NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक फ़िलिस्तीनी को मारी गोली, कई लोगों को किया गिरफ़्तार

अगवा हुए लोगों में दो किशोर लड़के थे जिन्हें इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी गांवों को अलग करने वाली अवैध अपार्थेड वाल के पास से उठाया था।
पीपल्स डिस्पैच
01 Sep 2021
/Israeli-soldiers-shot-a-Palestinian-in-the-West-Bank-many-people-arrested

इजरायली सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह 1 सितंबर को और मंगलवार 31 अगस्त की रात से पहले कई छापेमारी में फिलिस्तीनी राजधानी रामल्ला के पश्चिम में बेत उर अल-तहता गांव के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर एक सैन्य चौकी पर एक फिलिस्तीनी व्यक्ति को मार डाला वहीं दो नाबालिग लड़कों सहित कई अन्य फिलिस्तीनियों को उठा लिया।

मारे गए फिलीस्तीनी व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय राईद युसूफ रशीद जदल्ला के रूप में हुई है। उस पर इजरायली सैनिकों द्वारा उस समय हमला किया गया जब वह और अन्य फिलिस्तीनी कर्मचारी जो इजरायल में काम करते थे वह इजरायल की अपार्थेड वाल (apartheid wall) को पार करने और अपने-अपने गांवों में घर वापस जाने की कोशिश कर रहे थे।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि जदल्ला जिसे पांच गोली मारी गई थी और खून बहता हुआ जमीन पर छोड़ दिया गया था उसके पास से एक येरूसेलम आईडी कार्ड पाया गया था।

घटनास्थल पर मौजूद फिलीस्तीनी चिकित्सक उसके शव को अपने कब्जे में लिया और रामल्ला में एक फिलिस्तीनी अस्पताल ले गए। रामल्ला के पश्चिम में निलिन गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक सैन्य चौकी के पास इसी तरह की घटना में एक अन्य फिलिस्तीनी को इजरायली सैनिकों द्वारा कथित तौर पर गोली मार दी गई थी। यह अभी भी पता नहीं है कि सैनिकों द्वारा मारा गया व्यक्ति जिंदा है या उसकी मौत हो गई।

इजरायली बलों ने आज सुबह और कल रात कब्जे वाले वेस्ट बैंक में छापेमारी की, जिसमें 18 साल से कम उम्र के दो युवा सहित कुल पांच फिलिस्तीनियों का अपहरण किया गया।

इज़रायली सैनिकों ने रामल्ला के उत्तर में बिरज़ित शहर पर भी छापा मारा और शहर के फ़िलिस्तीनी निवासियों पर गैस बम, हथगोले और गोलियों का इस्तेमाल करके हमला किया। इसको लेकर प्रदर्शन हुआ और निहत्थे फिलिस्तीनियों से संघर्ष हुआ।

इजरायली सेना कब्जे वाले वेस्ट बैंक और पूर्वी येरुशेलम में नियमित रूप से इस प्रकार के हिंसक, दमनकारी आक्रमण और छापेमारी करती है ताकि फिलीस्तीनियों को अधीनता और डर के माहौल में अपने अधीन रखा जा सके और उन्हें इजरायली कब्जा के खिलाफ राजनीतिक और प्रतिरोधी गतिविधियों में भाग लेने से रोका जा सके। इन छापेमारी में हमले के परिणामस्वरूप हज़ारों फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं, कई हज़ार अन्य लोग घायल हुए हैं। इस छापेमारी से फ़लस्तीनी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान का हुआ है साथ ही उनके घरों की अवैध रूप से तलाशी भी ली गई है और तोड़फोड़ की गई है।

Israeli
Palestinian
Israeli soldiers

Related Stories

इजरायल के सैनिकों द्वारा बुलडोजर से शव को घसीटने के चलते अंतर्राष्ट्रीय समुमदाय नाराज

फिलिस्तीनियों ने ट्रम्प के एकतरफा 'शांति' समझौते को नकारा

इजरायली सैनिकों ने दो दिनों की छापे में एक पत्रकार सहित 20 फिलिस्तीनियों को उठाया

इजराइल के जेल में बंद फ़िलिस्तीनी कैदी अहमद ज़हरान ने 166 दिनों से चल रही अपनी भूख हड़ताल ख़त्म


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License