NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जामिया हिंसा : 10 छात्रों ने दिल्ली पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया
दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 10 छात्रों को नोटिस देकर उनसे 15 दिसंबर की हिंसा के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। दूसरी ओर हिंसा को लेकर एनएचआरसी की जांच पूरी हो गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Feb 2020
Jamia
फाइल फोटो

नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुछ छात्रों ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जो 15 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में एक कथित पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हो गए थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 10 छात्रों को नोटिस देकर उनसे 15 दिसंबर की हिंसा के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंची थी और छात्रों को नोटिस थमाए थे।

जिन छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, उनमें कुछ ऐसे भी छात्र हैं, जिन्हें घटना की रात हिरासत में लिया गया था। इसमें से कुछ की पहचान हाल में सामने आए सीसीटीवी के वीडियो क्लिप्स के जरिए की गयी है और कुछ ऐसे छात्र हैं, जो घटना के दिन घायल हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि कुछ और छात्रों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए जाने की संभावना है।

एनएचआरसी की जांच पूरी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कार्रवाई की जांच कर रही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम ने अपनी तहकीकात पूरी कर ली है लेकिन अपनी रिपोर्ट अभी आयोग के अध्यक्ष को नहीं सौंपी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जामिया परिसर में प्रवेश के बाद पुलिस की ज़्यादतियों की जांच करने के लिए एनएचआरसी की सात सदस्य टीम गठित की गई थी। टीम ने शिक्षकों, मुख्य प्रॉक्टर, लाइब्रेरियन और पुस्तकालय के अन्य स्टाफ के अलावा 94 छात्रों की गवाहियों को रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में घुस कर लाठीचार्ज किया था।

एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एचएल दत्तू ने कहा," उन्होंने जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट अभी मेरे पास नहीं आई है। मैंने रिपोर्ट जमा करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। एक रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में बहुत समय लगता है।"

पिछली 15 दिसंबर को पुलिस ने विश्वविद्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुई भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले दागे थे।

पुलिस विश्वविद्यालय में भी घुस गई थी और कहा था कि परिसर में 'दंगाई' घुस गए थे। बहरहाल, जामिया के छात्रों ने इस बात से इनकार किया है कि वे हिंसा में शामिल थे और पुलिस पर पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Jamia Milia Islamia
Jamia Violence
delhi police
NHRC
central university

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

जहांगीरपुरी : दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता पर ही सवाल उठा दिए अदालत ने!

अदालत ने कहा जहांगीरपुरी हिंसा रोकने में दिल्ली पुलिस ‘पूरी तरह विफल’

मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!

पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ़्तार किया, हरियाणा में रोका गया क़ाफ़िला

नफ़रती भाषण: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ‘बेहतर हलफ़नामा’ दाख़िल करने का दिया निर्देश


बाकी खबरें

  • आपको मालूम है कि इस कोरोना संकट में लोगों ने कैसे-कैसे एक-दूसरे की मदद की
    कुमुदिनी पति
    आपको मालूम है कि इस कोरोना संकट में लोगों ने कैसे-कैसे एक-दूसरे की मदद की
    30 May 2021
    “मैं इनमें से चुनिंन्दा एक्टिविस्ट और वॉलेंटीयर्स के अनुभवों को साझा कर रही हूं। यह एक झलकी भर है। इनके अलावा भी ढेर सारे लोग ऐसे कामों में लगे हैं जिनकी वजह से मानव मूल्य ज़िन्दा हैं”
  • बिजनौर ज़िले के गेहूं क्रय केंद्र
    पीयूष शर्मा, सत्यम कुमार
    यूपी में गेहूं ख़रीद : 50 फ़ीसदी किसान ही पहुंच पा रहे हैं क्रय केंद्रों तक
    30 May 2021
    कोविड और लॉकडाउन की वजह से उत्तर प्रदेश में गेहूं ख़रीद प्रभावित हुई है। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर बारदाने की कमी और साथ ही रजिस्ट्रेशन की जटिल प्रक्रिया ने भी गेहूं ख़रीद को मुश्किल बनाया है। इसके…
  • कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले जब कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड में स्कूल खोले गए तब बच्चों ने महामारी के दिनों पर अपने अनुभवों पर पत्रिका विशेषांक निकाला। फोटो साभार: सबीना खान।
    शिरीष खरे
    वॉल मैगजीन कैम्पेन: दीवारों पर अभिव्यक्ति के सहारे कोरोना से आई दूरियां पाट रहे बाल-पत्रकार 
    30 May 2021
    सरकारी स्कूल और कॉलेजों में शिक्षक और बच्चों द्वारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के कुंजनपुर प्राथमिक स्कूल से वर्ष 2000 में शुरू किया गया यह कैंपेन आज उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान से होते…
  • ममता-मोदी टकराव: समुद्री तूफान बनाम सियासी तूफान, निशाने पर लक्षद्वीप क्यों!
    न्यूज़क्लिक टीम
    ममता-मोदी टकराव: समुद्री तूफान बनाम सियासी तूफान, निशाने पर लक्षद्वीप क्यों!
    29 May 2021
    एक तरफ कोरोना का कहर और दूसरी तरफ़ समुद्री-तूफान! लेकिन बंगाल में लोगों के भले के बारे में सोचने की जगह मच गया सियासी तूफान! इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दोनों की तरफ से…
  • अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मंगाए गए
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मंगाए गए
    29 May 2021
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता कानून 1955 और 2009 में कानून के अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत आदेश के तत्काल कार्यान्वयन के लिए इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। हालांकि, सरकार ने 2019 में लागू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License