NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
कर्नाटक : परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का नौवां  दिन, आज कर्मचारियों का मोमबत्ती जुलूस
छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए।  प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।
भाषा
15 Apr 2021
कर्नाटक

बेंगलुरु : कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगमों के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी जारी रहने से समूचे राज्य में बस सेवा प्रभावित हुई।

छठे वेतन आयोग के मुताबिक वेतन की मांग को लेकर राज्य में चार परिवहन निगमों के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने से अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आए। सड़कों पर बसों के नहीं आने से लोगों को दिक्कतें हुई।

प्रदर्शन तेज करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है।

हड़ताली कर्मचारियों ने सभी विधायकों से भी संपर्क करने की योजना बनायी है ताकि वे सरकार के स्तर पर उनके मुद्दों को उठा सकें।

सरकार द्वारा ‘‘काम नहीं तो वेतन नहीं’’ की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बीच निगमों के कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और शहर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है।

परिवहन विभाग का प्रभार संभाल रहे उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार की शाम को कहा था कि सरकार के आग्रह पर कर्मचारियों के काम पर लौटने से अब 3200 से ज्यादा बसों का संचालन हो रहा है।

उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल के लिए उकसा रहे निहित तत्वों की बातों पर ध्यान नहीं देने और काम पर लौटने की अपील की।

karnataka
RTC
Karnataka RTC strike
Karnataka Government

Related Stories

कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना

हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  

कर्नाटक में बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन

Daily Round-up: अमित शाह बने देश के नए गृहमंत्री


बाकी खबरें

  • बृंदा करात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छात्रों को ज़मानत देने के अदालत के आदेश में अड़चन डालने की कोशिश कर रही है दिल्ली पुलिस: बृंदा करात
    17 Jun 2021
    करात ने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली पुलिस कार्यवाही को लंबित कर रही है ताकि वे छात्रों को जेल में रखे रह सकें। उन्होंने जो कारण दिये, वे अजीबोगरीब थे।’’
  • उत्तर प्रदेश: पत्रकारों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तर प्रदेश: पत्रकारों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग
    17 Jun 2021
    पत्रकार निकायों ने एक वीडियो क्लिप साझा करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक समाचार पोर्टल और कुछ पत्रकारों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने की बुधवार को मांग की। वीडियो में एक मुस्लिम…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 67 हजार नए मामले आए, 2330 की गई जान 
    17 Jun 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,208 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 97 लाख 313 हो गयी है।
  • न्यूज़ 18, ऑप इंडिया ने टिकरी बॉर्डर पर बलात्कार की ग़लत ख़बर दी, महिला ने लीगल नोटिस भेजा
    पूजा चौधरी
    न्यूज़ 18, ऑप इंडिया ने टिकरी बॉर्डर पर बलात्कार की ग़लत ख़बर दी, महिला ने लीगल नोटिस भेजा
    17 Jun 2021
    इंस्टाग्राम यूज़र शिवानी ढिल्लों ने एक इन्स्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था जिसमें एक महिला टिकरी बॉर्डर पर अपने साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में बता रही थी. महिला ने कहीं भी बलात्कार होने की बात नहीं कही.
  • जमशेदपुर : बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी आश्रय गृह के निदेशक, वार्डन सहित चार लोग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
    भाषा
    जमशेदपुर : बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी आश्रय गृह के निदेशक, वार्डन सहित चार लोग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
    17 Jun 2021
    आरोपियों के बाल आश्रय गृह से 40 बच्चों को जमशेदपुर के ही दूसरे आश्रय गृह में भेजे जाने के दौरान उनमें से दो बच्चियां शुक्रवार को लापता हो गयी थीं। इन बच्चियों का अभी तक पता नहीं लग सका है।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License