NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायली बलों ने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया
हालांकि इज़रायल फिलिस्तीनियों को अक्सर गिरफ़्तार करता है और उन्हें महीनों तक अवैध हिरासत में रखता है लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसी गिरफ़्तारियों की संख्या बढ़ी है।
पीपल्स डिस्पैच
02 Jun 2020
इज़रायल

इज़रायली बलों ने सोमवार, 1 जून को क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम के कई इलाक़ों से 23 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया।

पैलेस्टिनियन प्रिजनर्स सोसायटी (पीपीएस) के अनुसार गिरफ़्तार किए गए लोगों में दो पूर्व क़ैदी और दो नाबालिग शामिल हैं।

हेब्रोन से छह और जॉर्डन घाटी के गांव से पांच फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया गया। गिरफ़्तारी के कारणों को इज़रायली बलों द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया। हेब्रोन शहर के पास बीट उमर नगर से एक 18 वर्षीय स्कूली लड़के और 16 साल के एक नाबालिग़ को गिरफ़्तार किया गया है।

हालांकि इज़़रायली बल फ़िलिस्तीनियों को अक्सर हिरासत में ले लेता है ऐसे में पिछले कुछ हफ्तों में गिरफ़्तारी की संख्या बढ़ गई है। कल की घटना एक महीने के भीतर दूसरी घटना थी जब इज़रायली बलों द्वारा सामूहिक गिरफ़्तारियां की गई थीं।

पिछले महीने फ़िलिस्तीनियों ने इस तरह के एक ऑपरेशन के दौरान इज़रायली बलों का विरोध किया था जिससे दो फ़िलिस्तीनियों और एक इज़रायली सैनिक की मौत हो गई थी।

अपने स्वयं के क़ानूनों सहित मौजूद सभी मानवाधिकारों के नियमों के पूरी तरह उल्लंघन में औपचारिक रूप से आरोप लगाए जाने / मुक़दमा किए जाने या रिहा होने से पहले महीनों तक ऐसे फ़िलिस्तीनी बंदियों को बिना किसी आरोप या औपचारिक जांच के इज़रायल बंदी बनाकर रखता रहा है। उनमें से कुछ को तो बिना किसी औपचारिक आरोप के बार-बार गिरफ़्तार किया जाता है।

पिछले दो महीनों में गिरफ़्तारी की संख्या में वृद्धि को लेकर अनुमान लगाया जाता है कि ये वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियों और जॉर्डन घाटी में प्रस्तावित बस्तियों को लेकर किए गए हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की अगुवाई वाली इज़़रायल की नई सरकार ने फ़िलिस्तीनियों, पड़ोसी अरबों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कुछ देश द्वारा न मिलाने की अपील और चेतावनी के बावजूद औपचारिक घोषणा के लिए संभावित तारीख़ के रूप में 1 जुलाई की घोषणा की है।

Israel
Palestine
Palestinian Prisoners Society
PPS
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License