NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक की हत्या की
20 वर्षीय शौकत अवाद को उस समय गोली मारी गई जब इज़रायली सैनिकों ने 12 वर्षीय मोहम्मद अल-अलामी के अंतिम संस्कार में भाग लेने वाले लोगों पर गोलियां चलाई थीं। अलामी को इन सैनिकों ने एक दिन पहले गोली मार कर हत्या कर दी थी।
पीपल्स डिस्पैच
30 Jul 2021
इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक की हत्या की

इजरायली सैनिकों ने गुरुवार 29 जुलाई को वेस्ट बैंक के कब्जे वाले शहर बेत उमर में एक अन्य फिलिस्तीनी युवक को मार डाला। 20 वर्षीय शौकत खालिद अवाद को इजरायली सेना ने उस समय गोली मार दी जब वह एक दिन पहले इन सैनिकों द्वारा हत्या किए गए 12 वर्षीय लड़के के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हेब्रोन के पास ही इसे भी गोली मारी गई।

बुधवार 28 जुलाई को 12 वर्षीय लड़के मोहम्मद अल-अलामी को उस समय इजरायली सैनिकों ने गोली मार दी गई थी जब वह अपनी बहन और पिता के साथ कार में सफर कर रहा था। इसके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैनिकों ने शहर के प्रवेश द्वार पर बिना कोई चेतावनी दिए कार पर गोलियां चला दीं। मिडिल ईस्ट आई के अनुसार, लड़के को पांच गोलियां लगी थीं।

गुरुवार की हुई गोलीबारी के चश्मदीदों के अनुसार, जब अल-अलामी का अंतिम संस्कार जुलूस शहर के कब्रिस्तान में पहुंचा तो इजरायली सैनिकों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इजरायली सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और रबर कोटेड गोलियां चलाई जिससे कई लोग घायल हो गए और अवाद की मौत हो गई।

फ़िलिस्तीनी रेड क्रीसेंट के अनुसार इजरायली सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 12 फ़िलिस्तीनी घायल हो गए। कई अन्य लोगों को आंसू गैस के गोले और रबर कोटेड गोलियों से घायल होने के चलते इलाज कराया गया था।

पैलेस्टिनियन अथॉरिटी के अनुसार शौकत अवाद को सिर और पेट में गोली लगी थी और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी।

शौकत पिछले एक हफ्ते में इजरायली सैनिकों द्वारा मारे गए कब्जे वाले वेस्ट बैंक में पांचवां फिलिस्तीनी नागरिक है। इनमें से तीन नाबालिग थे। पिछले शुक्रवार को एक अवैध इजरायली बस्ती के विरोध में रामल्ला के बाहर एक 17 वर्षीय लड़के मोहम्मद मुनीर अल-तमीमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करीब तीन महीने तक संघर्ष करने के बाद सोमवार को यूसुफ नवाफ महरेब की मौत हो गई। मई महीने में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उसे इजरायली सैनिकों ने गोली मार दी थी। डिफेंस ऑफ चिल्ड्रन इंटरनेशनल-पैलेस्टाइन चैप्टर के अनुसार अलामी साल 2021 में इजरायल द्वारा मारा गया 78वां फिलीस्तीनी बच्चा थ।

एक अन्य फिलीस्तीनी व्यक्ति चार बच्चों के पिता 41 वर्षीय शादी उमर लोतफी सलीम को मंगलवार 27 जुलाई को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नब्लुस में इजरायली सेना ने गोली मार दी थी।

Israel
Palestine
West Bank

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License