NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
जेएनयू ने दिया छात्रावास खाली करने का निर्देश, छात्रों और शिक्षकों ने किया विरोध
जब सरकार और डॉक्टर, लोगों को बिना वजह घर से न निकलने और सफ़र न करने की सलाह दे रहे हैं, जेएनयू प्रशासन चाहता है कि छात्र, हॉस्टल छोड़कर चले जाएं!
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Mar 2020
JNU

दिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को छात्रावास खाली करने का निर्देश देते हुए कहा है कि मेस सुविधाएं अगले 48 घंटों के तक ही उपलब्ध रहेंगी।   

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा था कि उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सभी सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों की गतिविधियों को अलग-अलग बांटने और सभी गैर जरूरी सेवाएं स्थगित करने को कहा है।

जेएनयू प्रशासन का यह निर्देश केजरीवाल के बयान के बाद आया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि संस्थान तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद रहेगा।

निर्देश में कहा गया, ‘‘विश्वविद्यालय में छात्रावास, स्कूल और प्रशासन की सेवाओं सहित सभी गतिविधियां 31 मार्च तक निलंबित हैं। इसलिए सभी छात्रों को छात्रावासों को खाली करना होगा।’’

जेएनयू प्रशासन ने कहा कि सभी मूल्यांकन / परीक्षा / कक्षा प्रस्तुति गतिविधियों को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सभी शोधार्थियों के शोधप्रबंध जमा करने की समय सीमा को उचित रूप से बढ़ाया जाएगा।

निर्देश में कहा गया, ‘‘छात्रों को छात्रावास छोड़कर घर जाने में सुविधा के लिए अगले 48 घंटों तक मेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उसके बाद 22 मार्च से 31 मार्च तक कोई भी मेस सुविधा और अन्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’’

विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यालयों / विशेष केंद्रों में अनुसंधान प्रयोगशालाएं 31 मार्च तक यथासंभव हो बंद हो सकती हैं।

निर्देश में कहा गया है,‘‘ अपने-अपने देश नहीं जा पाने वाले विदेशी छात्रों के लिए अंतर-हॉल प्रशासन आवश्यक व्यवस्था करेगा।’’

जेएनयू छात्र और शिक्षक संघ ने इस फैसले की निंदा की है और कहा है कि यह पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना और अमावनीय निर्णय है।

जेएनयू में पीएचडी के छात्र और एसएफआई के नेता  अक्षत ने कहा यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलावड़ है। प्रशासन को चाहिए कि वो कैंपस में ही छात्रों को सुरक्षित रहने के इंतज़ाम करे न कि छात्रों को बाहर करे। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को खाने के पैकेट दिए जा  सकते है। लेकिन कैंपस ख़ाली करना और छात्रों को सफर करने के लिए मजबूर करना पूरी तरह से गलत निर्णय है।

जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष ने कहा कि कैंपस छात्रों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है। क्योंकि वहां इस महामारी से बचाव करना आसान है। इसके साथ ही छात्रों के पास घर जाने के पैसे नहीं हैं। पिछले कई दिनों से लोगों के ट्रेन और फ्लाइट के टिकट कैंसिल किए जा रहे है। अधिकतर छात्र दूसरे राज्य से हैं, उन्हे 24 घंटे का सफर करना होगा। क्या इस समय सफर करना उचित होगा? सरकार और डॉक्टर खुद सभी को सफर से बचने के लिए बोल रहे हैं, लेकिन जेएनयू प्रशासन चाहता है हम बाहर जाएं। यह पूरी तरह से गलत निर्णय है इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

इसके साथ ही शिक्षक संघ ने भी बयान जारी कर इस फैसले को तर्कहीन और मूर्खतापूर्ण कदम कहा है। उनका कहना है कि क्या कोरोना से बचाव का केवल यही रास्ता है कि बच्चों को उठकर बाहर कर दिया जाए?  शिक्षक संघ ने छात्रों की सहायता के लिए अपना ईमेल दिया है, जिसपर छात्र मदद मांग सकते है अगर उन्हें किसी चीज की ज़रूरत है। इसके साथ शिक्षक संघ ने इस बेतुके फरमान को वापस लेने की मांग की है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

JNU
Jawaharlal Nehru University
JNU Administration
Coronavirus
novel coronavirus
JNU student
JNU teachers

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • Ukraine
    सी. सरतचंद
    यूक्रेन युद्ध की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    01 Mar 2022
    अन्य सभी संकटों की तरह, यूक्रेन में संघर्ष के भी कई आयाम हैं जिनकी गंभीरता से जांच किए जाने की जरूरत है। इस लेख में, हम इस संकट की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि की जांच करने की कोशिश करेंगे।
  • Chamba Tunnel
    सीमा शर्मा
    जाने-माने पर्यावरणविद् की चार धाम परियोजना को लेकर ख़तरे की चेतावनी
    01 Mar 2022
    रवि चोपड़ा के मुताबिक़, अस्थिर ढलान, मिट्टी के कटाव और अनुक्रमित कार्बन(sequestered carbon) में हो रहे नुक़सान में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • UP Election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: 'कमंडल' पूरी तरीके से फ़ेल: विजय कृष्ण
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों सत्ताधारी भाजपा जनता पार्टी के राज्य बिगड़ते जातीय समीकरणों पर काफी चर्चा चल रही है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन जातीय समीकरणों ने भाजपा को 2017 में सत्ता दिलाने में…
  • Manipur Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनावः जहां मतदाता को डर है बोलने से, AFSPA और पानी संकट पर भी चुप्पी
    28 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नौजवानों की राजनीतिक आकांक्षाओं और उम्मीदों को टटोला, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ओनिल से जाना पानी संकट और ड्रग्स पर भाजपा की चुप्पी का सबब। साथ ही भारत…
  • Modi
    सोनिया यादव
    काशी में पीएम मोदी ने 'राजनीतिक गिरावट' की कही बात, लेकिन भूल गए ख़ुद के विवादित बोल
    28 Feb 2022
    चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने भले ही बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को ख़ुश किया होगा, लेकिन एक पीएम के तौर पर वो इस पद की गरिमा को गिराते ही नज़र आते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License