NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जॉर्डनः देश का सबसे बड़ा शिक्षक संघ दो साल के लिए बंद, नेता गिरफ़्तार
शिक्षक संघ ने घोषणा की कि वह इस न्यायिक निर्णय के ख़िलाफ़ बुधवार को विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगा।
पीपल्स डिस्पैच
27 Jul 2020
जॉर्डन

जॉर्डन के न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार 25 जुलाई को अगले दो वर्षों के लिए देश के सबसे बड़े शिक्षक संघ को बंद करने का आदेश दिया है। जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने संघ कार्यालयों पर छापेमारी के साथ-साथ पूछताछ के लिए संघ के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया। इन अधिकारियों ने पिछले साल एक भाषण के आधार पर संघ के कार्यवाहक प्रमुख पर 'उकसावे' का आरोप लगाया जो प्रधानमंत्री उमर अल रज़़ाज़़ की सरकार के लिए आलोचनात्मक था।

अपराध और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछताछ के लिए अधिकारियों द्वारा संघ की परिषद के अन्य सदस्यों को भी बुलाया गया था। शिक्षकों के वेतन में वृद्धि के लिए 2019 के समझौते के प्रति सरकार द्वारा अपने वादे को पूरा नहीं करने के ख़िलाफ़ शिक्षक संघ द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के कुछ ही दिन बाद ये कार्रवाइयां हुईं।

पेट्रा न्यूज एजेंसी के अनुसार अम्मान में सरकारी वकील हसन अब्दल्लात ने शनिवार को पूरे जॉर्डन में सभी शाखाओं और कार्यालयों के साथ-साथ संघ के मुख्यालय को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया था। अधिकारियों द्वारा संघ की परिषद पर लगाए गए आरोपों के बारे में सटीक विवरण का अभी तक विस्तार से खुलासा नहीं किया गया है। अब्दल्लात को केवल यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि आरोपों में 'वित्तीय उल्लंघन' शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न आरोपों की जांच में एक प्रतिबंध लगाने वाले आदेश भी जारी किए गए हैं।

देश के सबसे बड़े जॉर्डन शिक्षक संघ में इसके सदस्यों के रूप में 1,00,000 से अधिक शिक्षक हैं। संघ द्वारा अक्टूबर में बड़े पैमाने पर, महीने भर चलने वाले देशव्यापी हड़ताल के बाद पिछले साल हुए समझौते को लागू करने में सरकार की विफलता के ख़िलाफ़ नियमित रूप से विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया जाता रहा है। अनुभव, लंबी आयु, वरिष्ठता आदि जैसी चीजों पर निर्भर शिक्षकों के लिए 35 से बढ़ाकर 75 तक वेतन तय करने का ये समझौता है।

सरकार ने अप्रैल में यह कहते हुए समझौते को तोड़ दिया था कि जारी कोरोनोवायरस महामारी के कारण इस साल सार्वजनिक क्षेत्र की वेतन वृद्धि रुक जाएगी। इसने इस महामारी के परिणामस्वरूप आर्थिक मंदी और वित्तीय कोष की कमी को लेकर इस निर्णय को दोषी ठहराया। जॉर्डन में अब तक कोरोनावायरस के 1154 मामले सामने आए हैं, इसके चलते 11 लोगों की मौत हो गई है। जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने हाल ही में कहा था कि देश में महामारी पर नियंत्रण कर लिया गया है और सरकार अब अर्थव्यवस्था को फिर से स्थिर करने और फिर से खोलने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

इस बीच शिक्षकों के संघ ने कहा है कि यह संघ को अचानक व आधारहीन तरीके से बंद करने और अपने नेताओं की मनमानी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ बुधवार 29 जुलाई को एक प्रदर्शन का आयोजन करेगा।

Jordan
Largest teacher's union
Teachers union
Coronavirus
economic crises

Related Stories

प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?

श्रीलंका का संकट सभी दक्षिण एशियाई देशों के लिए चेतावनी

कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध का भारत के आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे

हम भारत के लोग: समृद्धि ने बांटा मगर संकट ने किया एक

स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल

दिल्ली: क्या कोरोना के नए मामलों में आई है कमी? या जाँच में कमी का है असर? 

कोविड पर नियंत्रण के हालिया कदम कितने वैज्ञानिक हैं?


बाकी खबरें

  • student in ukraine
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे पीछे: यूक्रेन में फँसे छात्रों से लेकर, तमिलनाडु में हुए विपक्ष के जमावड़े तक..
    06 Mar 2022
    हर हफ़्ते की कुछ चुनिंदा ख़बरों को जो रोचक भी हैं और ज़रूरी भी, लेकर आए हैं अनिल जैन..
  • George Orwell
    समीना खान
    “1984” 2022 में भी प्रासंगिक
    06 Mar 2022
    हाल ही में राजकमल प्रकाशन के लिए अभिषेक श्रीवास्तव ने बीसवीं सदी के सबसे प्रसिद्ध और प्रासंगिक उपन्यास ‘1984’ का अनुवाद किया, जो अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1949 में…
  • Jai Prakash Chouksey
    मृगेंद्र सिंह
    स्मृति शेष : चौकसे साहब के निधन से एक धारदार और आकर्षक लेखनी पर पर्दा गिर गया
    06 Mar 2022
    जय प्रकाश चौकसे की याद में एक प्रशंसक पाठक का संस्मरण।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पूर्वांचल: मुकाबला किसानों-युवाओं की नाराज़गी और सत्ताधारियों के चुनावी प्रबंधन में
    05 Mar 2022
    सात चरणों में विभाजित यूपी के विधानसभाई चुनाव के आखिरी चरण में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा. किसान और नौजवान सत्ताधारियो से बेहद नाराज़ है. इसके जवाब में सत्ताधारियो का चुनाव प्रबंधन भी बेजोड़…
  • Padtal Duniya Bhar Ki
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर कीः यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र जापोरिजया पर रूसी, आख़िर इरादा क्या है
    05 Mar 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने रूस के यूक्रेन पर हमले के 10वें दिन, यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर कब्जे किये जाने के पीछे, रूसी इरादों के बारे में न्यूज़क्लिक के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License