NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
कश्मीर: एक और लक्षित हत्या से बढ़ा पलायन, बदतर हुई स्थिति
मई के बाद से कश्मीरी पंडितों को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास के लिए  प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत घाटी में काम करने वाले कम से कम 165 कर्मचारी अपने परिवारों के साथ जा चुके हैं।
अनीस ज़रगर
03 Jun 2022
jammu and kashmir
कश्मीरी पंडित एक स्कूल शिक्षक की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में चुन-चुनकर हो रही हत्याओं ने एक बार फिर घाटी में व्यापक स्तर की उथल-पुथल पैदा कर दी है। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग डर के चलते क्षेत्र छोड़ने लगे हैं।

क्षेत्र में अल्पसंख्यक मुद्दों पर काम करने वाले संगठन कश्मीर पंडित संघर्ष समिति (केपीएसएस) के मुताबिक, मई के बाद से कश्मीरी पंडितों को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास के लिए  प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत घाटी में काम करने वाले कम से कम 165 कर्मचारी अपने परिवारों के साथ जा चुके हैं 

संगठन के संजय टिक्कू ने न्यूज़क्लिक को बताया, "हमारी जानकारी के मुताबिक, पीएम पैकेज के तहत काम पर लगे 165 कर्मचारी अपने परिवार के साथ जा चुके हैं। हमने सुना है कि कश्मीर में काम करने वाले हिन्दू परिवार भी हालिया हत्याओं के बाद यह जगह छोड़ चुके हैं।"

टिक्कू के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों ने सरकार को उन्हें सुरक्षा प्रदान करने और क्षेत्र के बाहर उनका पुनर्वास करने के लिए 36 घंटे की समय सीमा दी थी। उन्होंने कहा, "यह वक़्त अब ख़तम हो चुका है। इसलिए यह लोग अब जा रहे हैं।"

कश्मीर घाटी में पंडित समुदाय के 4000 कर्मचारी हैं, जबकि कई पीएम राहत पैकेज से इतर भी काम कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के इलाकाई देहाती बैंक के मैनेजर की हत्या के बाद पलायन की यह लहर चालू हुई है।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी विजय कुमार के तौर पर हुई है, उन्हें गुरुवार सुबह बैंक परिसर के भीतर ही गोली मारी गई थी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "कुलगाम जिले के आरे मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में अतांकियों ने एक बैंक कर्मी पर गोलियां चलाईं। इस आतंकी घटना में उन्हें गोलियों से गंभीर चोटें आईं। वे राजस्थान में हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।"

लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कुमार की गोलीबारी में मौत हो गई। उनकी हत्या से दो दिन पहले ही संभावित उग्रपंथियों ने कुलगाम में एक स्कूल शिक्षक की हत्या कर दी थी।

इस साल, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों, पंचायत सदस्य, पुलिसकर्मी और सोशल मीडिया पर मत प्रभावित करने वालों समेत कुल 18 लक्षित हत्याएं हो चुकी हैं। उग्रपंथी समूहों के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन और कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह घटनाएं हो रही हैं। 

केपीएसएस के मुताबिक, कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों ने   प्रशासन से बनिहाल सुरंग तक सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है, क्योंकि वह लोग जम्मू "सामूहिक प्रवास" की योजना बना रहे हैं।

अब जब कश्मीर में हिंसा में इज़ाफ़ा हो रहा है, तब कई लोग भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कश्मीर के हालात ना संभाल पाने के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। कुमार की हत्या की राजनीतिक दलों ने निंदा की है, उन्होंने इसे "बर्बर" बताया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रवक्ता ने कहा, "एक और निशाना बनाकर की गई हत्या। एक और निर्दोष जीवन को खत्म कर दिया गया! इलाकाई देहात बैंक के मैनेजर विजय कुमार पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की निन्दा। दिवंगत को शांति मिले। उनके परिवार और दोस्तों के साथ हमारी संवेदनाएं।"

सीपीआई (एम) के नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने बैंक मैनेजर की हत्या को "बर्बर" बताते हुए कहा कि यह मामला नागरिकों की हत्या की लंबी सूची में एक और इजाफा है।

उन्होंने आगे कहा, "प्रशासन को इन कर्मचारियों को सुरक्षित जगह नियुक्ति देनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित रहवास उपलब्ध करवाना चाहिए। साथ ही हर नागरिक को अपने संबंधों से परे जाकर इस  अपराध की निन्दा करनी चाहिए।“

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें।

Kashmir: Another Targeted Killing Triggers Migration, Situation Worsens

Kashmir Violence
Targeted Killings
Kashmiri Pandits
Kashmir Migration
KP Killings
PM’s Special Package
KPSS
J&K Militancy

Related Stories


बाकी खबरें

  • Israeli court rejects appeal for release of Palestinian detainee on hunger strike for 126 days
    पीपुल्स डिस्पैच
    इज़रायली अदालत ने 126 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे फिलिस्तीनी बंदी की रिहाई की अपील ख़ारिज की
    19 Nov 2021
    प्रशासनिक बंदी कायेद अल-फ़स्फौस को अपने लगातार भूख हड़ताल पर बैठने की वजह से गंभीर शारीरिक दुष्परिणामों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वजन घटने, निम्न रक्तचाप और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है। डाक्टरों…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,106 नए मामले, 459 मरीज़ों की मौत
    19 Nov 2021
    केरल रोज़ संशोधित आंकड़े जोड़ रहा है, लेकिन अन्य राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 26 हज़ार 620 हो गई है।
  • US, China Commence ‘Responsible Competition’
    एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका, चीन ने 'ज़िम्मेदार प्रतिस्पर्धा' की शुरूआत की
    19 Nov 2021
    बाइडेन और शी के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग का सार यह है कि यूएस-चीन संबंधों का अक्रियाशील चरण समाप्त हो सकता है।
  • Miguel
    तान्या वाधवा
    दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है
    19 Nov 2021
    दुनिया भर के सामाजिक आंदोलनों और संगठनों ने क्यूबा के साथ एकजुटता दिखायी और 15 नवंबर को देश में अमेरिका समर्थित विपक्ष के विरोध की योजना को ख़ारिज करते हुए बेशुमार प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।
  • YCL
    जोए एलेक्जेंड्रा, विजय प्रसाद
    COP-26 में जिस एकमात्र व्यक्ति पर गिरफ़्तारी के बाद धाराएं लगाई गईं, वह कम्यूनिस्ट था
    19 Nov 2021
    बढ़ते पर्यावरण संकट के बीच यह ज़्यादा साफ़ हो चुका है कि पूंजीवाद ना केवल इस समस्या की जड़ है, बल्कि यह कोई वैकल्पिक समाधान भी उपलब्ध नहीं कराता। जो लोग "समाजवाद या अवसान" के आह्वान को बुलंद कर रहे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License