NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक और फिलिस्तीनी युवक की हत्या की
पिछले दो महीनों में इज़रायली सैनिकों द्वारा इस तरह की यह तीसरी हत्या है।
पीपल्स डिस्पैच
10 Jul 2020
युवक की हत्या की
Source: Quds news network

इज़रायली सुरक्षा बलों ने गुरुवार 9 जुलाई को क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में नबलुस के दक्षिण के एक गांव में एक अन्य फिलिस्तीनी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान 29 वर्षीय इब्राहिम मुस्तफा अबू याक़ूब के रूप में की गई और जब उसे इज़रायली सेना द्वारा गोली मारी गई थी तो वह अपने दोस्तों के साथ था। उसे नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सलफिट के प्रांतीय गवर्नर अब्दुल्ला कामिल ने दो लोगों के एक समूह द्वारा मोलोतोव हमले के इज़रायली बलों के दावे की निंदा की जिसके कारण उसने गोली चलाई जिसमें याक़ूब की मौत हो गई। उनके अनुसार जब याकूब अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था तब उसे गोली मारी गई थी।

हर साल बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी इज़रायली ऑक्यूपेशन फोर्स की क्रूर कृत्यों का शिकार बन जाते हैं। इन क्रूर कृत्यों में ग़ैरक़ानूनी गिरफ़्तारी, पिटाई और यातनाएं आदि शामिल हैं। इनमें से कई क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में निर्दोष फिलिस्तीनी युवाओं की हत्या में भी शामिल हैं। पिछले महीने इन्होंने पूर्वी येरुशलम में 27 वर्षीय अहमद इरेकेट की हत्या कर दी थी जब वह अपनी बहन को लेने जा रहा था।

इज़रायली सुरक्षा बलों ने पिछले महीने ऑटिज्म ग्रसित 32 वर्षीय एक व्यक्ति इयाद अल-हलाक को भी मार गिराया था जिसके चलते क़ब्ज़े वाले फिलिस्तीन में विरोध प्रदर्शन हुआ था। उनकी हत्या की तुलना अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से की गई है जिसके कारण 'ब्लैक लाइव्स मैटर्स आंदोलन' हुआ था।

इस तरह के अपराधों में लिप्त पाए गए इज़रायल के अधिकांश सुरक्षाकर्मियों को कभी दंडित नहीं किया जाता है या छोटी सज़ा देने के बाद छोड़ दिया जाता है।

Israel
Palestine
West Bank
Israeli Security Forces

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License