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं। इस पर 2006 से इज़रायल ने पूर्ण हवाई, समुद्र और भूमि नाकेबंदी लगा रखी है। इज़रायल अक्सर इस क्षेत्र में हवाई हमले करता रहता है। 2014 में इज़रायल ने एक महीने से अधिक समय तक हवाई हमले किए जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए। मरने वालों में ज्यादातर नागरिक थे। इन हमलों में 10,000 से अधिक लोग घायल हुए।

दुनिया के कई देशों ने इस युद्धस्थिति को तत्काल समाप्त करने के लिए कहा है। रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए दूसरी बार बैठक की लेकिन सदस्य देश एक बार फिर औपचारिक बयान जारी करने के लिए आम सहमति पर पहुंचने में विफल रहे।

Israel
Palestine
Gaza strip
Gaza

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

क्या पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के लिए भारत की संप्रभुता को गिरवी रख दिया गया है?


बाकी खबरें

  • global
    संदीपन तालुकदार
    मौसम परिवर्तन: वैश्विक कार्बन उत्सर्जन पूर्व महामारी स्तर पर पहुंचने के करीब
    06 Nov 2021
    एक रिपोर्ट बताती है कि इस साल कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 4.9 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा होगा। इससे 2020 में महामारी के दौरान उत्सर्जन में आई 5.4 फ़ीसदी की कमी वापस अपने पुराने स्तर पर पहुंच जाएगी। 
  • Moscow
    एम. के. भद्रकुमार
    भारत ने खेला रूसी कार्ड
    06 Nov 2021
    पुतिन की दिल्ली यात्रा से कुछ हफ्ते पहले इस महीने के अंत में मास्को में रूसी-भारतीय "2+2" मंत्रिस्तरीय की पहली बैठक घटनापूर्ण या महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि यह वाशिंगटन में मंत्रिस्तरीय यूएस-…
  • Dalit-Adivasi education
    राज वाल्मीकि
    महामारी से कितनी प्रभावित हुई दलित-आदिवासी शिक्षा?
    06 Nov 2021
    हाल ही में नेशनल कैंपेन ऑन दलित ह्यूमन राइट्स  ने दलित आदिवासियों की शिक्षा पर एक अध्ययन किया। इस अध्ययन में अपेक्षा से अधिक दुखद तथ्य सामने आए हैं।
  • lakshwdeep
    अयस्कांत दास
    भारत में सबसे कम जेल में रहने की दर होने के बावजूद लक्षद्वीप को पांचवीं जेल की आवश्यकता क्यों है?
    06 Nov 2021
    पूरे देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में लक्षद्वीप में जेल में रह रहे कैदियों की तादाद सबसे कम 6 फीसदी है। इसकी तुलना में दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में जेल अधिभोग दर क्रमशः 174.9…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 10,929 नए मामले, 392 मरीज़ों की मौत
    06 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.43 फ़ीसदी यानी 1 लाख 46 हज़ार 950 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License