NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की गिरफ़्तारी का एक साल: आज भी इंसाफ़ के लिए भटक रही हैं पत्नी रिहाना
एक साल से पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन के परिवार पर क्या गुज़र रही है? आखिर उनका परिवार जेल में गुज़रे कप्पन के 365 दिनों को लेकर क्या सोचता है? सिद्दीक़ कप्पन को ज़मानत न मिलने को लेकर कानून विशेषज्ञ क्या कहते हैं? इन सब पहलुओं के जवाब जान लेना ज़रूरी है।
ज़ाकिर अली त्यागी
05 Oct 2021
Journalist Siddique Kappan with his wife Rihana
अपनी पत्नी रिहाना के साथ पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन

हाथरस में दलित युवती के बलात्कार और उसकी हत्या के मामले की कवरेज पर निकले पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर UAPA के तहत जेल भेज दिया था। जेल में उन्हें एक साल का वक़्त गुज़र गया।

एक साल से पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन के परिवार पर क्या गुज़र रही है? आखिर उनका परिवार जेल में गुज़रे कप्पन के 365 दिनों को लेकर क्या सोचता है? सिद्दीक़ कप्पन को ज़मानत न मिलने को लेकर कानून विशेषज्ञ क्या कहते हैं? इन सब पहलुओं के जवाब जान लेना ज़रूरी है।

न्यूज़क्लिक के लिए इन्हीं अहम सवालों के जवाब लेने के लिए पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की पत्नी व कानून विशेषज्ञ से टेलीफ़ोन पर बात की गई।

मलयालम मीडिया हाउस अज़ीहमुखाम डॉट कॉम के पत्रकार कप्पन दिल्ली में रहकर ही अपनी पत्रकारिता कर रहे थे, कप्पन को उनके साथी मसूद अहमद, मोहम्मद आलम और अतीकुर्रहमान के साथ पिछले साल 5 अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस के रास्ते हाथरस जाते वक़्त मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर, यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। वे हाथरस में एक दलित युवती के बलात्कार और हत्या के मामले को कवर करने जा रहे थे।

एक वर्ष से अपने पति सिद्दीक़ कप्पन की ज़मानत के लिए संघर्ष कर रही रिहाना कप्पन से जब हमने बात की तो रिहाना ने कहा कि " एक वर्ष से मेरा पति आतंकवादी गतिविधि के आरोप में मथुरा जेल में है, उनका जुर्म सिर्फ़ दिल्ली से हाथरस कांड की ग्राउंड रिपोर्ट करने के लिए निकलना है, 5 अक्टूबर को मथुरा टोल प्लाजा पर मेरे पति को यूपी पुलिस ने उनके 3 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।”

पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन

रिहाना ने आगे कहा “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जा रहे थे तो उन्हें पुलिस ने रोका जिसके बाद मेरे पति को उनके मीडिया हाउस ने हाथरस कांड की ग्राउंड रिपोर्ट करने के लिए भेजा, वह मलयालम भाषा जानते हैं इसलिए वो अपने साथ उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए एक्टिविस्ट को ले गये, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर, आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त बताकर जेल भेज दिया"

सवाल- क्या आपकी अपने पति कप्पन से इस 1 साल के बीच मुलाकात हुई?

रिहाना- "मेरी अपने पति सिद्दीक़ी कप्पन से कोई मुलाक़ात नही हुई, उनकी माँ के स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर हो रही थी तो 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 5 दिन की अंतरिम जमानत दे दी. अदालत ने यूपी पुलिस की निगरानी में केरल भेजने का आदेश दिया था, वह यहां आये और अपनी माँ व बच्चों से मुलाक़ात कर पुलिस टीम के साथ लौट गये। जिस दिन वह पुलिस टीम के साथ यहां से जा रहे थे मैं अपना साहस और इच्छाशक्ति खो रही थी, कोरोना महामारी के दौरान उनको मधुमेह की बीमारी ने जकड़ा हुआ था जिसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया। 

सुप्रीम कोर्ट ने मुझे अस्पताल में अपने पति के साथ रहने की इजाज़त दी थी, लेकिन पुलिस ने कोर्ट के आदेश को नही माना और कप्पन जिस रूम में एडमिट थे पुलिस ने मुझे वहां से दूर रखा"

सवाल- कप्पन को जेल में 1 साल हो गया है उनके बिना कैसा महसूस करती हैं? क्या उन्हें न्याय नहीं मिल रहा?

रिहाना- कप्पन को अभी तक शांतिभंग के आरोप में जमानत मिली है, लेकिन वे UAPA और मनी लांड्रिंग के आरोप में अभी भी जेल में हैं, जिनमें अभी तक कोई सुनवाई नही हो पा रही, मैं 3 महीनों से लगातार कोशिश कर रही हूँ लेकिन अभी तक हमें चार्जशीट नही मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: सिद्दीकी कप्पन को "चुपके से" एम्स से छुट्टी देकर मथुरा जेल ले जाया गया

पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की पत्नी रिहाना

रिहाना ने आगे कहा “मेरा पति मलयालम और ख़ासकर मुस्लिम होने की सज़ा भुगत रहा है, कप्पन का बस ये जुर्म है कि वह पीड़िता की माँ के दर्द को अपनी स्टोरी में पिरोकर देश के सामने रखना चाहते थे, लेकिन मुझे न्याय ना देकर ये महसूस कराया गया है कि हम मुसलमान हैं और सरकार मुस्लिम व पत्रकार विरोधी है। मैं आज भी अपने पति की जल्द रिहाई की उम्मीद लिये अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हूँ, अब इच्छाशक्ति और साहस भी खो रही हूँ क्योंकि कप्पन मधुमेह के रोगी हैं और 1 साल से जेल में हैं"

क्या कहते हैं कानूनी विशेषज्ञ?

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने हमसे सिद्दीक़ी कप्पन के मामले में बताया "कप्पन को यूपी सरकार ने सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार कर काले कानून UAPA व शांतिभंग के आरोप व पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य बता जेल भेजा था। यूपी की जांच एजेंसिया कप्पन के दिल्ली फ्लैट पर तलाशी लेने आईं, लेकिन कुछ नही मिल पाया तो मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर दिया। सिद्दीक़ी कप्पन के मामले का यदि फेयर ट्रायल कराया जाये तो वह जल्द बरी होंगे लेकिन सरकार तो पत्रकारों की ग्राउंड रिपोर्ट से इसलिए डरती है कि कहीं सरकार का चेहरा पब्लिक डोमेन में ना आ जाये। इसलिए कप्पन को काले कानूनों के तहत मनमाने तरीके से गिरफ्तार कर जेल में रखा हुआ है, यह गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए ख़तरा साबित हुई है।”

इसे भी पढ़ें: अदालत ने केरल के पत्रकार कप्पन से दोबारा पूछताछ के अनुरोध वाली याचिका खारिज की

Siddique Kappan
DUJ
KUJ
Press Club
Hathra Rape
Sedition Law
Journalists Protest
Yogi Adityanath
BJP
UP police
Hathras Rape case
Hathras

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • झारखण्ड: बिना परीक्षा फेल किये हज़ारों छात्र, सड़कों पर नाराज छात्रों का प्रदर्शन जारी
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड: बिना परीक्षा फेल किये हज़ारों छात्र, सड़कों पर नाराज छात्रों का प्रदर्शन जारी
    07 Aug 2021
    29 जुलाई को झारखण्ड अकादमिक काउंसिल (जैक) ने  इन्टरमीडियेट और उसके पहले इस वर्ष के मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट घोषित किये। इसमें लगभग 34,243 छात्र-छात्राओं को इंटर में और 17,647 को मैट्रिक में फेल…
  • नीरज
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीरज ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, पूरे देश ने दी बधाई
    07 Aug 2021
    हरियाणा के खांद्रा गोव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया और भारतीयों को जश्न में डुबा दिया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से…
  • खेल रत्न से भारत रत्न तक 'खेल ही खेल' और अयोध्या मंदिर 2024 से पहले नहीं
    न्यूज़क्लिक टीम
    खेल रत्न से भारत रत्न तक 'खेल ही खेल' और अयोध्या मंदिर 2024 से पहले नहीं
    07 Aug 2021
    आप क्या समझते हैं, हमारी केंद्र सरकार का हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरफ यूँ ही ध्यान चला गया? बीते सात सालों में क्या ध्यानचंद को भारत-रत्न देने पर इस सरकार ने कभी विचार किया?
  • मैरिटल रेप पर केरल हाईकोर्ट का फ़ैसला महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण है
    सोनिया यादव
    मैरिटल रेप पर केरल हाईकोर्ट का फ़ैसला महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण है
    07 Aug 2021
    कोर्ट के मुताबिक मैरिटल रेप तब होता है, जब पति को लगता है कि वो अपनी पत्नी के शरीर का मालिक है। आधुनिक समाज में पति और पत्नी का दर्जा बराबरी का है। पति खुद को अपनी पत्नी से ऊंचा नहीं मान सकता है। फिर…
  • कश्मीर: आर्टिकल 370 हटने के दो साल बाद व्यापार और पर्यटन ठप
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर: आर्टिकल 370 हटने के दो साल बाद व्यापार और पर्यटन ठप
    07 Aug 2021
    जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त किये जाने के दो साल बाद भी ज़िंदगी पटरी पर नहीं आयी है। व्यापार और पर्यटन Covid-19 और उसकी वजह से लगे lockdown…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License