NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जादवपुर यूनिवर्सिटी : छात्र संघ चुनाव में वाम समर्थक छात्र संगठनों की जीत, एबीवीपी का अच्छा प्रदर्शन
चुनाव में वाम समर्थक छात्र संगठनों ने तीन में से दो संकायों में अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Feb 2020
Jadavpur University Elections

बंगाल की छात्र राजनीति में वाम मोर्चा का गढ़ कहे जाने वाले जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के छात्रसंघ चुनावों में वाम समर्थक छात्र संगठनों ने तीन में से दो संकायों में अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भी यहां अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। गुरुवार 20 फरवरी को घोषित हुए छात्र संघ के चुनाव नतीजों में एक संकाय में एबीवीपी ने सीपीएम के छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया।

बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चुनाव में पहली बार अपने उम्मीदवार सभी पदों के लिए उतारे थे। परिषद ने अभियांत्रिकी और कला संकाय के केंद्रीय पैनलों के लिए उम्मीदवार उतारे। इन दोनों संकाय के केंद्रीय पैनल में दो उपाध्यक्ष, दो महासचिव और चार सहायक महासचिव के पद हैं। जादवपुर यूनिवर्सिटी के कला, विज्ञान व इंजीनियरिंग विभाग के लिए बुधवार 19 फरवरी को चुनाव हुए थे।

इंजीनियरिंग विभाग में कुल 1405 वोट पड़े, जिनमें से डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (डीएसएफ) को 1167 वोट मिले। एबीवीपी की झोली में 115 वोट आए, वहीं एसएफआइ को 70 वोट मिले यानी एसएफआई को पीछे छोड़कर एबीवीपी ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया। एसएफआई तीसरे स्थान पर आ गया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद को महज 29 वोट के साथ चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। नोटा के लिए भी 22 वोट पड़े। डीएसएफ का पहले भी इस पर कब्जा था।

इसी तरह विज्ञान विभाग में भी छात्र संगठन ‘वी द इंटिपेंडेंट' (डब्ल्यूयूटीआइ) ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसएफआइ को हराया।

बता दें कि कला, विज्ञान व इंजीनियरिंग विभाग के लिए चुनाव बुधवार को हुए थे। छात्र संघ का चुनाव होने के बावजूद जेयू परिसर में पिछले कुछ समय के दौरान हुई घटनाओं के कारण सबकी इसपर नजर थी। पिछले साल यहीं केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो का छात्रों ने घेराव किया था, जिन्हें छुड़ाने खुद बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को आना पड़ा था।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में राज्य के शिक्षाविभाग की ओर से निर्देशिका जारी कर छात्रसंघ चुनाव बंद करा दिए गए थे। कुल ढाई साल तक राज्य के शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव बंद थे। लेकिन छात्र लगातार यूनिवर्सिटी में चुनाव करवाने के लिए आंदोलनरत थे। जिसके बाद बुधवार 19 फरवरी को परिसर में छात्रसंघ का चुनाव हुआ। इस बार के चुनावों में एम.फिल के छात्रों ने भी मतदान किया। इससे पहले एम.फिल के विद्यार्थियों को मतदान का अधिकार नहीं था।

Jadavpur University
student union election
Left pro student organizations
WUTI
Students’ Union Elections
Students’ Federation of India
SFI
ABVP
DSF

Related Stories

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

डीवाईएफ़आई ने भारत में धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए संयुक्त संघर्ष का आह्वान किया

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

दिल्ली: ''बुलडोज़र राजनीति'' के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वाम दल और नागरिक समाज

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

एलएसआर के छात्रों द्वारा भाजपा प्रवक्ता का बहिष्कार लोकतंत्र की जीत है

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र


बाकी खबरें

  • नाटो शिखर वार्ता के ख़िलाफ़ ब्रसेल्स में विरोध प्रदर्शन
    पीपल्स डिस्पैच
    नाटो शिखर वार्ता के ख़िलाफ़ ब्रसेल्स में विरोध प्रदर्शन
    15 Jun 2021
    साम्राज्यवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ब्रसेल्स में नाटो शिखर सम्मेलन का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के बीच रूस और चीन के साथ एक नया शीत युद्ध शुरू करना है।
  • सत्ता-समर्थक दल अल्जीरियाई चुनावों में आगे
    पीपल्स डिस्पैच
    सत्ता-समर्थक दल अल्जीरियाई चुनावों में आगे
    15 Jun 2021
    इन चुनावों में ऐतिहासिक रूप से महज 30.2% मतदान हुआ है क्योंकि मतदाता हिरक आंदोलन के राष्ट्रव्यापी बहिष्कार के आह्वान पर मतदान के दिन घर से बाहर नहीं निकले।
  • पशुपति कुमार पारस लोकसभा में एलजेपी के नेता बन गए हैं। स्पीकर ने उन्हें मान्यता दे दी है। (फाइल फोटो)
    उपेंद्र चौधरी 
    एलजेपी में टूट : रफ़्तार के बाद आये सामाजिक ठहराव को थामे रखने की सियासी कोशिश!
    15 Jun 2021
    अपने स्वतंत्र वजूद के लिए छटपटाती दलित और अति पिछड़ी जातियां दोनों तरफ़ से ताक़तवर जातियों की राजनीतिक दीवारों से घिरी हुई हैं। इन दीवारों को पता है कि संख्या की ताक़त से सियासी दीवारें गिरने में देर…
  • devangna-natasha-asif
    मुकुंद झा
    नताशा, देवांगना और आसिफ़ को ज़मानत: अदालत ने असहमति की आवाज़ें दबाए जाने पर जताई चिंता
    15 Jun 2021
    दिल्ली दंगे के एक मामले में ज़मानत देते हुए कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम यह बोलने के लिए मजबूर हैं, ऐसा लगता है, कि राज्य (सरकार) के मन में असहमति की आवाज़ को दबाने के चिंता में विरोध करने…
  • सरकार की यह कैसी एमएसपी? केवल धान में ही किसान को प्रति क्विंटल 651 रुपये का नुक़सान!
    पुलकित कुमार शर्मा
    सरकार की यह कैसी एमएसपी? केवल धान में ही किसान को प्रति क्विंटल 651 रुपये का नुक़सान!
    15 Jun 2021
    हाल ही में मोदी जी ने सरकारी ख़रीद, सीजन 2021-22 के लिए ख़रीफ़ की फ़सलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किए हैं जोकि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के समर्थन मूल्य से बहुत पीछे है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License