NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
कर्नाटक : परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का नौवां  दिन, आज कर्मचारियों का मोमबत्ती जुलूस
छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए।  प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।
भाषा
15 Apr 2021
कर्नाटक

बेंगलुरु : कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगमों के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी जारी रहने से समूचे राज्य में बस सेवा प्रभावित हुई।

छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए। सड़कों पर बसों के नहीं आने से लोगों को दिक्कतें हुई।

प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।

हड़ताली कर्मचारियों ने सभी विधायकों से भी संपर्क करने की योजना बनायी है ताकि वे सरकार के स्तर पर उनके मुद्दों को उठा सकें।

सरकार द्वारा ‘‘काम नहीं तो वेतन नहीं’’ की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बीच निगमों के कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और शहर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है।

परिवहन विभाग का प्रभार संभाल रहे उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार की शाम को कहा था कि सरकार के आग्रह पर कर्मचारियों के काम पर लौटने से अब 3200 से ज्यादा बसों का संचालन हो रहा है।

उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल के लिए उकसा रहे निहित तत्वों की बातों पर ध्यान नहीं देने और काम पर लौटने की अपील की।

karnataka
RTC
Karnataka RTC strike
Karnataka Government

Related Stories

कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना

हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  

कर्नाटक में बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन

Daily Round-up: अमित शाह बने देश के नए गृहमंत्री


बाकी खबरें

  • वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ अमेरिकी प्रतिबंधों को एक कांग्रेस प्रतिनिधि ने आड़े हाथों लिया
    सेलिना डेला क्रोस
    वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ अमेरिकी प्रतिबंधों को एक कांग्रेस प्रतिनिधि ने आड़े हाथों लिया
    29 Jun 2021
    डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि जिम मैकगोवर्न ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को लिखे एक पत्र में प्रतिद्वंद्वी देश के कुछ नेताओं के फैसले और करतूतों के चलते या उन्हें अपने अधीन करने के लिए अमरीका द्वारा प्रतिबंधों से…
  • सत्ता के आठवें साल में सरकार, नौकरी-रोज़गार की दुर्गति बरकरार!
    अभिषेक पाठक
    सत्ता के आठवें साल में सरकार, नौकरी-रोज़गार की दुर्गति बरकरार!
    29 Jun 2021
    नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के चौंका देने वाले आंकड़ों के अनुसार बेरोज़गारी के कारण खुदकुशी करने वालों की संख्या किसानों के खुदकुशी की तादाद से ज़्यादा है। 
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    रक्षा कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान और अन्य ख़बरें
    28 Jun 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे ओएफ़बी के विघटन के ख़िलाफ़ रक्षा कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, मायावती नहीं लड़ेंगी ज़िला पंचायत चुनाव और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • कोरोना को लेकर भाजपा का प्रचार धराशायी।
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना को लेकर भाजपा का प्रचार धराशायी।
    28 Jun 2021
    अपने प्रचार तंत्र के ज़रिए भाजपा ने पूरे देश को ये बतलाने का प्रयास किया के मोदी सरकार ने पूरी दुनिया की कोरोना के टीकों की ज़रूरतों को पूरा किया। मगर आज ये दावा पूरी तरह धराशायी हो गया है। भूटान और…
  • यूपी: ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी पर धोखाधड़ी और धांधली के आरोप क्यों लग रहे हैं?
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी पर धोखाधड़ी और धांधली के आरोप क्यों लग रहे हैं?
    28 Jun 2021
    उत्तर प्रदेश ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए 26 जून को सपा के कई प्रत्याशी नामांकन ही नहीं करा सके। ये एक दो जगह की बात नहीं करीब दर्जनभर जगह की हक़ीक़त है। सपा ने इसके लिए बीजेपी पर निशाना साधा और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License