NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड: एक विधायक की मां जीते जी नहीं दिला पायीं अपने पति के हत्यारों को सज़ा; शहादत वाले दिन ही चल बसीं महेंद्र सिंह की पत्नी
16 जनवरी 2005 को झारखंड स्थित बगोदर के तत्कालीन भाकपा माले विधायक महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। 16 जनवरी को ही सुबह होने से पहले शांति देवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें जीते जी तो इन्साफ़ नहीं मिला, देखना है कि आगे क्या होता है।
अनिल अंशुमन
17 Jan 2022
CPI-ML MLA Mahendra Singh

इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि झारखंड प्रदेश के भगत सिंह कहे जाने वाले बेहद चर्चित जन नेता और कम्युनिस्ट विधायक महेंद्र सिंह के शहादत वाले दिन ही उनकी पत्नी शांति देवी का भी निधन होगया। जो इस दुनिया से जाते जाते भारतीय लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था के चरित्र को भी उजागर कर गयीं क्योंकि झारखंड प्रदेश में हाल के समयों में यह पहली घटना कही जायेगी जब एक पत्नी द्वारा थाने जाकर अपने पति के हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराये जाने के बावजूद उसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया हो, वह भी तब जबकि उसका बेटा उस प्रदेश का सम्मानित विधायक हो।

ज्ञात हो कि 16 जनवरी 2005 को झारखंड स्थित बगोदर के तत्कालीन भाकपा माले विधायक महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। जब वे प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन कर अपने क्षेत्र के दुर्गी धवैया स्थित दलितों की बस्ती में गए हुए थे। 

एक गहरी साजिश बताते हुए महेंद्र सिंह जी की पत्नी शांति देवी ने उसी दिन स्थानीय थाने जाकर अपने पति की हत्या के लिए तत्कालीन गिरिडीह जिला एसपी दीपक वर्मा समेत कई अन्य लोगों को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया था। जिस पर कोई संज्ञान लिया जाना तो दूर तत्कालीन भाजपा गठबंधन सरकार और प्रशासन ने एक स्वर से दूसरा ही राग अलापते हुए इस काण्ड को माओवादी उग्रवादियों द्वारा किये जाने की घोषणा कर दी।

दूसरी ओर, झारखंड ही नहीं बल्कि देश की व्यापक लोकतंत्र पसंद ताक़तों ने महेंद्र सिंह की हत्या को एक राजनितिक षड़यंत्र करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को सज़ा देने की मांग उठायी थी। राजधानी रांची के कई सामाजिक जनसंगठनों व न्यायपसंद लोगों द्वारा गठित ‘महेंद्र सिंह हत्या प्रतिरोध’ मंच द्वारा काफी लंबा नागरिक अभियान चलाया गया। प्रदेश के राज्यपाल से लेकर सरकार को कई कई बार ज्ञापन भी दिए गए। लेकिन किसी का कोई सकारात्कम परिणाम नहीं निकला, गोया सभी को मामले की असलियत पता हो। बाद में व्यापक जन दबाव के कारण सरकार व पुलिस को जांच पड़ताल की रस्म अदायगी करनी पड़ी। लेकिन उनके बयानों में कोई अन्तर नहीं आया।

महेंद्र सिंह की हत्या के पीछे कौन सी राजनीति सक्रिय थी,  इसका कोई ठोस सबूत तो नहीं दिखलाया जा सकता है, लेकिन जब जब महेंद्र सिंह जी मूर्ति बगोदर बस स्टैंड परिसर में लगाने की कोशिश हुई है तो एकमात्र भाजपा और उसके लोगों ने पूरी ताक़त लगाकर विरोध किया है। पिछले रघुवर शासन काल में जब यहाँ से भाजपा का ही विधायक था, उन्होंने पूरा हथियारबंद प्रशासन उतारकर महेंद्र सिंह जी की मूर्ति नहीं लगाने दी थी। जबकि पूरे इलाके में ये स्थापित है कि यह बस स्टैंड परिसर और इसमें बने मार्केट कॉम्प्लेक्स को महेंद्र सिंह ने ही ‘जीटी रोड चौड़ीकरण; के समय राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से आन्दोलन कर बनवाया था। इसीलिए स्टैंड के सभी कर्मचारियों, छोटे वाहन मालिकों और उनके कर्मियों के साथ साथ पुरे बगोदर बाज़ार के लोगों की हार्दिक इच्छा रही है कि बस स्टैंड में महेंद्र सिंह जी आदमकद मूर्ति लगाई जाए। जिसके लिए सबों ने अपने अपने स्तर से चंदा भी जुटाया।

आखिरकार इस बार भाजपा के तमाम तिकड़म व्यवधानों के बावजूद 16 जनवरी को बगोदर बस स्टैंड में महेंद्र सिंह की मूर्ति लग ही गयी। चार दिन पहले ही जब महेंद्र जी की आदमकद मूर्ति यहाँ लायी जा रही थी तो भजपा के ही इशारे पर स्थानीय ब्लॉक सीओ ने धारा 144 लागू कर मूर्ति लगाने के लिए अनुमति पत्र माँगा। गिरिडीह जिला परिषद इस स्थल पर मूर्ति लगाने संबधी अपनी लिखित अनुमति पहले ही दे चुकी थी जिसे सीओ समेत पूरा प्रशासन जानता था। बगोदर बाज़ार के भाजपा से ही जुड़े कई व्यवसायी और नागरिक समाज के लोगों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त के साथ बताया कि महेंद्र सिंह जैसे जनप्रिय नेता की मूर्ति लगाने का भाजपा द्वारा किये जा रहे विरोध से वे सहमत नहीं हैं। क्योंकि वे एक पार्टी विशेष के विधयक होकर भी सच्चे अर्थों में व्यापक जनता की आवाज़ थे। जिन्हें सबों का मान सम्मान हासिल था। 

महेंद्र सिंह के निवास गाँव खंभरा के किसान और माले कार्यकर्त्ता रामबालक सिंह के अनुसार महेंद्र सिंह ने हमेशा से इस क्षेत्र के गरीबों,किसानों और आम लोगों को तंग तबाह करने वाली दबंग सामाजिक ताक़तों का सबसे आगे बढ़कर विरोध किया। सामंती-सूदखोरी शोषण उत्पीड़न और पुलिस ज़ुल्म के खिलाफ व्यापक ग्रामीण समाज को एकजुट कर मुखर बनाया। आज के समय में वही शोषणकारी ताक़तों की स्वाभाविक राजनितिक पार्टी भाजपा बनी हुई है। इसीलिए महेंद्रसिंह जी की मूर्ति लगाने का विरोध एकमात्र भाजपा ही कर रही है।  

महेंद्र सिंह जी के शहादत के 17 वर्ष बीत गए लेकिन न तो सरकार अथवा प्रशासन ने आज तक उनके किसी भी हत्यारे को पकड़ने काम किया है। सबसे बढ़कर यह कि उनकी पत्नी शांति देवी द्वारा दर्ज़ पुलिस एफ़आईआर को पूरी तरह से ठंढे बस्ते में डाला जा चुका है। बेटे विनोद सिंह जो बगोदर क्षेत्र से माले के वर्तमान विधायक भी हैं और सुनियोजित राजनीतिक साज़िश के तहत की गयी अपने पिता की हत्या मामला सरकार-प्रशासन के समक्ष निरंतर उठाते रहते हैं। राज्य की गैर भाजपा हेमंत सोरेन की सरकार ने भी इस मामले को लेकर आज तक कोई प्रभावकारी क़दम नहीं उठाया है। 


अब जबकि अपने पति के शहादत दिवस वाले दिन 16 जनवरी को सुबह होने से पहले ही रात दो बजे शांति देवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उन्हें जीते जी तो इन्साफ नहीं ही मिला देखना है कि आगे क्या होता है।

फिलहाल थोड़ा सकूनदायी यही है कि महेंद्र सिंह की राजनीति से दुश्मनी की हद तक विरोध रखनेवाली भाजपा के हर तिकड़म और विरोध के बावजूद बगोदर बस स्टैंड परिसर में महेंद्र सिंह जी की आदमकद मूर्ति स्थापित हो गयी है।

16 जनवरी के ही दिन झारखंड में भी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनज़र लगाए गए नागरिक प्रतिबंधों के कारण बेहद कम लोगों की उपस्थिति में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव ने मूर्ति का अनावरण किया।

महेंद्र सिंह जी की मूर्ति लगाए जाने को अभी की चालू ‘मूर्ति-राजनीति’ से जोड़कर कर देखना सही नहीं होगा। क्योंकि लाखों लाख न्यायपसंद लोगों की नज़रों में महेंद्र सिंह आज भी जन अधिकारों के संघर्ष के जीवंत प्रतीक बने हुए हैं। जिनके विचारों को मिटाने के लिए हत्यारों नेउन्हें ही मिटा डाला। 

Jharkhand
CPI-ML
Mahendra Singh
CPI-ML MLA Mahendra Singh

Related Stories

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

झारखंड: बोर्ड एग्जाम की 70 कॉपी प्रतिदिन चेक करने का आदेश, अध्यापकों ने किया विरोध

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल जेल भेजी गयीं

झारखंडः आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, क़रीबी सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश बरामद

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

आदिवासियों के विकास के लिए अलग धर्म संहिता की ज़रूरत- जनगणना के पहले जनजातीय नेता

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण

झारखंड: पंचायत चुनावों को लेकर आदिवासी संगठनों का विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला


बाकी खबरें

  • ramnavami
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव
    12 Apr 2022
    हावड़ा में बहुसंख्यक मुस्लिम रिहाइश वाले इलाकों से गुजरते रामनवमी जुलूस ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर पथराव किया।
  • NOIDA
    श्याम मीरा सिंह
    देर रात डीजे बजाने को लेकर न्यूज-18 के पत्रकार और जागरण आयोजकों के बीच क्या हुआ? जानिये पूरा घटनाक्रम
    12 Apr 2022
    पत्रकार सौरभ ने आयोजकों को डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन ये बात आयोजकों को इतनी नागवार गुज़री कि वे सौरभ शर्मा को मौके पर ही सबक़ सिखाने के लिए दौड़ पड़े। आयोजकों ने उन्हें पाकिस्तानी कहते हुए परिवार…
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत
    12 Apr 2022
    यह अप्रैल का महीना चल रहा है। कई लोगों का कहना है कि सोमालिया के लिए जीवन या विनाश का विकल्प देने वाला महीना साबित हो सकता है। यह महीना सोमालिया और मध्य-पूर्वी अफ्रीकी देशों में बारिश शुरू होने का…
  • भाषा
    सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति
    12 Apr 2022
    केंद्र ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ और उसके पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में मुकदमा चलाने की…
  • भाषा
    ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित
    12 Apr 2022
    ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दिन पहले राम नवमी की रैली को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License