NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिमाचल में फंसे कश्मीरी मज़दूरों को उनके राज्य वापस जाने की अनुमति दी जाए: माकपा
हिमाचल प्रदेश माकपा की राज्य कमेटी और ठियोग से विधायक राकेश सिंघा ने प्रदेश की सरकार से आग्रह किया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे जम्मू कश्मीर के मज़दूर को घर जाने की अनुमति दी जाए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Apr 2020
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। इसमें बड़ी संख्या दिहाड़ी मज़दूरों यानी रोज कमाने और खाने वालों की हैं। लंबे समय के लॉकडाउन के चलते इनकी हालत अब बिगड़ रही है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों और खासतौर पर कश्मीर मजदूरों की हालत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश माकपा की राज्य कमेटी और ठियोग से विधायक राकेश सिंघा ने प्रदेश की सरकार से आग्रह किया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे जम्मू कश्मीर के मजदूरों को घर जाने की इजाजत दी जाए।

पार्टी ने जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर व हिमाचल प्रदेश की सरकार इनके लिये परिवहन का प्रबन्ध करने की अपील की है। साथ ही यह भी अपील की है कि मजदूरों को सरकारी खर्च पर उनके घर पहुंचाया जाय। इसके लिए आधा खर्च वहां की सरकार और आधा खर्च हिमाचल सरकार उठाए।

गौरतलब है कि हिमाचल में  कश्मीरी मजदूरों के साथ मारपीट, बदतमीजी और भेदभाव की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।

गत बुधवार यानी 22 अप्रैल को भी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 60 साल के एक बुर्जग समेत 18 लोगों को प्रताड़ित करने की बात सामने आई थी। कश्मीर के रहने वाले इन लोगों को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पीटा गया था। स्थानीय प्रशासन से इसकी शिकायत की गई और किसी सुरक्षित जगह रखने की मांग की गई। बाद में प्रशासन ने इन्हें एक सरकारी जगह पर शिफ्ट कर दिया।

कश्मीरी मजदूरों को घर जाने की इजाजत दिए जाने संबंधी मांग पर सिंघा ने कहा कि खैर के कटान व अन्य कार्यों के लिए लाए गए हजारों मजदूरों का काम लगभग महीने भर पहले समाप्त हो गया है। ये लोग लॉकडाउन के चलते फंसे हुए हैं। इसी तरह शिमला में कुछ ऐसे मजदूर हैं जो कम समय के लिए सर्दियों में आते हैं और फिर वापिस लौट जाते हैं। वे भी अचानक लॉकडाउन व कर्फ्यू के कारण प्रदेश में फंस गए हैं।

इनमें अधिकांश मजदूर अभी जंगलों व अस्थायी ढेरों में रहने को मजबूर है। आज लॉकडाउन के करीब 30 दिन बीतने के पश्चात इनके पास जो भी कमाई थी वह भी समाप्त हो गई है और रोटी का भी संकट पैदा हो गया है। अब रमजान भी शुरू हो गया है और इनको इस हालत में घर जाना अत्यंत आवश्यक है। इस विशेष परिस्थिति में इनको शीघ्र घर भेज कर राहत दी जाए।

Himachal Pradesh
Jammu and Kashmir
kashmiri labours
Migrant workers
Workers and Labors
CPIM

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रक़ैद


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: …लीजिए छापेमारी के साथ यूपी चुनाव बाक़ायदा शुरू!
    18 Dec 2021
    आयकर विभाग की टीम ने आज सपा नेताओं के घर और कैंप कार्यालयों पर छापेमारी की है। इसपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि “भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जायेगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना…
  • sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान के दारफुर क्षेत्र में हिंसा के चलते 83,000 से अधिक विस्थापित: ओसीएचए 
    18 Dec 2021
    सूडान की राजधानी खार्तूम, खार्तूम नार्थ, ओम्डुरमैन सहित देशभर के कई राज्यों के कई अन्य शहरों में गुरूवार 16 दिसंबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान “दारफुर का खून बहाना बंद करो” और “सभी शहर दारफुर हैं”…
  • air india
    भाषा
    पायलटों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय खारिज किये जाने के खिलाफ एअर इंडिया की अर्जी अदालत ने ठुकराई
    18 Dec 2021
    अदालत ने कहा, ‘‘सरकार और उसकी इकाई एक आदर्श नियोक्ता के रूप में कार्य करने के लिए बाध्य हैं और इसलिए, उसे पायलटों को ऐसे समय संगठन (एअर इंडिया) की सेवा करने के अधिकार से वंचित करते नहीं देखा जा सकता…
  • Goa Legislative Assembly
    राज कुमार
    गोवा चुनाव 2022: राजनीतिक हलचल पर एक नज़र
    18 Dec 2021
    स्मरण रहे कि भाजपा ने जिन दो पार्टियों के बल पर सरकार बनाई थी वो दोनों ही पार्टियां भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर रही है तो महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी तृणमूल…
  • Nuh
    सबरंग इंडिया
    नूंह के रोहिंग्या कैंप में लगी भीषण आग का क्या कारण है?
    18 Dec 2021
    हरियाणा के नूंह में लगी आग में रोहिंग्याओं की 32 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। उत्तर भारत के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में इस साल इस तरह की यह तीसरी आग है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License