NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड: बंद होने की कगार पर पेट्रोल पंप! ''कैसे बचेंगी नौकरियां?'’... 21 दिसबंर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल
बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों ने झारखंड के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है, पड़ोसी राज्यों में तेलों के दाम कम होने के कारण लोग वहीं से टंकी फुल करवा लेते हैं, जिसके कारण अब सीमा से सटे पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर आ गए हैं, जिसके विरोध में 21 दिसंबर को पूरे राज्य के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
रवि शंकर दुबे
20 Dec 2021
petrol

बढ़ती महंगाई से पूरा देश त्रस्त है, घरेलू सामान हो या फिर ट्रांसपोर्ट से संबंधित चीजें, हर किसी के दाम आग उगल रहे हैं। रसोईं गैस, सब्जी, साग, तेल, दाल हर चीज इन दिनों जनता के बजट से बाहर हैं। इसके अलावा पेट्रोल डीजल भी हर दिन महंगाई के नए आंकड़े स्थापित कर रहा है। वहीं दूसरी ओर केद्र और राज्य सरकारें इसका निदान करने की बजाए एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने में जुटी हुई हैं।

सरकारों की अनदेखी का नतीजा अब झारखंड में तेज़ी से देखने को मिल रहा है, जहां पेट्रोल-डीज़ल पंप पर काम करने वालों की नौकरी पर बन आई है, क्योंकि झारखंड की सीमा से लगे शहरों में मौजूद पेट्रोल पंप अब बंद होने की कगार पर आ गए हैं, जिसका विरोध झारखंड पेट्रोल-डीज़ल एसोसिएशन पिछले कई दिनों से कर रहा है, लेकिन केंद्र इन सब चीजों की फिक्र से इतर चुनावी अभियान में जुटी हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बाबत कोई एक्शन लेते नहीं दिखाई दे रहे हैं। सरकारों की अनदेखी से आक्रोशित एसोसिएशन ने 21 दिसंबर यानि मंगलवार को पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंपों को बंद करने का आह्वान किया है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों के कारण व्यापार में अड़चन आएगी तो आगे भी इस तरह की बंदी करने से पीछे नहीं हटेंगे।

झारखंड पेट्रोल-डीज़ल एसोसिएशन का कहना है कि राज्य में पेट्रोल-डीज़ल महंगा होने के कारण लोग पड़ोसी राज्यों में जाकर अपनी टंकी फुल करवा लेते हैं, क्योंकि आसपास के राज्य जैसे यूपी, पं बंगाल, बिहार, उड़ीसा की सरकारों ने दाम कम किए हैं। लेकिन झारखंड की सरकार तेल की कीमतों पर वैट कम करने को तैयार नहीं है, जो व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में अगर तेलों पर 22% से 17% वैट कम दिया जाता है तो बड़ी राहत मिलेगी।

ईटीवी भारत के मुताबिक, झारखंड पेट्रोल-डीज़ल एसोसिएशन का कहना है कि तेलों पर अगर 5 प्रतिशत वैट कम कर दिया जाए तब भी राज्य सरकार को 1000 करोड़ का राजस्व मिलेगा।

ईटीवी भारत के मुताबिक, झारखंड पेट्रोल-डीज़ल एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह का आयात झारखंड में 30,000 किलोलीटर हर महीेने हो रहा है, जिससे मिलने वाले राजस्व का शुद्ध रूप से अपने प्रदेश को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जब वैट की दर 18 प्रतिशत थी तब साल 2015-16 में झारखंड प्रदेश में हर महीने डीज़ल की बिक्री 1 लाख 28 किलोलीटर थी जो घटकर 1 लाख 16 हजार किलोलीटर पर पहुंच चुकी है, जबकि पूरे देश में प्रतिशत प्रति वर्ष 8 प्रतिशत की दर से पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री में इज़ाफ़ा हुआ है, इस कारण वैट की दर 5 प्रतिशत घटाना सरकार के लिए फायदेमंद है।

मौजूदा वक्त की बात करें तो झारखंड में पेट्रोल की कीमतें 99 रुपये के आसपास, जबकि डीज़ल की कीमतें 92 रुपये के आसपास बनी हुई हैं। जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96 रुपये जबकि डीज़ल 87 रुपये के आसपास बिक रहा है।

वैसे तो नौकरी और रोज़गार की चिंता पूरे देश में हैं, लेकिन इन दिनों जो हाल झारखंड के पेट्रोलपंप पर काम करने वालों का है वो बेहद दयनीय है, जिसका हल फिलहाल तो नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर कोई योजना बनाती हैं, तेल पर वैट प्रतिशत कम करती हैं तो ज़रूर ही कोई हल निकलेगा।

Jharkhand
Petroleum
petrol prices
Inflation
unemployment
Hemant Soren
Narendra modi

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

क्या जानबूझकर महंगाई पर चर्चा से आम आदमी से जुड़े मुद्दे बाहर रखे जाते हैं?


बाकी खबरें

  • Israeli court rejects appeal for release of Palestinian detainee on hunger strike for 126 days
    पीपुल्स डिस्पैच
    इज़रायली अदालत ने 126 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे फिलिस्तीनी बंदी की रिहाई की अपील ख़ारिज की
    19 Nov 2021
    प्रशासनिक बंदी कायेद अल-फ़स्फौस को अपने लगातार भूख हड़ताल पर बैठने की वजह से गंभीर शारीरिक दुष्परिणामों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वजन घटने, निम्न रक्तचाप और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है। डाक्टरों…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,106 नए मामले, 459 मरीज़ों की मौत
    19 Nov 2021
    केरल रोज़ संशोधित आंकड़े जोड़ रहा है, लेकिन अन्य राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 26 हज़ार 620 हो गई है।
  • US, China Commence ‘Responsible Competition’
    एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका, चीन ने 'ज़िम्मेदार प्रतिस्पर्धा' की शुरूआत की
    19 Nov 2021
    बाइडेन और शी के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग का सार यह है कि यूएस-चीन संबंधों का अक्रियाशील चरण समाप्त हो सकता है।
  • Miguel
    तान्या वाधवा
    दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है
    19 Nov 2021
    दुनिया भर के सामाजिक आंदोलनों और संगठनों ने क्यूबा के साथ एकजुटता दिखायी और 15 नवंबर को देश में अमेरिका समर्थित विपक्ष के विरोध की योजना को ख़ारिज करते हुए बेशुमार प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।
  • YCL
    जोए एलेक्जेंड्रा, विजय प्रसाद
    COP-26 में जिस एकमात्र व्यक्ति पर गिरफ़्तारी के बाद धाराएं लगाई गईं, वह कम्यूनिस्ट था
    19 Nov 2021
    बढ़ते पर्यावरण संकट के बीच यह ज़्यादा साफ़ हो चुका है कि पूंजीवाद ना केवल इस समस्या की जड़ है, बल्कि यह कोई वैकल्पिक समाधान भी उपलब्ध नहीं कराता। जो लोग "समाजवाद या अवसान" के आह्वान को बुलंद कर रहे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License