NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
कर्नाटक : परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का नौवां  दिन, आज कर्मचारियों का मोमबत्ती जुलूस
छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए।  प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।
भाषा
15 Apr 2021
कर्नाटक

बेंगलुरु : कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगमों के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी जारी रहने से समूचे राज्य में बस सेवा प्रभावित हुई।

छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए। सड़कों पर बसों के नहीं आने से लोगों को दिक्कतें हुई।

प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।

हड़ताली कर्मचारियों ने सभी विधायकों से भी संपर्क करने की योजना बनायी है ताकि वे सरकार के स्तर पर उनके मुद्दों को उठा सकें।

सरकार द्वारा ‘‘काम नहीं तो वेतन नहीं’’ की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बीच निगमों के कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और शहर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है।

परिवहन विभाग का प्रभार संभाल रहे उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार की शाम को कहा था कि सरकार के आग्रह पर कर्मचारियों के काम पर लौटने से अब 3200 से ज्यादा बसों का संचालन हो रहा है।

उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल के लिए उकसा रहे निहित तत्वों की बातों पर ध्यान नहीं देने और काम पर लौटने की अपील की।

karnataka
RTC
Karnataka RTC strike
Karnataka Government

Related Stories

कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना

हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  

कर्नाटक में बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन

Daily Round-up: अमित शाह बने देश के नए गृहमंत्री


बाकी खबरें

  • उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग क्यों है ग़लत?
    संदीप चक्रवर्ती
    उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग क्यों है ग़लत?
    15 Jul 2021
    उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग, प्रमुखत: भाजपा सांसद जॉन बारला उठा रहे हैं। याद रहे कि इस क्षेत्र में अलग राज्य की मांग को लेकर हिंसक आंदोलनों का इतिहास रहा है।
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 41,806 नए मामले, 581 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 41,806 नए मामले, 581 मरीज़ों की मौत
    15 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 41,806 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 32 हज़ार 41 हो गयी है।
  • एमएसएमईज़ (MSMEs) के मदद के लिए अपनाई गई लोन की नीति रही बेअसर: सर्वे
    बी. सिवरामन
    एमएसएमईज़ (MSMEs) के मदद के लिए अपनाई गई लोन की नीति रही बेअसर: सर्वे
    15 Jul 2021
    बैंक जब अपना ही एनपीए नहीं संभाल पा रहे तो नए MSMEs को लोन कैसे देंगे? बैंक के बड़े अधिकारियों का कहना है कि MSMEs को देने में बड़ा ‘क्रेडिट रिस्क’ है।’
  • न्यायमूर्ति डीवाइ चंद्रचूड़ 
    संगम
    असहमति कुचलने के लिए आतंक-निरोधक क़ानून का दुरुपयोग हरगिज़ न हो : जस्टिस डीवाइ चंद्रचूड़
    15 Jul 2021
    हाल ही में, यूएपीए के तहत निरुद्ध किए गए और जेल में वर्षों से रह रहे अनेक लोगों को रिहा कर दिया गया है।
  • म्यांमार की पुरानी रिपोर्ट कोलकाता में रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा हिंदुओं की हत्या के नाम पर शेयर की
    कलीम अहमद
    म्यांमार की पुरानी रिपोर्ट कोलकाता में रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा हिंदुओं की हत्या के नाम पर शेयर की
    15 Jul 2021
    ज़ी न्यूज़ के प्राइम टाइम शो DNA के एक एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल पोस्ट के अनुसार, ‘कोलकाता के एक छोटे से गांव से हज़ारों हिंदू गायब हैं और 45 हिंदू मार दिए गए’. साथ ही पोस्ट में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License