NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
जेएनयू हिंसा: छात्रों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग विश्वविद्यालय के सैड़कों छात्रों ने आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jan 2020
delhi headquater
Image Courtesy: Hindustan Times

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग विश्वविद्यालय के सैड़कों छात्रों ने आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जेएनयू के छात्रों के साथ प्रदर्शन करने वालों में दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र और नागरिक समाज के लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और मांग की कि पुलिस जेएनयू परिसर को छोड़ें।

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। जेएनयू परिसर में रविवार रात को उस वक्त हिंसा भड़क गयी थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गये थे, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

कल रविवार का पुलिस मुख्यालय का नजारा उसी तरह का था जैसाकि 15 दिंसबर को जामिया हिंसा के बाद था। बड़ी संख्या में जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां नारा लग रहा था कि 'आर हो या पार हो आज एफआईआर हो।' इसके अलावा 'दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, अमित शाह इस्तीफ़ा दो' के नारे भी लग रहे थे।

छात्रों के समर्थन में सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात पहुंची। उन्होंने कहाकि वो जेएनयू के घायल छात्रों से मिलकर आई हैं। कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की गई है। पुलिस और प्रशासन की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, 'यह क्या हो रहा हमारे कैंपस में छात्र सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी रही है।'

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी आईटीओ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ संस्थान ऐसे हैं जहाँ सरकार ने आसानी से काबू पा लिया है लेकिन कुछ ऐसे संस्थान है जहाँ सरकार काबू नहीं पा रही है। जेएनयू ऐसा ही संस्थान है और सबसे मुखर है इसलिए उसपर अधिक हमले हो रहे हैं।
जेएनयू के घटना पर उन्होंने कहाकि हमारे गृह मंत्री के शब्दावली में क़ानून व्यवस्था जैसा शब्द नहीं है। यह छात्र आज उन्हें यही समझाने के लिए यहाँ आये हैं। उन्होंने पुलिस के रवैये को लेकर भी चिंता जाहिर की। चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा भी वहां पहुंची और छात्रों पर हुए बर्बर हमले की निंदा की।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) एमएस रंधावा ने छात्रों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

इसके बाद छात्रों और शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने चार मांगों के साथ दिल्ली पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा को एक आवेदन सौंपा है। इसमें घायलों को चिकित्सीय मदद मुहैया कराना और हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग शामिल है।

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी भी आईटीओ पहुंचे और पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा से बात की और उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया हैकि दोषियों पर करवाई करेगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीब रे ने कहा, ‘पुलिस ने हमें आश्वासन दिया है कि वह मामले की जांच करेगी और हमारी मांगों पर गौर करेगी।’ लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा की हम जानते हैं कि यह सब बिना पुलिस के मिलीभगत के संभव नहीं है।

पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी चले गए लेकिन उन्होंने कहाकि हमारा संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा और इस तरह के हिंसा से हम डरने वाले नहीं है। छात्र और शिक्षक इसका ज़बाब देंगे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जब गीदड़ की मौत आती है तो शहर की तरफ भागता है और किसी सरकार या राजनीतिक दल की मौत आती है तो कैंपस पर हमले करते हैं। 

JNU
Violence in JNU
JNUSU
ITO Protest
Delhi Police Headquarters
Sitaram yechury
CPM
Congress
Salman Khurshid
Brinda Karat

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License