NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
‘जोकर’ अभिनेता फ़ीनिक्स ने फ़िल्म जगत पर ‘‘सुनियोजित नस्लवाद’’ का आरोप लगाया
बाफ़्टा अवार्ड्स की अभिनय संबंधी श्रेणियों में अश्वेत लोगों के नामांकन की कमी और निर्देशन की श्रेणी में एक भी महिला के ना होने की भी आलोचना की गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Feb 2020
Joaquin Phoenix

ब्रिटिश फ़िल्मकार सैम मैंडेस की युद्ध आधारित ड्रामा फ़िल्म ‘1971’ बाफ़्टा 2020 में भले ही सात पुरस्कार अपने नाम करने में कामयाब रही लेकिन अभिनेता जे फ़ीनिक्स का दिल जीतने में नाकाम रही।

बाफ़्टा में फ़िल्म ‘जोकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले फ़ीनिक्स ने फिल्म ‘1971’ के बोलबाले को ‘‘सुनियोजित नस्लवाद’’ क़रार दिया।

फ़ीनिक्स ने फ़िल्म जगत पर अश्वेत लोगों का स्वागत ना करने का आरोप लगाया।

‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविज़न’ (बाफ़्टा) और ‘एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज़’ के नामांकन की घोषणा के बाद से ही उसके नामांकन में श्वेतों के बोलबाले और विविधता की कमी को लेकर भारी आलोचना की जा रही थी।

अभिनय संबंधी श्रेणियों में अश्वेत लोगों के नामांकन की कमी और निर्देशन की श्रेणी में एक भी महिला के ना होने की भी आलोचना की गई।

फ़ीनिक्स ने ‘रॉयल एल्बर्ट हॉल’ के मंच से कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी ख़ुद को हाथों हाथ लिए जाना या खास तरह के व्यवहार की अपेक्षा करता है, हालांकि हमारे साथ हर साल ऐसा ही व्यवहार होता है। मुझे लगता है कि लोग चाहते हैं कि उन्हें उनके काम के लिए पहचाना, सराहा और सम्मान दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह ख़ुद अपनी निंदा करने जैसा नहीं है क्योंकि मुझे यह कहते हुए शर्म आ रही है कि मैं भी इस समस्या का हिस्सा हूं।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं किया कि मैं जिस सेट पर काम कर रहा हूं वह समावेशी हो... बल्कि मेरा मानना है कि इन सेट को सभी संस्कृतियों का स्वागत करने वाला होना चाहिए । हमें सुनियोजित नस्लवाद समझने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। मुझे लगता है कि यह उन लोगों का दायित्व है जिन्होंने उत्पीड़न की एक प्रणाली तैयार की और उसका फ़ायदा उठाया। हमें यह करना होगा।’’

(भाषा से इनपुट के साथ)

Joaquin Phoenix
Todd Phillips
Brad Pitt
BAFTA

Related Stories


बाकी खबरें

  • Russia Draws Red Lines for US
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अमेरिका के सामने खींची लाल लकीर 
    18 Oct 2021
    मान्यता देने से पहले हम कुछ क्षेत्रीय पहल की उम्मीद कर सकते हैं। मान्यता के लिए मानदंड आमतौर पर पूरे देश पर सरकार का प्रभावी नियंत्रण होना ज़रूरी होता है।
  • ald
    सरोजिनी बिष्ट
    आख़िर जनांदोलनों से इतना डर क्यों...
    17 Oct 2021
    लखीमपुर खीरी हत्याकांड के विरोध में, उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार से सवाल करने का दम रखने वाली संघर्षशील ताकतें लगातार सड़कों पर उतर रही हैं तो उनके ख़िलाफ़ संविधान के विरुद्ध जाकर बेहद दमनात्मक…
  • press freedom
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़ाद पत्रकारिता से सत्ता को हमेशा दिक्कत रही
    17 Oct 2021
    हाल के सालों में भारत में प्रेस की आज़ादी कमज़ोर होती गई हैI इतिहास के पन्ने के इस अंक में लेखक नीलांजन मुखोपाध्याय ने पत्रकार मासूम मुरादाबादी और जयशंकर गुप्ता से खास चर्चा की जिसमें प्रेस की आज़ादी…
  • संदीपन तालुकदार
    चीन द्वारा चाँद से धरती पर लाए पत्थरों से सामने आया सौर मंडल का नया इतिहास
    17 Oct 2021
    वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह से एकत्र किए गए पत्थरों के नमूनों के निष्कर्षों को साझा किया है, जिससे इसके कुछ आवश्यक पहलुओं के बारे में नई चीज़ें पता चली हैं।
  • अज़हर मोईदीन
    केरल बीजेपी में बदलाव से भी नहीं कम हुए बढ़ते फ़ासले
    17 Oct 2021
    हाल ही में संगठनात्मक नेतृत्व में फेरबदल और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रत्याशियों की घोषणा ने भाजपा की केरल इकाई के भीतर दरार को और बढ़ा दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License