NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर देखा जा सकता है।’’
भाषा
22 Feb 2022
Pinarayi Vijayan

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ की दक्षिणी राज्य के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को मंगलवार को ‘‘अनुचित’’ बताते हुए कहा कि राजनीतिक हितों के कारण ये टिप्पणियां की गयीं।

विजयन ने कहा कि उनका मानना है कि किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है और इसलिए वह इस मुद्दे की गहराई में नहीं जाना चाहते हैं।

विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर देखा जा सकता है।’’

गौरतलब है कि इस महीने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए एक वीडियो संदेश में आदित्यनाथ ने मतदाताओं को आगाह किया था कि अगर उन्होंने चुनावों में कोई गलती की तो उत्तर भारतीय राज्य जल्द ही कश्मीर, पश्चिम बंगाल या केरल बन सकता है।

आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए विजयन ने कहा था कि अगर उत्तर भारतीय राज्य केरल की तरह वृद्धि करता है तो लोगों को शांति और रहन-सहन की बेहतर परिस्थितियां मिलेगी।

केरल के मुख्यमंत्री ने आदित्यनाथ को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘अगर उत्तर प्रदेश केरल जैसा हो जाता है, जिसका डर योगी आदित्यनाथ को है, तो देश की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा, समाज कल्याण, उच्च जीवन स्तर और सौहार्द्रपूर्ण समाज को उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जा सकेगा, जहां जाति और धर्म के नाम पर लोगों की हत्या नहीं होगी। उत्तर प्रदेश की जनता यही चाहती है।’’

Pinarayi Vijayan
Kerala
Yogi Adityanath

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

योगी 2.0 का पहला बड़ा फैसला: लाभार्थियों को नहीं मिला 3 महीने से मुफ़्त राशन 


बाकी खबरें

  • Visva-Bharati University
    संदीप चक्रवर्ती
    विश्वभारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने साथियों के निष्कासन का किया विरोध, वीसी पर कैंपस के 'भगवाकरण' का आरोप
    01 Sep 2021
    वीबीयू अधिकारियों ने वामपंथी झुकाव वाले तीन मास्टर्स डिग्री छात्रों को बर्ख़ास्त करने का फ़ैसला किया है, जिससे परिसर में एक और विरोध शुरू हो गया है।
  • Dushyant Kumar
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    विशेष: ...मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए
    01 Sep 2021
    हिन्दी में ग़ज़ल को लोकप्रिय बनाने वाले जनता के कवि-शायर दुष्यंत कुमार का आज (1 सितंबर) जन्मदिन है। 30 दिसंबर को पुण्यतिथि के मौके पर 2019 में ये वीडियो पैकेज तैयार किया गया था। लेकिन ये आज भी उतना…
  • पीपल्स डिस्पैच
    अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी आक्रमण के बाद से क़रीब 33,000 बच्चे मारे गए या विकलांग हुए
    01 Sep 2021
    चूंकि दो दशक लंबा चला अमेरिका के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर नाटो का
  • J&K
    अनीस ज़रगर
    अफ़ग़ान की नई स्थिति के बीच कई कश्मीरी दल चुनावों की तैयारियों में मशगूल
    01 Sep 2021
    फारूख अब्दुल्लाह का दावा है कि नेशनल कांफ्रेंस आगामी चुनावों में भारी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें 2018 के पंचायत चुनावों में अपनी पार्टी के बहिष्कार करने के फैसले पर खेद है।
  • ali javed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नहीं रहे अली जावेद: तरक़्क़ीपसंद-जम्हूरियतपसंद तहरीक के लिए बड़ा सदमा
    01 Sep 2021
    प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और उर्दू के प्रसिद्ध लेखक अली जावेद के आकस्मिक निधन से साहित्यिक-सांस्कृतिक जगत में शोक व्याप्त हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License