NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
"तुम जितना दबाने की कोशिश करोगे हौसले उतने ही बुलंद होते जाएंगे..."
जीरा भारती के हमलावरों की अभी तक गिरफ़्तारी न होना एक बार फिर यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जीरा भारती कहती हैं चूंकि वह दलित समाज की महिला हैं और उसपर लाल झंडा पार्टी की कार्यकर्ता तो स्वाभाविक है सामंती वर्ग बौखलाया है।
सरोजिनी बिष्ट
21 Jul 2020
जीरा भारती

"मेरे विरोधी जितना मुझे डराने और आवाज़ दबाने की कोशिश करेंगे मैं उतनी ही ताक़त से लडूंगी, मैं उनके हमलों से डरने वाली नहीं" कॉमरेड जीरा भारती ने जब यह बात कही तो आवाज़ में न कोई घबराहट थी न ही चेहरे पर कोई भय। हमला होने की वजह से शरीर में दर्द जरूर था लेकिन जज़्बा हमेशा की तरह बुलंद था।  

एक जुलाई यानी हमले वाले दिन  को याद करते हुए वह कहती हैं, “सब कुछ इतना अचानक हुआ कि वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही उन दोनों लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार और मार पिटाई शुरू कर दी।” जीरा भारती पर यह कोई पहला हमला नहीं इससे पहले भी दो बार हमला हो चुका है।

IMG-20200721-WA0009.jpg

स्कूटी पर आगे जीरा भारती (फाइल फोटो

इस पूरी घटना को समझने से पहले जीरा भारती कौन है, इसे समझना जरूरी है। कामरेड जीरा यूपी के मिर्जापुर जिले के रिकशांखुर्द गांव की रहने वाली हैं।  दलित समाज की मुखर आवाज़ हैं। करीब एक दशक से कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा-माले की उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी की सदस्य है साथ ही खेत मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और महिला संगठन ऐपवा की भी एक सशक्त नेता हैं। पार्टी के विभिन्न मोर्चों पर आंदोलनरत रहते हुए गरीब, मज़दूरों और जरूरतमंदों की सशक्त आवाज़ बनकर सत्ताधारियों की गरीब विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लड़ती रही हैं और आज भी संघर्षरत हैं जबकि सत्ता संरक्षण की आड़ में गुंडा तत्वों ने बार बार इनपर कभी हमला कर कभी डरा धमकाकर हर बार रोकने की कोशिश की है।

घटना गत एक जुलाई की है जब जीरा भारती स्कूटी से घर लौट रही थीं। उसी क्रम में दो लोगों ने उनका रास्ता रोककर न केवल उन पर यौन हमला किया बल्कि जाति सूचक गाली देते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पर इस पूरे प्रकरण में सामंती गुंडों के साथ साथ  पुलिस का रवैया भी कम शोषणपूर्ण न था। एक ने शारीरिक शोषण किया तो दूसरे ने मानसिक शोषण। घटना होने के तीन घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची।

जीरा भारती ने कि बार बार उनके द्वारा पुलिस चौकी फोन करने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया और अगर बात हुई भी तो पुलिस का रवैया नकरात्मक ही था, अंत में  जब उन्होंने एसपी को फोन लगाया तब कहीं जाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची। गंभीर रूप से चोटिल होने के बावजूद एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी जीरा भारती को काफी मशक्कत करनी पड़ी तो वहीं  हमलावरों के परिवार वाले पुलिस चौकी आकर उल्टा इनके खिलाफ केस बनाने की जुगत लगाते रहे। दबंगों के दबाव में पुलिस जीरा भारती का केस रफा दफा करने की कोशिश में लगी रही और कार्रवाई के बजाय मामले पर दिनभर लीपापोती करने का प्रयास करती रही। जनदबाव में अगले दिन देर शाम धारा  354, 504, 506 और दलित उत्पीडन के तहत मामला दर्ज हुआ। भारती की गंभीर चोटों की जांच व इलाज के लिए मिर्जापुर अस्पताल प्रशासन ने वाराणसी रेफर किया है।

जीरा भारती ने  बताया कि एक जुलाई को हुए यौन हमले से पहले भी करीब पिछले पांच सालों के दरम्यान उनपर दो हमले और हो चुके हैं और इतना ही नहीं जब तकरीबन डेढ़ साल पहले उन्होंने अपने गांव में राशन और उचित मजदूरी भुगतान को लेकर आंदोलन किया था तो गांव का ही एक तबका जो भाजपा समर्थित था, उनके ख़िलाफ़ धरने पर बैठ गया था और उन पर आरोप यह लगाया गया कि जीरा भारती नक्सली है और कई नक्सलियों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी साजिश कर उन्हें जेल भिजवाने की पूरी तैयारी थी लेकिन यहां भी विरोधियों को मुंह की खानी पड़ी।

जीरा भारती कहती हैं चूंकि वह दलित समाज की महिला हैं और उसपर लाल झंडा पार्टी की कार्यकर्ता तो स्वाभाविक है सामंती वर्ग बौखलाया है। जीरा भारती के नेतृत्व में आंदोलन करने वाले उनके गांव के दलित समाज के लोगों से जब बात हुई तो इस घटना को लेकर हर किसी के मन में आक्रोश था और न्याय पाने की अंत तक लड़ने का जज़्बा। वे कहते हैं सामंती वर्ग भला ये यह कैसे स्वीकार कर ले कि एक दलित समाज की महिला उनके सामने तन कर खड़ी हो जाए इसलिए बार बार उन्हें दबाने की कोशिश है और यह सिर्फ उन्हें दबाने की कोशिश नहीं बल्कि दलित समाज को दबाने और डराने की कोशिश है।  

अभी तक यौन हमलावरों की  गिरफ्तारी न होने के सवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश में अपराधी किस कदर सत्ता संरक्षण में न केवल पल रहे हैं बल्कि बैखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज घटना के इतने दिन बाद भी सामंती गुंडों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई इसके बावजूद  जीरा भारती ने हार नहीं मानी है यह अपने आप में एक विजेता होने की निशानी दर्शाता है।

यह पूरी घटना यही दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश नहीं अपराध प्रदेश बनता जा रहा है जहां सत्ता का संरक्षण पाकर अपराधी मौज लूट रहे हैं और भुक्तभोगी न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। 

(सरोजिनी बिष्ट स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Jeera Bharti
Attack on Jeera Bharti
UttarPradesh
UP police
UP Law And Order
yogi sarkar
Yogi Adityanath
communist parties
CPI-ML

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?


बाकी खबरें

  • Supreme Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश ओबीसी सीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला अप्रत्याशित; पुनर्विचार की मांग करेगी माकपा
    20 Dec 2021
    मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण समाप्त करने, अन्य पिछड़े समुदायों के लिए निर्धारित और आरक्षित पदों पर चुनाव रोकने, उनकी बहुसंख्या को सामान्य सीटों में परिवर्तित करने का निर्देश देने वाले…
  • CAA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    CAA हिंसा के 2 साल: मायूसियों के बीच इंसाफ़ की जद्दोजहद करते मृतकों के परिजन!
    20 Dec 2021
    20 दिसंबर 2019 को पूरे देश मे CAA के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए, उसी प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में 23 लोगों की जान गई। आज 2 साल बाद मृतकों के परिवारों का क्या हाल है, कैसे जी रहे हैं वो, उनकी न्याय की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,563 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 157 हुए
    20 Dec 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 46 हज़ार 838 हो गयी है। देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ओमिक्रॉन अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है।
  • Modi rally
    राज कुमार
    दो टूक: ओमिक्रॉन का ख़तरा लेकिन प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त
    20 Dec 2021
    जैसे ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को ओमिक्रॉन के ख़तरे से सावधान किया तो प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट करके लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की सीख दे डाली। लेकिन अगले ही पल विशाल…
  • agri
    डॉ सुखबिलास बर्मा
    कृषि उत्पाद की बिक़्री और एमएसपी की भूमिका
    20 Dec 2021
    भारत सरकार ने 2000 के दशक की शुरुआत में किसानों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एमएसपी तय करके बाज़ार हस्तक्षेप नीति का पालन किया था। इस तरह,एमएसपी सरकार की परिकल्पित मूल्य नीति का प्रमुख घटक बन गयी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License