NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड चुनाव: पहले चरण में 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने आज यहां पहले दौर के मतदान के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रथम चरण में कुल 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। 
भाषा
07 Nov 2019
jharkhand elections
Image courtesy: jagran

रांची: झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में तेरह विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए बुधवार कोअधिसूचना जारी कर दी गयी, लेकिन आज पर्चा दाखिल करने के पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने आज यहां पहले दौर के मतदान के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रथम चरण में कुल 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य की 81 सीटों में से तेरह सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। इनमें चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं। 

इन तेरह सीटों में चतरा, लातेहार और छतरपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं जबकि गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा और मनिका अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं।

इन सभी विधानसभा सीटों के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी।

उन्होंने बताया कि आज कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किये हैं लेकिन कोई नामांकन पत्र अभी भरा नहीं गया है।

 चौबे ने बताया कि इन सीटों के लिए तेरह नवंबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 नवंबर को होगी। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 16 नवंबर होगी।

तेरह सीटों के लिए कुल 3778963 मतदाता होंगे जिनमें 1798966 महिलाएं और छह तृतीय लिंग के मतदाता होंगे। प्रथम चरण के मतदान के लिए कुल 3906 मतदान केन्द्र स्थापित किये जायेंगे।

चौबे ने बताया कि आयोग ने 989 मतदान केन्द्रों के लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के लिए दस हजार रुपये की जमानत राशि रखी गई है जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए जमानत राशि पांच हजार रूपये की होगी। उम्मीदवार एक से लेकर चार सेट तक में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर
सकेंगे।

 चौबे ने कहा कि उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करने से एक दिन पूर्व चुनाव संबन्धित खर्च के लिए नया बैंक खाता खोलना होगा।
 चुनाव आयोग ने राज्य में पांच चरणों में चुनाव की घोषणा की है जिसके तहत 30 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी जबकि मतगणना 23 दिसंबर को की जायेगी।

jharkhand elections
Notification issued for 13 seats
BJP
Raghubar Das
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • UP Teachers Protest
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : आगामी चुनाव से पहले लाखों शिक्षकों ने योगी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को कहा
    02 Dec 2021
    विरोध करने वाले शिक्षकों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पूर्व वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए की किस्त और बक़ाया राशि जारी करने सहित कई मांगें…
  • bhopal gas tragedy
    अनिल जैन
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 
    02 Dec 2021
    आज से ठीक 37 वर्ष पहले दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से निकली जहरीली गैस (मिक यानी मिथाइल आइसो साइनाइट) ने अपने-अपने घरों में सोए हजारों लोगों को एक झटके में ही…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    मजबूत गठजोड़ की ओर अग्रसर होते चीन और रूस
    02 Dec 2021
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उच्च-स्तरीय “स्रोत” के हवाले से खुलासा किया है कि बीजिंग का 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी एवं पश्चिमी राजनेताओं को आमंत्रित करने का कोई इरादा…
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन
    02 Dec 2021
    इस प्रदर्शन को सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात, प्रकाश करात, हन्नान मौल्ला और दिल्ली राज्य कमेटी के नेताओं ने संबोधित किया। इस प्रदर्शन में सांप्रदायिकता का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी दिल्ली…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: घबराने की नहीं, सावधानियां रखने की ज़रूरत है
    02 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया सूचना के मुताबिक़, यह साफ़ नहीं है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट समेत, पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है या नहीं। फिर भी यह सुझाव है कि अब भी उतनी ही सावधानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License