NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
झारखंड: आदिवासी को हिंदू कहे जाने पर आक्रोशित हो रहे आदिवासी समुदाय के लोग 
आदिवासियों को हिंदू बताए जाने की तीव्र निंदा करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत, नरेंद्र मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा के साथ-साथ इनके सभी आदिवासी नेताओं के पुतले जलाए गए।
अनिल अंशुमन
19 Mar 2021
झारखंड: आदिवासी को हिंदू कहे जाने पर आक्रोशित हो रहे आदिवासी समुदाय के लोग 

आदिवासी समाज के लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन यदि किसी धर्म विशेष की पार्टी और उसके लोगों–नेताओं द्वारा हमारी स्वतंत्र धार्मिक पहचान पर आघात होगा तो सहन नहीं किया जाएगा! हम आदिवासी समुदाय के लोग प्रकृति पूजक होते हैं और हमारी अलग सामाजिक-सांस्कृतिक परंपरा और जीवन है। राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी समाज को हिन्दू कहे जाने के खिलाफ आक्रोशित आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।

ये सभी झारखंड विधानसभा में प्रदेश भाजपा प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नेता बाबूलाल मराण्डी और भाजपा राज्यसभा सांसद समीर उरांव द्वारा आदिवासियों को हिन्दू बताए जाने के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करने एकत्र हुए थे। जहां भाजपा-आरएसएस विरोधी नारे लगाते हुए उनके नेताओं के पुतले भी जलाए।

ज्ञात हो की पिछले दिनों झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वर्चुवल कार्यक्रम में साफ तौर से कहा कि आदिवासी कभी भी हिन्दू नहीं थे और न हैं! जवाब में भाजपा ने अपने आदिवासी नेताओं द्वारा आदिवासियों को हिन्दू बताने की मुहिम सी चला रखी है। इसी के तहत अपने कई मीडिया संबोधनों तथा भाजपा संचालित आदिवासी संगठनों के कार्यक्रमों में बाबूलाल मराण्डी ने कहा कि जनजातीय आदिवासी समाज जन्म से ही हिन्दू है और जो ये नहीं मानते हैं उन्हें जनजाति होने का लाभ नहीं मिलना चाहिए। लगभग इसी तर्ज़ पर भाजपा के राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने भी कहा कि आज़ादी के पहले ही से कतिपय विदेशी ताकतों ने इस समुदाय के लोगों को बरगलाकर हिन्दू धर्म से अलग करने की साजिशें की हैं। भोले-भाले आदिवासियों को लगातार हिन्दू धर्म के खिलाफ भड़काकर आपना स्वार्थ साधा जा रहा है। 

फिलहाल ये मुद्दा तीखे सामाजिक टकराव का सियासी रंग लेता जा रहा । प्रदेश के कई आदिवासी बाहुल्य इलाकों में आदिवासी सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में सड़कों पर प्रतिवाद किया जा रहा है। जगह-जगह प्रतिवाद मार्च निकालकर भाजपा के आदिवासी नेताओं समेत आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, नरेंद्र मोदी-अमित शाह इत्यादि के पुतले जलाकर आक्रोश प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है।

16 मार्च को जमशेदपुर में दिसोम जाहेर गढ़ व खूंटी में केंद्रीय सरना समिति, 14 मार्च को बोकारो के जेना मोड़ तथा 11 मार्च को राजधानी रांची के अलावा राज्य के कई आदिवासी इलाकों में समुदाय के बुद्धिजीवी-सामाजिक कार्यकर्त्ता व समुदाय के लोगों ने भारी तादाद में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शित किया। आदिवासियों को हिन्दू बताए जाने की तीव्र निंदा करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत, नरेंद्र मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा के साथ-साथ इनके सभी आदिवासी नेताओं के पुतले जलाए।

इन प्रतिवाद कार्यक्रमों में सभी वक्ताओं ने तीखे अंदाज़ में एक स्वर से बाबूलाल मराण्डी, समीर उरांव, कड़िया मुंडा व नीलकंठ सिंह मुंडा इत्यादि नेताओं का विरोध करते हुए कहा कि ये सभी नेता अपनी पार्टी भाजपा और आरएसएस के निर्देश पर हिंदुत्ववादी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए ही आदिवासी समाज पर हिन्दू धर्म को थोप रहें हैं। मनगढ़ंत व्याख्याएँ कर आदिवासी समाज की स्वतंत्र धार्मिक–सांस्कृतिक अस्मिता पर चोट पहुंचा रहें हैं। आदिवासी समुदाय द्वारा सरना धर्म कोड की मांग उठाए जाने को कमजोर करने की साजिश हो रही है। आदिवासियों को हिन्दू, सनातनी, वनवासी व सदान इत्यादि बताकर व्यापक समाज के लोगों को भी गुमराह किया जा रहा है।

वक्ताओं ने यह भी पूछा कि जब देश के सुप्रीम कोर्ट तक ने आदिवासी समाज को स्वतंत्र धार्मिक रूढ़ि–संस्कृति व परम्पराओं वाला समाज घोषित कर चुका है तो ये कौन होते हैं हमें हिन्दू बताने वाले। कई सामाजिक संगठनों ने तो पुनः यह चेतावनी दुहराई कि वे भाजपा–आरएसएस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। क्योंकि हमारे मौलिक अधिकार, मानवीय अधिकार और आदिवासी अधिकारों पर हमला कर जबरन हिन्दू बनाने पर तुले हुए हैं।

फिलहाल हालात यही हैं कि व्यापक आदिवासी समुदाय में भाजपा–आरएसएस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसमें सबसे अधिक निशाने पर हैं भाजपा नेता बाबूलाल मराण्डी। इनके समेत सभी भाजपा आदिवासी नेताओं के सामाजिक बहिष्कार करने तक की बातें कहीं जा रहीं हैं। 

चर्चित आदिवासी नेता सालखन मूर्मू ने भी कहा है कि वे एससी–एसटी एक्ट के तहत बाबूलाल जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ करेंगे।

वरिष्ठ आदिवासी बुद्धिजीवी व आदिवासी मामलों के कानूनी विशेषज्ञ प्रेमचंद मूर्मू जी ने स्पष्ट कहा है कि देश के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश जी तक ने भी माना है कि अन्य धर्मों के लोगों से अगल आदिवासी समाज के लोग प्रकृति पूजक होते हैं। ये किसी जाति विशेष में विभाजित नहीं होते हैं बल्कि एक समुदाय के रूप में जाने जाते हैं। यहाँ वर्ण आधारित समाज व्यवस्था नहीं होती है। मूर्मू जी ने यह भी कहा कि आदिवासी जब किसी ज़रूरत से जंगल के पेड़ अथवा पौधों को काटते हैं तो पहले उसकी वंदना कर अनुमति मांगते हैं। इतना ही नहीं इस तरह से काटते हैं कि वह दोबारा उग जाये।

सनद रहे कि 2021 की जनगणना होनी है और देश के सभी आदिवासी समुदाय के लोग अपने लिए अलग धर्म कोड की मांग को लेकर लगातार आंदोलित हैं। जिसके लिए झारखंड विधान सभा ने तो सरना धर्म कोड का विशेष प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन हेतु केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। कई राज्यों में भी आदिवासी समुदाय के लोग वहाँ की सरकारों से उनके अलग धर्म कोड का प्रस्ताव पारित करने की मांग कर रहें हैं।

ऐसे में आदिवासी समुदाय को जबरिया हिन्दू घोषित करना क्या देश की बहुधार्मिक–सांस्कृतिक ताने बाने वाली लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिहाज से सही और संविधान सम्मत है? आदिवासी समुदायों को उन्हें फिर से मानसिक गुलाम बना दिये जाने के आसन्न खतरों का एहसास होना, कैसे गलत कहा जा सकता है?

Jharkhand
aadiwasi womens
Aadiwasi Protests
tribal communities
Hindu
BJP
RSS

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

गुजरात: पार-नर्मदा-तापी लिंक प्रोजेक्ट के नाम पर आदिवासियों को उजाड़ने की तैयारी!

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण


बाकी खबरें

  • Faridabad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फरीदाबाद की संजय नगर बस्ती पर रेलवे ने चलाया बुलडोज़र, उजड़ गए बरसों से रह रहे दलित मज़दूर परिवार
    05 Oct 2021
    मज़दूर आवास संघर्ष समिति का कहना है कि हरियाणा सरकार ने संजय नगर मजदूर बस्ती के परिवारों को बिना पुनर्वास किए विस्थापित किया है जो सरासर मानवाधिकारों का उल्लंघन है और यह हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना…
  • Fight for Wage Revision Pacts
    श्रुति एमडी
    वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 
    05 Oct 2021
    जहां ट्रेड यूनियनें उद्योगों से श्रम-कानूनों का उचित पालन किए जाने की मांग करती रही हैं, वहीं कंपनियों का प्रबंधन उन्हें दरकिनार करने के लिए खामियां ढूंढ़ता रहता है। लेकिन तमिलनाडु में ऑटोमोबाइल…
  • kisan
    लाल बहादुर सिंह
    लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील
    05 Oct 2021
    लखीमपुर जनसंहार का जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसने भाजपा और गोदी मीडिया द्वारा 3 अक्टूबर से लगातार खड़े किए जा रहे झूठ के हवामहल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
  • Arvind kejriwal
    पार्थ एस घोष
    पेपरबैक हिंदुत्व : मोदी की नकल करते अरविंद केजरीवाल
    05 Oct 2021
    कृत्रिम हिंदुत्व कोई सार्थक राजनीतिक विकल्प नहीं हो सकता है, जिसका जनता भाजपा से मुंह मोड़ने से पहले इंतज़ार कर रही हो।
  • Pitru Paksha
    शंभूनाथ शुक्ल
    नज़रिया: पितृ-पक्ष की दकियानूसी सोच
    05 Oct 2021
    हम क्यों आज इक्कीसवीं सदी में पितृ-पक्ष जैसी परंपराओं का पालन करें? क्या यह संभव है कि पंडों को भोजन कराने या कुत्ता अथवा कौआ को कुछ खिला देने से मृतक तृप्त हो जाएँगे? कितनी हास्यास्पद सोच है यह। और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License