NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
जामिया : "यह लो आज़ादी" के नारे लगाते हुए युवक ने छात्रों पर गोली चलाई
जामिया के छात्र आज 'संविधान बचाओ मार्च' के तहत राजघाट तक मानव श्रृंखला बनाने जा रहे हैं। पैदल मार्च की शुरुआत में एक अज्ञात युवक ने सीएए के समर्थन में नारे लगाए और प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। एक प्रदर्शनकारी छात्र को हाथ में गोली लगी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Jan 2020
jamia

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र आज 'संविधान बचाओ मार्च' के तहत राजघाट तक मानव श्रृंखला बनाने जा रहे हैं। यह मानव श्रृंखला नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर के विरोध में बनाई जा रही है। क़रीब 1 बजे शुरू हुए पैदल मार्च की शुरुआत में ही एक अज्ञात युवक ने इसके विरोध में ओपन फ़ायरिंग कर दी है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी छात्र घायल हुआ है।

वीडियो और एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार यह युवक "यह लो आज़ादी", "जय श्री राम", "दिल्ली पुलिस ज़िंदाबाद" और सीएए के समर्थन में नारे लगा रहा था।

दिल्ली पुलिस ने हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई मीडिया समूह के लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जबकि घायल हुए छात्र का नाम शादाब बताया जा रहा है। उनके हाथ में गोली लगी है।

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले शाहीन बाग़ के प्रदर्शन के दौरान भी ऐसे ही एक शख़्स बंदूक लेकर आ गया था, और जगह खाली करवाने के लिए कह रहा था।

गोली चलने के बाद दिल्ली पुलिस ने रैली को रोक दिया है

Jamia Milia Islamia
CAA Protest
anti-NRC protests
Firing In Jamia
Mahatma Gandhi
संविधान बचाओ मार्च
delhi police

Related Stories

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट को दिखाने के लिए बैरिकेड हटा रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा

दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!

दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच: बद से बदतर होती भ्रांतियां

दिल्ली: सिविल डिफेंस वालंटियर की निर्मम हत्या शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती है!

अपने आदर्शों की ओर लौटने का आह्वान करती स्वतंत्रता आंदोलन की भावना


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License