NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कर्नाटक: घर में पृथक रह रहे लोगों को हर घंटे सरकार को सेल्फी भेजने का निर्देश
कर्नाटक सरकार ने घर में पृथक (आइसोलेशन) रह रहे सभी लोगों को हर घंटे सेल्फी भेजने का निर्देश दिया। क्वारंटाइन वाच के जरिए भेजी जाने वाली सेल्फी में मरीज कहां है बताने के लिए जीपीएस सूचक होंगे।
भाषा
31 Mar 2020
selfie
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार के राजस्व विभाग ने पृथक सेवा में रखे गए लोगों पर निगरानी रखने के लिए ‘‘क्वारंटाइन स्विच’’ नाम का मोबाइल एप्लिकेशन जारी किया है। इसके जरिए घरों में पृथक सेवा यानी आइसोलेशन में रह रहे कोरोना वायरस के संदिग्धों और मरीजों को अपनी सेल्फी भेजने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने आदेशों के उल्लंघन करने पर इन पृथक लोगों को सामूहिक पृथक केंद्रों में भेजने की चेतावनी दी है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कर्नाटक के चिकित्सीय शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने घर में पृथक रह रहे सभी लोगों को हर घंटे सेल्फी भेजने का निर्देश दिया।

क्वारंटाइन वाच के जरिए भेजी जाने वाली सेल्फी में मरीज कहां है बताने के लिए जीपीएस सूचक होंगे।

मंत्री ने एक बयान में कहा, “अगर घर में पृथक रह रहे लोग हर घंटे (रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक सोने का समय छोड़कर) सेल्फी भेजने में असफल रहते हैं तो उन्हें सरकारी सामूहिक पृथक केंद्र में भेज दिया जाएगा।”

गुमराह करने के लिए गलत सेल्फी भेजने वालों के साथ भी यह किया जाएगा।

घर में पृथक रह रहे लोगों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

karnataka
COVID-19
Coronavirus
Isolation
Self quarantine
Quarantine
Karnataka Government
Selfie

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • NAM
    एन.डी.जयप्रकाश
    गुटनिरपेक्ष आंदोलन और भारत के एशियाई-अफ़्रीकी रिश्तों को बढ़ावा देने के प्रयास: III
    23 Nov 2021
    एशियाई और अफ़्रकी देशों के भीतर सैन्य-समर्थक गुटों के अड़ंगे को आख़िरकार मज़बूती मिल गयी, जिसने स्थायी एकता और सहयोग के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
  • vir das
    वसीम अकरम त्यागी
    वीर दास के बहाने: हमने आईना दिखाया तो बुरा मान गए
    23 Nov 2021
    वीर दास के बयान की मुखालिफत सरकार का बचाव कैसे नहीं है? उनकी आलोचना कीजिए मगर उनके सवालों का जवाब मिलना चाहिए, कम से कम इस देश की महिलाओं को।
  • Gopal Rai
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा की नफ़रत को ‘आप’ के काम से काटेंगे : गोपाल राय
    22 Nov 2021
    ‘ख़ास बातचीत’ में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इंटरव्यू किया दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का और उनसे जानना चाहा कि दिल्ली में प्रदूषण की मार के साथ-साथ, भाजपा की केंद्र सरकार से जो रस्साकशी चल रही…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखनऊ में किसान महापंचायत आज, बर्ख़ास्तगी को चुनौती देंगे कफ़ील ख़ान, और अन्य ख़बरें
    22 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी लखनऊ में किसान महापंचायत, कफ़ील ख़ान बर्ख़ास्तगी को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती और अन्य खबर
  • संदीप चक्रवर्ती
    'अगर बीजेपी वोट लूटने की कोशिश करे तो उसका विरोध करो' : त्रिपुरा पूर्व सीएम माणिक सरकार ने की अपील
    22 Nov 2021
    राजनीतिक विवाद के बीच राज्य के 13 नगरपालिका सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले सीपीआईएम ने मार्च और रैलियाँ निकालने का फ़ैसला किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License