NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
झारखण्ड सरकार ने महामारी में भी केंद्र सरकार द्वारा भेदभाव किये जाने का किया विरोध 
केंद्र सरकार द्ववारा ही घोषित 1 मई से 18–45 वर्ष की आयु वालों के टीकाकरण अभियान की शुरूआत अभी तक नहीं की जा सकी है।
अनिल अंशुमन
04 May 2021
soren

देश के कई राज्यों की भांति झारखण्ड प्रदेश में भी कोरोना महामारी का नित होता विकराल रूप नहीं थम रहा है। प्रदेश सरकार और स्वस्थ्य विभाग द्वारा संक्रमितों के उपचार , ऑक्सिजन - जीवन रक्षक दवाओं व बेड- अस्पताल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कोविड जांच व टीकाकरण इत्यादि कार्यों को अंजाम देने का दावा अभी भी नाकाफी नज़र आ रहा है।

हालाँकि गत 1 मई को सरकार की ओर जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को 70% बेड कोविड संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया जा चुका है। साथ ही तत्काल राजधानी स्थित बड़े अस्पतालों को 50 तथा अन्य अस्पतालों को 25 अतिरिक्त बेड बढ़ाने को भी कहा गया है।

निजी अस्पतालों के संचालकों से भी कहा गया है कि सरकार द्ववारा जारी किये जा रहे आदेशों का पालन वे सुनिश्चित कराएं।उधर स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी स्थित रिम्स के मल्टी स्टोरेज पार्किंग को विशेष कोविड वार्ड में तब्दील कर 400 सीटों वाले ऑक्सिजन युक्त बेड सात दिनों के अन्दर बनाने का दवा किया है।

2 मई की मीडिया ख़बरों के अनुसार हेमंत सोरेन सरकार ने एक बार फिर केंद्र की सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना माहामारी आपदा में भी वह ओछी राजनीति कर रही है।जिसका परिणाम है कि केंद्र सरकार द्ववारा ही घोषित 1 मई से 18 – 45 वर्ष की आयु वालों के टीकाकरण अभियान की शुरूआत अभी तक नहीं की जा सकी है।

 झारखण्ड सरकार ने 18 अप्रैल को ही बंगलादेश से रेमेडीसवर इंजेक्शन मंगाने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी थी लेकिन इस विपदा की घड़ी में भी उसने अनदेखा कर दिया। अब जबकि खुद सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए केंद्र को उक्त इंजेक्शन – वैक्सीन तुरत मंगाने का आदेश दिया है तो आनन् फानन अमेरिका व अन्य देशों से मंगाया जा रहा है। 

हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा है कि – एक देश – एक विधान और एक संविधान की दुहाई देनेवाली केंद्र की सरकार द्वारा जीवन रक्षक वैक्सन वितरण में भी भेदभाव करर्ते हुए राज्यों को तीन केटेगरी में बाँटने के फैसले ने मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा को जुमला साबित कर दिया है। झारखंड सरकार ने काफी पहले ही वैक्सीन निर्माण कंपनी को 50 शीशी वैक्सीन का आर्डर दे दिया है जो अभी तक नहोएँ पहुँच सका है। 

प्रदेश भाजपा नेता बाबूलाल द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोप के जवाब में सत्ताधारी दल झामुमो ने भी उनसे सवाल किया है कि – क्या इस महामारी में भी जीवन बचानेवाली दवा के आयात की इज़ाज़त देने में 13 दिन लग जाते हैं ? 

सनद हो कि बेलगाम महामारी संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन की पाबंदियों के तहत विगत 29 अप्रैल तक पूरे राज्य में लागू किये गए ‘ स्वास्थय सुरक्षा सप्ताह ‘ की अवधी अगले 6 मई की सुबह तक बढ़ा दी गयी है। जिसके तहत 2 दिन तक ही दुकानें और बाज़ार खोलने की अनुमति होने के कारण शाम से पहेल ही सड़कें वीरान दिखने लगीं हैं। 

बिना वजह बाहर निकलने वालों पर सख्त कारवाई करने के साथ - साथ पुलिस उच्च्चाधिकारियों के नेतृत्व में राजधानी और जिला मुख्यालयों समेत सभी छोटे बड़े शहरों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।

राज्य में महामारी संक्रमण स्थिति की ताज़ा जानकारियों के अनुसार 30 दिनों में पूर्व के रिकवरी रेट 96.42 से घटकर 74.44 % पर चला गया है। पूरे राज्य में अबतक 2,37, 734 लोग संक्रमित हो चुके हैं l से 1,78,468 ठीक हो गये हैं और 2829 की मौत हो गयी है।फिलहाल पुरे राज्य में 58,437 कोरोना एक्टिव केस हैं।इस बाबत विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा स्वास्थय विभाग के एक्सपर्टों का कहना है कि हर दिन नए संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ही रिकवरी रेट में गिरावट आई है।    

अभी तक पूरे राज्य में आधा दर्जन से भी पत्रकारों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। राजधानी रांची के नागरिक आन्दोलनों के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता पी पी वर्मा , झारखण्ड इप्टा के संगठक संस्कृतिकर्मी उमेश नज़ीर , सीपीएम के महिला संगठन एडवा नेता व महिला अधिकारों की चर्चित कवियत्री रेणु प्रकाश , बिहार – झारखण्ड छात्र युवा संघर्ष वाहिनी की वरिष्ठ महिला सोशल एक्टिविष्ट कनक जी समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियाँ कोरोना संक्रमण से अकाल मौत की शिकार हो गयीं हैं। 

साथ ही कई वरिष्ठ झारखण्ड आन्दोलनकारी व आदिवासी नेताओं समेत रांची विश्व विद्यालय के पूर्व उपकुलपति शीन अख्तर व अन्य कई प्रमुख शिक्षाविद , पूर्व नौकरशाह तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ताओं का भी कोरोना संक्रमण ने जान ले ली है। झारखंडी भाषा संस्कृति के जाने माने रचनाकार गिरिधारी राम गौन्झू और नागपुरी कवि नईमुद्दीन मिर्दाहा जी का तो समय पर अस्पताल और उपचार के अभाव में ही मृत्यु हो गयी। 

ये सही है कि झारखण्ड में महामारी संक्रमण की मौजूदा आपदा स्थिति में राजधानी समेत झारखण्ड के कई प्रमुख शहरों के अस्पतालों में हर दिन हो रहे ऑक्सिजन संकट का मुक्क़मिल समाधान अभी तक नहीं हो सका है। बावजूद इसके देश के विभिन्न इलाकों में मचे ऑक्सिजन त्राहिमाम की विपत्ति से उबारने और एक एक साँस के लिए तड़प रहे मरीजों की जीवन रक्षा के लिए प्रदेश की बिकारो स्टील फैक्ट्री के मजदूर – कर्मियों द्वारा रात दिन एक करके ऑक्सिजन तैयार किया जा रहा है। जिसे बड़े बड़े टैंकरों में भरकर रेल मार्गों से देश के विभिन्न इलाकों में युद्ध स्तर पर पहुंचाया जा रहा है। 

 ऐसे में पिछले साल से ही कोरोना आपदा की मार से आर्थिक रूप से खस्ता हाल हो गयी झारखण्ड की सरकार द्वारा केन्द्र से मांगी जा रही विशेष आर्थिक सहायता को पूरा किया जाना बहुत अधिक जरूरी है।

Jharkhand government
Jharkhand
Hemant Soren
COVID-19
Central Government
BJP
Modi government
Vaccination
Vaccine Shortage

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • kisan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर हत्याकांड: देशभर में मनाया गया शहीद किसान दिवस, तिकोनिया में हुई ‘अंतिम अरदास’
    12 Oct 2021
    तिकोनिया में शहीद किसानों को याद में ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें किसान नेताओं के साथ विभिन्न राज्यों के किसान और भारी संख्या में अन्य आम लोग यहां पहुंचे।
  • covid
    भाषा
    विशेषज्ञ पैनल ने दो साल तक के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की
    12 Oct 2021
    हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो से 18 साल तक के बच्चों एवं किशोरों में इस्तेमाल के लिए कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के 2/3 चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है।
  • Will Damodar River Again be Bengal’s ‘Sorrow
    रबींद्र नाथ सिन्हा
    क्या दामोदर नदी फिर से बंगाल का 'शोक' बनेगी?
    12 Oct 2021
    5 अक्टूबर को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को ख़त लिखते हुए बाढ़ की स्थितियों में आपात हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने दामोदर घाटी निगम के अनियोजित और अनियंत्रित पानी छोड़ने की गतिविधि को दक्षिण बंगाल…
  • taliban
    न्यूज़क्लिक टीम
    तालिबान पर अमेरिकी दांव, EU-नेटो-चीन के बीच कूटनीति
    12 Oct 2021
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने तालिबान से अमेरिकी अधिकारियों की बातचीत के कूटनीतिक मायनों पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की। साथ ही जर्मनी में सत्ता…
  • Nobel in Economics
    अजय कुमार
    न्यूनतम मज़दूरी बढ़ने से रोजगार कम नहीं होता : जानिए इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल की कहानी
    12 Oct 2021
    न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने पर रोजगार बढ़ेगा या घटेगा? ऐसे सवालों का जवाब देना बहुत कठिन काम है। इस कठिन काम को जिन अर्थशास्त्रियों ने सुलझाया है। उन्हें ही इस बार का नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License