NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
JNU: दिल्ली HC का छात्रों के हक में फैसला  
कई संगठनों के लंबे संघर्ष के बाद शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्रावास की नियमावली में संशोधन के फैसले को चुनौती देने वाली जेएनयू छात्र संघ की याचिका पर सुनवाई के बाद छात्रों को बड़ी राहत दी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अंतिरम आदेश दिया और कहा कि छात्रों को वर्तमान में पुरानी फीस के आधार पर ही पंजीकरण करने की इजाजत दी जाएगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Jan 2020
JNU

कई संगठनों के लंबे संघर्ष के बाद शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्रावास की नियमावली में संशोधन के फैसले को चुनौती देने वाली जेएनयू छात्र संघ की याचिका पर सुनवाई के बाद छात्रों को बड़ी राहत दी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अंतिरम आदेश दिया और कहा कि छात्रों को वर्तमान में पुरानी फीस के आधार पर ही पंजीकरण करने की इजाजत दी जाएगी। अदालत ने कहा कि इन छात्रों से किसी भी तरह की लेट फीस भी नहीं ली जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से जवाब भी मांगा हैं।

इस मामलें की अगली सुनवाई 28 फरवरी को है। इस मामले में जेएनयू छात्र संगठन के वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई के दौरन कहा कि फीस में वृद्धि गैर कानूनी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेएनयू की हाई लेवल कमेटी को हॉस्टल नियमावली में बदलाव का अधिकार नहीं था।
 
इस सुनवाई के दौरान जेएनयू प्रशासन ने जब कई छात्रों की फीस जमा करने की बात कही तो छात्रों की तरफ से पेश वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि बच्चों ने दबाव में आकर डर के कारण फीस जमा की है। इसके बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रशासन को बढ़ी हुई फीस वापस करनी चाहिए, इसलिए जिन छात्रों को पैसे चाहिए उन्हें भी लौटाना होगा।

न्यायमूर्ति राजीव शक्तिधर की पीठ ने मामले में पक्षकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी को भी नोटिस जारी किया।

जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष और छात्र संघ के अन्य पदाधिकारियों साकेत मून, सतीश चंद्र यादव और मोहम्मद दानिश ने याचिका दाखिल की थी। याचिका में पिछले साल 28 अक्टूबर को जारी आईएचए की कार्यवाही और 24 नवंबर को गठित उच्च स्तरीय समिति के अधिकार क्षेत्र और उसकी सिफारिशों पर सवाल उठाए गए हैं।

याचिका में सिडनी छात्रावास नियमावली रद्द करने के लिए निर्देश की मांग करते हुए आईएचए के फैसले को दुर्भावनापूर्ण, मनमानी, अवैध और छात्रों के प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला बताया गया है।

याचिका में दावा किया गया है कि छात्रावास नियमावली में संशोधन जेएनयू कानून, 1966, अध्यादेश और छात्रावास नियमावली के प्रावधानों के विपरीत है।

 उच्च न्यायालय ने आज अपने अंतरिम आदेश में छात्रों के समुदाय को एक बड़ी राहत दी। उच्च न्यायालय ने जेएनयू प्रशासन को निर्देश दिया है:

1. छात्रों के पंजीकरण के लिए पिछले छात्रावास वाक्यांश के साथ पुरानी दरों पर पंजीकरण की अनुमति है।

2. देर से पंजीकरण का कोई भी शुल्क या भय के बिना पंजीकरण का समय एक सप्ताह बढ़ाने को कहा है।

3. पुराने हॉस्टल नियामवली के अनुसार आरक्षण और प्राथमिकताएं / लाभ को भी लागू करने को कहा गया है।

4. इस मुद्दे को हल करने के लिए छात्रों के साथ बातचीत करने को भी कहा जाता है।

जेएनयूएसयू इस राहत देने के लिए उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही जेएनयूएसयू ने छात्रों से अगले एक सप्ताह के भीतर पुरानी दरों पर पंजीकरण लेने के लिए छात्र समुदाय से अपील की है। हम प्रशासन को चिह्नित करना चाहते हैं कि हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं।
 
इसके साथ छात्रसंघ ने कहा कि छात्रों के ख़िलाफ़ बने 28/10/19 छात्रावास नियामवली समाप्त करने और IHA बैठक के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा!

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

JNU
Delhi High court
Fee Hike
Against fee hike
Jawaharlal Nehru University
Aishe Ghosh
JNUSU
JNUTA

Related Stories

दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

मैरिटल रेप : दिल्ली हाई कोर्ट के बंटे हुए फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, क्या अब ख़त्म होगा न्याय का इंतज़ार!

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

भारत में छात्र और युवा गंभीर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं 

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    भारत के लगभग आधे शहर वायु प्रदूषण की चपेट में, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल सिटी: रिपोर्ट
    23 Mar 2022
    देश के 48 फीसदी शहरों में डब्लूएचओ द्वारा तय मानकों से 10 गुना ज्यादा वायु प्रदूषण का स्तर पाया गया। वहीं दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित स्थानों की सूची में 63 भारतीय शहर शामिल रहे।
  • journalist
    कुमुदिनी पति
    रूस और यूक्रेन: हर मोर्चे पर डटीं महिलाएं युद्ध के विरोध में
    23 Mar 2022
    युद्ध हर देश के लिए बुरा है। इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन और रूस की महिलाओं को क्या कुछ झेलना पड़ रहा है और युद्ध लम्बा खिंचा तो उनपर और उनके बच्चों पर क्या…
  • china
    कैथरीन शायर
    सऊदी अरब और चीन: अब सबसे अच्छे नए दोस्त?
    23 Mar 2022
    मध्य पूर्व का यह देश चीन की तरफ झुक रहा है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उसके लंबे समय से चले रहे मजबूत संबंधों को खत्म करने की एक धमकी है। अब देखना है कि दोनों के बीच यह अनबन कितनी गंभीर है?
  • agriculture
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु राज्य और कृषि का बजट ‘संतोषजनक नहीं’ है
    23 Mar 2022
    राज्य एवं कृषि दोनों ही बजट में कई चुनावी वादे अछूते ही बने रहे। इसके अलावा, मुद्रास्फीति और महंगाई को देखते हुए वित्तीय आवंटन कम था।
  • Fire
    भाषा
    हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत
    23 Mar 2022
    दमकल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी। हालांकि एक व्यक्ति कमरे से कूदकर बचने में सफल रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License