NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
कर्नाटक : परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का नौवां  दिन, आज कर्मचारियों का मोमबत्ती जुलूस
छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए।  प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।
भाषा
15 Apr 2021
कर्नाटक

बेंगलुरु : कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगमों के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी जारी रहने से समूचे राज्य में बस सेवा प्रभावित हुई।

छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए। सड़कों पर बसों के नहीं आने से लोगों को दिक्कतें हुई।

प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।

हड़ताली कर्मचारियों ने सभी विधायकों से भी संपर्क करने की योजना बनायी है ताकि वे सरकार के स्तर पर उनके मुद्दों को उठा सकें।

सरकार द्वारा ‘‘काम नहीं तो वेतन नहीं’’ की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बीच निगमों के कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और शहर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है।

परिवहन विभाग का प्रभार संभाल रहे उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार की शाम को कहा था कि सरकार के आग्रह पर कर्मचारियों के काम पर लौटने से अब 3200 से ज्यादा बसों का संचालन हो रहा है।

उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल के लिए उकसा रहे निहित तत्वों की बातों पर ध्यान नहीं देने और काम पर लौटने की अपील की।

karnataka
RTC
Karnataka RTC strike
Karnataka Government

Related Stories

कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना

हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  

कर्नाटक में बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन

Daily Round-up: अमित शाह बने देश के नए गृहमंत्री


बाकी खबरें

  • कोविड-19 : मृतक आश्रितों को मुआवज़ा देने में केंद्र अक्षम! कोर्ट में किए हाथ खड़े, फ़ैसला सुरक्षित
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोविड-19 : मृतक आश्रितों को मुआवज़ा देने में केंद्र अक्षम! कोर्ट में किए हाथ खड़े, फ़ैसला सुरक्षित
    21 Jun 2021
    कोविड-19 से मौत होने पर परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने पर सुप्रीम कोर्ट में बहस। केंद्र ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं वह कोविड मृतकों के आश्रितों को 4 लाख मुआवज़ा देने में सक्षम नहीं है।…
  •  बाइडेन
    पीपल्स डिस्पैच
    सैकड़ों पॉलिटिकल एक्टिविस्ट, मानवाधिकार समूह और विद्वानों ने बाइडेन प्रशासन से फ़िलिस्तीनी मानवाधिकारों की रक्षा करने की मांग की
    21 Jun 2021
    जो बाइडेन ने कहा है कि उनकी विदेश नीति मानवाधिकारों पर आधारित है और उन्होंने हाल ही में कहा है कि उनका मानना है कि "फ़िलिस्तीन और इज़रायल समान रूप से स्वतंत्रता, समृद्धि और लोकतंत्र के समान अवसरों का…
  • यूपी: बांदा में कर्ज़ में डूबे एक किसान ने आवारा मवेशियों से बर्बाद हो चुकी फसल से परेशान होकर ख़ुदकुशी की
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: बांदा में कर्ज़ में डूबे एक किसान ने आवारा मवेशियों से बर्बाद हो चुकी फसल से परेशान होकर ख़ुदकुशी की
    21 Jun 2021
    ललक सिंह ने कथित तौर पर एक बैंक से 1 लाख रूपये का कर्ज़ लिया था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं।
  • एक छलावा बन गई गाय की विरासत!
    शंभूनाथ शुक्ल
    एक छलावा बन गई गाय की विरासत!
    21 Jun 2021
    आज जिस तरह से गाय को एक राजनीतिक पशु बना दिया गया है, उससे हमारी किसानी, सामाजिक और आर्थिक चेतना गड्ड-मड्ड हो गई है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 53 हज़ार नए मामले, 1,422 मरीज़ों की मौत
    21 Jun 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 53,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.34 फ़ीसदी यानी 7 लाख 2 हज़ार 887 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License