NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
झारखंड: 50 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, गुप्तांग में चोट के बाद महिला अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इनमें से दो युवक पीड़िता के परिचित हैं.
न्यूज़क्लिक टीम
09 Jan 2021
झारखंड: 50 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, गुप्तांग में चोट के बाद महिला अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के चतरा जिले में  50 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने पीड़िता के साथ बलात्कार करने के बाद उसके गुप्तांग में ग्लास डाल दिया। गंभीर चोट आने से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इनमें से दो युवक पीड़िता के परिचित हैं.

चतरा में यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक 50 वर्षीय महिला से कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने की घटना से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोहराम मच गया।

चतरा के पुलिस अधीक्षक रिषभ झा ने बताया कि यह घटना हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में बृहस्पतिवार देर रात्रि लगभग 11 बजे हुई। इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाना में दर्ज कराई गई।

झा ने बताया कि एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है और उसकी हालत गंभीर है।

हाल ही में कुछ दिन पहले प्रदेश की राजधानी रांची में एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी. आशंका है कि लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई होगी. पुलिस अभी तक इस मामले में कोई सुराख जुटाने में नाकाम रही है। अपने पति और बच्चों के साथ लौट रही महिला के साथ, 17 लोगों ने उसके पति को बंधक बना कर, बलात्कार किया था.
 
राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो (एन सी आर बी) की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में कल बलात्कार की घटनाओं में 94% मामलों में आरोपी पीड़िता के परिचित थे। यह आँकड़े पितृसत्तात्मक सोच का मखौल उड़ाते हैं जिसमें महिलाओं पर तमाम बंदिशें लगा कर उन्हें ही बलात्कार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाता है और कहा जाता है कि उनकी सही जगह घर की चारदीवारी में ही है।
 
(भाषा इनपुट के साथ)

Jharkhand
rape case
crimes against women
violence against women
JHARKHAND POLICE

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेज़िडेंट डॉक्टर्स पर पुलिस की हिंसा, दलित पत्रकार झेल रहीं ऑनलाइन हेट और अन्य ख़बरें
    28 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी रेज़िडेंट डॉक्टर्स के आंदोलन पर पुलिसिया हिंसा, मीना कोटवाल झेल रहीं ऑनलाइन नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Pondicherry University
    श्रुति एमडी
    पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा
    28 Dec 2021
    11 छात्रों में से अधिकांश ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन इस सज़ा को पूरे छात्र समुदाय को धमकाने के लिए लिए गए एक कदम के बतौर देखा जा रहा है।
  • James Webb Telescope
    संदीपन तालुकदार
    ब्रह्मांड के स्त्रोत का पता लगाने के लिए पृथ्वी से निकला जेम्स वेब टेलिस्कोप
    28 Dec 2021
    यह मिशन नासा, ईएसए (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) और कनाडा की स्पेस एजेंसी का संयुक्त मिशन है। इसमें सौर मंडलों और सूर्य के अलावा दूसरे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर, शुरुआती ब्रह्मांड की पहली…
  • govt hospital
    अजय कुमार
    नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक: नहीं काम आ रहा 'डबल इंजन’, यूपी-बिहार सबसे नीचे
    28 Dec 2021
    नीति आयोग के ग़रीबी सूचकांक की तरह स्वास्थ्य सूचकांक भी यही इशारा करता है कि भारत के तकरीबन सभी राज्यों को दुनिया के दूसरे मुल्कों की बजाय भारत के ही केरल से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है।
  • RIGHT-WINGS
    मौहम्मद अली
    मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    28 Dec 2021
    मध्यप्रदेश में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने शौर्य यात्रा के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ितों पर ही डंडा तानने लगी...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License